Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

स्पेन की शीर्ष अदालत का कथित युद्ध अपराधों की शिकायतों में पोलिसारियो फ्रंट के प्रमुख की हिरासत से इनकार

मोरक्को से पश्चिमी सहारा की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे पोलिसारियो फ्रंट ने दावा किया है कि युद्ध अपराधों का आरोप इस आंदोलन को बदनाम करने का मोरक्को का प्रयास है।
स्पेन

स्पेन के उच्च न्यायालय ने मंगलवार 1 जून को पश्चिमी सहारा में पोलिसारियो फ्रंट के नेता ब्राहिम घाली को गिरफ्तार करने के कुछ व्यक्तियों और समूहों द्वारा किए गए अनुरोध को ठुकरा दिया। अदालत ने कहा कि वादी घाली के खिलाफ युद्ध अपराधों के अपने आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश करने में विफल रहे हैं।

सुनवाई के दौरान लोग्रोनो में अस्पताल के अपने बिस्तर से थोड़े समय की उपस्थिति के दौरान घाली ने किसी भी गैरकानूनी कार्य से इनकार किया। अदालत में उनके द्वारा अपना बयान दर्ज करने के बाद मैड्रिड में राष्ट्रीय न्यायालय में मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाया कि यातना, नरसंहार और अन्य अपराधों के आरोपों की जांच जारी है ऐसे में घाली रिहा कर देना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि घाली के भागने का खतरा नहीं था और जांच के लिए किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।

ब्राहिम घाली (71 वर्ष) पश्चिमी सहारा में पोलिसारियो फ्रंट के नेता हैं। COVID-19 पॉजिटिव होने के बाद वह इलाज के लिए अप्रैल में अल्जीरियाई पासपोर्ट पर स्पेन आए थे। उन्हें उत्तरी स्पेन के लोग्रोनो शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पोलिसारियो फ्रंट पश्चिमी सहारा की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है जो पहले स्पेनिश उपनिवेश था। स्पेन से इसकी स्वतंत्रता के बाद मोरक्को ने स्थानीय लोगों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा उठाए गए आपत्तियों के बावजूद इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। घाली पोलिसारियो फ्रंट के नेतृत्व वाले सहरवी अरब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के अध्यक्ष हैं जो मुक्त पश्चिमी सहारा का एक हिस्सा है।

2019 और 2008 में पोलिसारियो फ्रंट के विरोधियों द्वारा यातना, नरसंहार और अन्य अपराधों से संबंधित दो अलग-अलग शिकायतें स्पेनिश अदालत में घाली के खिलाफ दायर की गई थी। घाली के वकील ने इस मामले को पोलिसारियो फ्रंट को बदनाम करने के लिए मोरक्को का प्रयास बताया है।

स्पेन में घाली की उपस्थिति ने स्पेन और मोरक्को के बीच राजनयिक विवाद पैदा कर दिया है। मोरक्को ने पिछले महीने उत्तरी अफ्रीका के सेउटा में हजारों प्रवासियों और शरणार्थियों को स्पेनिश एन्क्लेव में प्रवेश करने के लिए अपनी सीमाएं खोल दीं। स्पेन में सुरक्षा बलों ने हिरासत और प्रत्यावर्तन के जरिए प्रवासियों को रोकने की कोशिश की। मोरक्को ने स्पेन से अपने राजदूत को भी वापस बुला लिया है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest