Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

यूके में रेस्तरां समूह के दिवालिया होने से हजारों नौकरियां दांव पर

COVD-19 संकट के कारण कार्लुक्सियों की रेस्तरां के कर्मचारियों का वेतन पहले ही 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है।
UK
लैंडमार्क समूह के स्वामित्व वाली कार्लुक्सियो लिमिटेड यूके में 71 रेस्तरां की एक श्रृंखला चला रही है।

यूके में लैंडमार्क समूह के स्वामित्व वाले एक प्रसिद्ध इटालियन रेस्टोरेंट श्रृंखला 'कार्लुक्सियो' ने 2,000 नौकरियों के खतरे को लेकर 30 मार्च को प्रशासन को जानकारी दी थी। रेस्तरां समूह के इस तरह के दिवालियापन से कार्लुक्सियो के कर्मचारियों को दोहरा झटका लगा है जो पहले से ही COVID-19 महामारी के कारण संकट में हैं। यूके ट्रेड यूनियन 'यूनाइट' ने अधिकारियों से पूरे यूके में कार्लुक्सियो के रेस्तरां की 71 शाखाओं में कर्मचारियों की नौकरियों को बचाने के लिए ज़रुरी कदम उठाने को कहा है।

ब्रिटेन के कानून के अनुसार, प्रशासन की तरफ रुख करने का मतलब है दिवालिया घोषित करना और अदालत की निगरानी प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी चलाने के लिए प्रशासक नियुक्त करना।

यूनाईटेड नेशनल ऑफिसर डेेवे टर्नबुल ने टिप्पणी की है कि "कोरोनावायरस के प्रकोप से परेशान कर्मचारियों के लिए प्रशासन को कार्लुक्सियो के दिवालियापन की खबरें इससे बदतर नहीं हो सकती हैं। कंपनी ने संकट के जवाब में मार्च के लिए 50 प्रतिशत वेतन में कटौती की घोषणा के बाद कर्मचारियों को केवल पिछले सप्ताह के अंत में अपने पद पर रखा था।

अब वे अपनी नौकरी खो चुके हैं। यह वफादार कर्मचारियों के बर्ताव का एक अन्यायी तरीका है। किसी भी कर्मचारी को कंपनी के कुप्रबंधन और अकुशल बोर्डरूम के निर्णयों की कीमत चुकाने के लिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए।”

इससे पहले 20 मार्च को कार्लुक्सियो ने COVID-19 के प्रकोप के मद्देनजर अपने रेस्तरां को बंद कर दिया था और घोषणा की कि कर्मचारियों को मार्च महीने में उनका वेतन, अवकाश पात्रता (होली-डे एंटाटइटलमेंट), उनका टिप्स और सर्विस चार्ज केवल 50% अदा किया जाएगा।

COVID-19 महामारी के चलते यूके में अब तक 1000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जिसका यूके के श्रमिक वर्ग पर खतरनाक प्रभाव पड़ा है। भले ही यूके सरकार ने दिन-प्रतिदिन वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की है लेकिन देश भर के कर्मचारियों के लिए चीजें कठिन होती जा रही हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest