Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

‘ग़रीबों से खींचना, बड़े उद्योगपतियों को सींचना’ भाजपा की नीति बन गई है: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का ध्यान जनता की भलाई पर नहीं, बल्कि किसी तरह सत्ता में बने रहने पर है।
priyanka gandhi

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार, 20 अक्टूबर को आरोप लगाते हुए कहा कि इनका ध्यान जनता की भलाई पर नहीं, बल्कि किसी तरह सत्ता में बने रहने पर है।

प्रियंका ने कहा, ‘’इनकी नीति बन गई है गरीबों से खींचना और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सींचना।’’

आपको बता दें, प्रियंका दौसा जिले के सिकराय में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा, "राजस्थान में जब इनकी (भाजपा की) सरकार थी, तो प्रदेश में इन्होंने कितनी योजनाएं दीं? ईआरसीपी का वादा क्यों नहीं पूरा किया अभी तक?..मसला साफ है, मोदी जी का ध्यान, भाजपा का ध्यान आपकी भलाई पर नहीं है… किस तरह से सत्ता में रहना है, किस तरह से अपने आप को मजबूत करना है… यही है उनका एक मात्र लक्ष्य। और इसी पर उनका ध्यान है।"

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के नेता अपने अहंकार व अपने मान-सम्मान को बढ़ाने तथा अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं।’’

उपस्थित लोगों से ‘राजस्थान का रिवाज बदलने व दोबारा कांग्रेस को सत्ता में लाने’ का आह्वान करते हुए प्रियंका ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।

प्रियंका ने कहा कि "असली नेता वर्तमान व भविष्य की ओर देखता है, वह बार-बार अतीत की बात नहीं करता रहता। जनता का कल्याण ऐसी राजनीति से होगा, जो सेवा व करुणा भाव तथा जनता को सर्वोपरि रखने की राजनीति हो।"

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी)को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा के नेता तथा प्रधानमंत्री जी से सिर्फ जुमलेबाजी होती है।’’

जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest