NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 के ताज़ा संक्रमणों के मामले में तुर्की दुनिया का तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश
COVID-19 के प्रकोप की दूसरी लहर में यहां ब्राजील और रूस की तुलना में अधिक ताज़े मामले सामने आ रहे हैं। यह अमेरिका और भारत के बाद तीसरे पायदान पर है।
पीपल्स डिस्पैच
30 Nov 2020
COVID-19

रविवार 29 नवंबर को तुर्की दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया जहां कोविड-19 के संक्रमण के ताज़ा मामले काफी ज्यादा सामने आए हैं। इसे इस बीमारी के प्रकोप का दूसरा लहर माना जा रहा है। रविवार को यहां 185 मौतों के साथ 29,281 नए मामले दर्ज किए।

केवल अमेरिका (824 मौतों के साथ 824,096 नए मामले) और भारत (444 मौतों के साथ 39,036 मामले) में रविवार को तुर्की की तुलना में ताजे संक्रमण की अधिक संख्या दर्ज की गई। इसने ब्राजील और रूस को पीछे छोड़ दिया है जहां ताज़ा मामलों की संख्या कम दर्ज की गई है। ये स्थिति तुर्की के लिए विशेष रूप से दयनीय है कि इसकी जनसंख्या भारत (1,300 मिलियन से अधिक) और अमेरिका (300 मिलियन से अधिक) की तुलना में बहुत कम है। तुर्की की कुल जनसंख्या 82 मिलियन है।

तुर्की में अब तक कुल 607,628 संक्रमण और 13,558 की कुल मौतें हुई हैं। 10 नवंबर के बाद से इसमें 200,000 से अधिक मामले बढ़े हैं। 25 नवंबर से नए मामलों की संख्या 25,000 के पार पहुंच गई है। 24 नवंबर को यहां 8000 से कम नए मामले दर्ज किए गए थे।

पहली लहर के दौरान ताज़ा मौतों की संख्या के मामले में तुर्की में 19 अप्रैल को सबसे ज़्यादा 127 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, 20 नवंबर के बाद से यहां हर दिन ताजा मौतों के 130 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में ताज़ा मौतों की संख्या 150 से ऊपर रही। अनादोलु एजेंसी के अनुसार देश में कुल गंभीर मामलों की संख्या 5,000 से अधिक है।

ताज़ा मामलों में बड़े पैमाने पर वृद्धि से फिर लॉकडाउन को लागू किया जा सकता है जिससे देश की आर्थिक पुनर्प्राप्ति पर नकारात्मक प्रभाव पर सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में किए गए आंदोलन पर अंकुश के कारण पूर्ववर्ती तिमाहियों में मंदी के बाद तुर्की ने पिछली तिमाही में मामूली रिकवरी हासिल की है।

सरकार ने पिछले सप्ताह कुछ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसने सप्ताहांत में रात का कर्फ्यू लगाया है, गैर-कामकाजी उम्रदराज लोगों की गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है और रेस्तरां और कैफे पर प्रतिबंध लगाया है। इसने स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन सेवाओं को बहाल किया है। शनिवार को राजधानी इस्तांबुल में सभी प्राथमिक स्कूलों को अगले साल 4 जनवरी तक बंद करने की घोषणा की गई।

COVID-19
Coronavirus
Coronavirus 2nd wave
Brazil
Russia
America
India

Trending

अर्नब प्रकरण पर चुप्पी क्यों?
'ज़मीन हमारी माँ है और यह लड़ाई उसके लिए है'
मध्यप्रदेश: महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध का लगातार बढ़ता ग्राफ़, बीस दिन में बलात्कार की पांच घटनाएं!
सांप्रदायिक दंगों के ज़रिये किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश
शहरों को रहने लायक बनाने के लिए शहरीकरण पर राष्ट्रीय आयोग गठित करने की ज़रूरत
26 जनवरी परेड: एक तरफ़ जवान और एक तरफ़ किसान

Related Stories

राष्ट्रपति बाइडेन
पीपल्स डिस्पैच
राष्ट्रपति बाइडेन ने पहले ही दिन ट्रंप के कुछ महत्वपूर्ण  फ़ैसलों को पलटा
21 January 2021
20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पहले दिन जो बाइडेन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प के कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों को पलटते हुए कई कार्यक
चीन ने पोम्पियो, बोल्टन और बैनन सहित ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
पीपल्स डिस्पैच
चीन ने पोम्पियो, बोल्टन और बैनन सहित ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
21 January 2021
चीन की सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के यूएस सेक्रेट्री ऑफ स्टेट माइक पोम्पियो के साथ 27अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाया है। ट
biden and kamala harris
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, कहा “आज लोकतंत्र का दिन है”
21 January 2021
जो बाइडन ने बुधवार को आयोजित ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और देश को एकजुट करने का वादा करते हुए नागर

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • राष्ट्रपति बाइडेन
    पीपल्स डिस्पैच
    राष्ट्रपति बाइडेन ने पहले ही दिन ट्रंप के कुछ महत्वपूर्ण  फ़ैसलों को पलटा
    21 Jan 2021
    उम्मीदों के विपरीत बाइडेन ने ईरान परमाणु समझौते में फिर से शामिल होने या यमन के युद्ध में अमेरिकी भूमिका को समाप्त करने की घोषणा नहीं की।
  • cartoon click
    आज का कार्टून
    ‘अर्नबगेट’ : कांग्रेस हुई हमलावर; बुरे फँसे अर्नब
    21 Jan 2021
    ‘‘गोपनीय जानकारी लीक करना एक आपराधिक कृत्य है। सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करना राष्ट्र विरोधी कृत्य और राष्ट्रद्रोह है। इस तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की जांच ज़रूरी है।’’
  • 'ज़मीन हमारी माँ है और यह लड़ाई उसके लिए है'
    न्यूज़क्लिक टीम
    'ज़मीन हमारी माँ है और यह लड़ाई उसके लिए है'
    21 Jan 2021
    90 वर्ष की आदिवासी महिला किसान झिला बाई महाराष्ट्र से शाहजहांपुर बॉर्डर आंदोलन में हिस्सा लेने 15 जनवरी को आयी थी. आखिर क्यों तय किया उन्होंने इस उम्र में इतना लम्बा सफ़र? आइये सुनते हैं
  • महेंद्र सिंह टिकैत और ऐतिहासिक बोट क्लब आंदोलन की याद दिलाते प्रदर्शनकारी किसान
    तारिक़ अनवर
    महेंद्र सिंह टिकैत और ऐतिहासिक बोट क्लब आंदोलन की याद दिलाते प्रदर्शनकारी किसान
    21 Jan 2021
    तीन दशक पहले अक्टूबर 1988 में सिसौली (मुजफ़्फ़रनगर में टिकैत के घर) से किये गये एक आह्वान पर पश्चिमी उत्तरप्रदेश के विभिन्न गांवों के तक़रीबन 5 लाख किसानों ने अपनी 35-सूत्री मांग-पत्रों को लेकर…
  • चीन ने पोम्पियो, बोल्टन और बैनन सहित ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
    पीपल्स डिस्पैच
    चीन ने पोम्पियो, बोल्टन और बैनन सहित ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
    21 Jan 2021
    डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के 28 अधिकारियों को प्रतिबंधित किया गया है साथ ही चीन ने उन पर "चीन की संप्रभुता का बुरी तरह उल्लंघन" करने का आरोप लगाया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें