Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

COVID-19 के ताज़ा संक्रमणों के मामले में तुर्की दुनिया का तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश

COVID-19 के प्रकोप की दूसरी लहर में यहां ब्राजील और रूस की तुलना में अधिक ताज़े मामले सामने आ रहे हैं। यह अमेरिका और भारत के बाद तीसरे पायदान पर है।
COVID-19

रविवार 29 नवंबर को तुर्की दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया जहां कोविड-19 के संक्रमण के ताज़ा मामले काफी ज्यादा सामने आए हैं। इसे इस बीमारी के प्रकोप का दूसरा लहर माना जा रहा है। रविवार को यहां 185 मौतों के साथ 29,281 नए मामले दर्ज किए।

केवल अमेरिका (824 मौतों के साथ 824,096 नए मामले) और भारत (444 मौतों के साथ 39,036 मामले) में रविवार को तुर्की की तुलना में ताजे संक्रमण की अधिक संख्या दर्ज की गई। इसने ब्राजील और रूस को पीछे छोड़ दिया है जहां ताज़ा मामलों की संख्या कम दर्ज की गई है। ये स्थिति तुर्की के लिए विशेष रूप से दयनीय है कि इसकी जनसंख्या भारत (1,300 मिलियन से अधिक) और अमेरिका (300 मिलियन से अधिक) की तुलना में बहुत कम है। तुर्की की कुल जनसंख्या 82 मिलियन है।

तुर्की में अब तक कुल 607,628 संक्रमण और 13,558 की कुल मौतें हुई हैं। 10 नवंबर के बाद से इसमें 200,000 से अधिक मामले बढ़े हैं। 25 नवंबर से नए मामलों की संख्या 25,000 के पार पहुंच गई है। 24 नवंबर को यहां 8000 से कम नए मामले दर्ज किए गए थे।

पहली लहर के दौरान ताज़ा मौतों की संख्या के मामले में तुर्की में 19 अप्रैल को सबसे ज़्यादा 127 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, 20 नवंबर के बाद से यहां हर दिन ताजा मौतों के 130 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में ताज़ा मौतों की संख्या 150 से ऊपर रही। अनादोलु एजेंसी के अनुसार देश में कुल गंभीर मामलों की संख्या 5,000 से अधिक है।

ताज़ा मामलों में बड़े पैमाने पर वृद्धि से फिर लॉकडाउन को लागू किया जा सकता है जिससे देश की आर्थिक पुनर्प्राप्ति पर नकारात्मक प्रभाव पर सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में किए गए आंदोलन पर अंकुश के कारण पूर्ववर्ती तिमाहियों में मंदी के बाद तुर्की ने पिछली तिमाही में मामूली रिकवरी हासिल की है।

सरकार ने पिछले सप्ताह कुछ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसने सप्ताहांत में रात का कर्फ्यू लगाया है, गैर-कामकाजी उम्रदराज लोगों की गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है और रेस्तरां और कैफे पर प्रतिबंध लगाया है। इसने स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन सेवाओं को बहाल किया है। शनिवार को राजधानी इस्तांबुल में सभी प्राथमिक स्कूलों को अगले साल 4 जनवरी तक बंद करने की घोषणा की गई।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest