Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

4 राज्यों की वीआईपी सीट्स: शिवराज, गहलोत, बघेल आगे...केसीआर एक सीट पर पीछे!

4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। इन राज्यों में वीआईपी सीट्स की बात करें तो कुछ उम्मीदवार ख़बर लिखे जाने तक जारी काउंटिंग में पीछे चल रहे हैं। आइए एक नज़र डालते हैं इन चारों राज्यों की ‘हॉट सीट्स’ पर।
election result

सबसे पहले नज़र डालते हैं मध्य प्रदेश की हॉट सीट्स पर:

भाजपा के शिवराज सिंह चौहान सीहोर ज़िले की बुधनी सीट से 60 हज़ार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। यह शिवराज सिंह की परंपरागत सीट है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी शिवराज सिंह चौहान और उनका केंद्रीय नेतृत्व आमने-सामने था। उनका नाम भी चौथी लिस्ट में आया था।

नरेंद्र सिंह तोमर (केंद्रीय कृषि मंत्री) मुरैना ज़िले की दिमनी सीट से क़रीब 2400वोट से पीछे चल रहे हैं।

ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला ज़िले की निवास सीट से पीछे चल रहे हैं। फग्गन सिंह, कांग्रेस के चैनसिंह से क़रीब 4700 वोट से पीछे चल रहे हैं।

सांसद रह चुके प्रह्लाद सिंह पटेल विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। प्रह्लाद सिंह, नरसिंहपुर सीट से क़रीब 12000 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं।

भाजपा ने कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार उतारा था। वह बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव हैं, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट से क़रीब 28,000 वोट से आगे चल रहे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के कमलनाथ (पूर्व मुख्यमंत्री), छिंदवाड़ा सीट से 29,000 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं।

राजस्थान में क्या है वीआईपी सीटों का हाल?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से क़रीब 19,000 वोट से आगे चल रहे हैं। बता दें कि अशोक गहलोत जोधपुर शहर से पांच बार सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही वह पांच बार सरादारपुरा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। अब गहलोत छठी बार अपनी किस्मत आज़माने के लिए सरदारपुरा सीट से मैदान में हैं।

वहीं युवा वर्ग के बीच लोकप्रिय सचिन पायलट, टोंक विधानसभा सीट से क़रीब 10,000 वोट से आगे चल रहे हैं। आपको बता दें, पायलट इसी सीट से पिछली बार चुनाव जीते थे।

बीजेपी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झालावाड़ ज़िले की झालरापाटन सीट से 51,000 से ज़्यादा वोट से आगे चल रही हैं। वसुंधरा राजे इसी विधानसभा सीट से जीतकर दो बार मुख्‍यमंत्री भी रह चुकीं हैं।

सांसद रहे बाबा बालकनाथ, अलवर ज़िले की तिजारा सीट से क़रीब 700 वोट से पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें, साल 2018 में यहां बीएसपी ने जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस के इमरान ख़ान का मुक़ाबला बालकनाथ से है।

छत्तीसगढ़ की 'हॉट सीट्स' पर एक नज़र:

कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से 5500 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं।

वहीं उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, अंबिकापुर सीट से क़रीब 1600 वोट से पीछे चल रहे हैं।

इसके अलावा बीजेपी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजनांदगांव सीट से 26,000 वोट से आगे चल रहे हैं।

बात तेलंगाना की प्रमुख सीटों की:

बीआरएस से मुख्यमंत्री केसीआर (के. चंद्रशेखर राव) इस बार दो सीटों से चुनावी मैदान में थे - कामारेड्डी और गजवेल सीट। कामारेड्डी सीट से केसीआर पीछे चल रहे हैं तो वहीं गजवेल सीट से 9700 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। केसीआर गजवेल से ही मौजूदा विधायक हैं।

वहीं केसीआर के बेटे केटीआर (केटी राम राव) सिरसिला सीट से क़रीब 26,000 वोट से आगे चल रहे हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी दो सीटों से चुनावी मैदान में हैं - कोडंगल और कामारेड्डी विधानसभा सीट। कामारेड्डी से ही सीएम KCR भी उम्मीदवार हैं। अनुमुला रेवंत रेड्डी कोडंगल से क़रीब 9300 वोट से आगे चल रहे हैं।

वहीं क्रांतिकारी गायक गदर की बेटी वेन्नेला गदर, सिकंदराबाद छावनी से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि वह तीसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा बीजेपी के टी राजा सिंह, गोशामहल महान विधानसभा सीट से 25,000 से अधिक वोट से आगे चल रही है।

बीएसपी के आरएस प्रवीण कुमार, सिरपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। प्रवीण तीसरे स्थान पर हैं।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest