NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
उदयपुर, कश्मीर आरोपियों के भाजपा रिश्तों पर इतनी हैरत किस लिए है?
यहां सवाल उदयपुर के हत्यारे और जम्मू कश्मीर के आतंकी की भाजपा से संबद्धता का नहीं है। यहाँ मुद्दा उन भोले भारतवासियों का है, जो पिछले दो दिनों से इन खुलासों पर हैरत में पड़े हुए हैं, आश्चर्य जता रहे हैं। लगता है, वे न आरएसएस-भाजपा को जानते हैं, ना ही फासिस्टों की कार्यशैली के बारे में उन्हें कोई अंदाजा है।
बादल सरोज
04 Jul 2022
udaipur case
Image courtesy : NDTV

उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या करते हुए खुद ही उसका वीडियो बनाने वाले मोहम्मद रियाज अत्तारी के भाजपा का "समर्पित" कार्यकर्ता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का नजदीकी निकलने की खबर अभी चल ही रही थी कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में गाँव वालों द्वारा पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के कथित आतंकी तालिब हुसैन के भाजपा की आई टी सेल का मुखिया होने की जानकारी सामने आ गयी।  

दोनों ही मामलों में भाजपा ने इनसे अपने संबंधों का खंडन नहीं किया है - अगर मगर करके बला टालने की वैसी कोशिश जरूर की है जैसी नाथूराम गोडसे को लेकर उनका मात-पिता संगठन आरएसएस करता रहा है।  

यहां सवाल उदयपुर के हत्यारे और जम्मू कश्मीर के आतंकी की भाजपा से संबद्धता का नहीं है। यहाँ मुद्दा उन भोले भारतवासियों का है, जो पिछले दो दिनों से इन खुलासों पर हैरत में पड़े हुए हैं, आश्चर्य जता रहे हैं। लगता है वे न आरएसएस-भाजपा को जानते हैं, ना ही फासिस्टों की कार्यशैली के बारे में उन्हें कोई अंदाजा है।

यह पहला मौक़ा नहीं है। दुनिया भर के फासिस्टों की तरह भारतीय वैरायटी के फासिज्म - हिन्दुत्व - वाले कुनबे का भी काम करने का तरीका है।  साजिश रचना, उन्माद फैलाने के लिए षडयंत्र रचना, हिंसा और हत्याएं कराना और अपना एजेंडा आगे बढ़ाना। इसके लिए इधर भी और उधर भी अपने मोहरे फिट करना। हिटलर इस विधा के आदि-पुरुष हैं। वही एडोल्फ हिटलर जो दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी जंग और उसमें हुई 5 करोड़ इंसानो की मौत का जिम्मेदार था, वही हिटलर जिसे मुसोलिनी के साथ आरएसएस के संस्थापकों ने एलानिया तौर पर अपना आदर्श माना। जिसे दुनिया और खुद जर्मनी घृणा और नफ़रत से देखती है, उसे गुजरात के स्कूलों के पाठ्यक्रमों में शामिल किया।  

इस हिटलर को जब जर्मनी के चुनावों में पूरा बहुमत नहीं मिला तो उसने तिकड़म से तब के राष्ट्रपति के साथ मिलकर पहले जर्मनी के चांसलर का पद हथियाया। फिर ठीक एक महीने बाद 27 फरवरी 1933 को जर्मन संसद - राइख़्स्टाग - में आग लगवाकर उसका दोष कम्युनिस्टों पर मढ़ दिया।  

सारे कम्युनिस्ट सांसदों सहित पूरे देश के कम्युनिस्ट कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए।  इसके बाद चुनाव कराये और विपक्ष की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बहुमत हासिल कर लिया। उसके बाद जो हुआ वह सारी दुनिया ने भुगता; हिरोशिमा,नागासाकी की चौथी और पांचवी पीढ़ी आज तक भुगत रही है। कथित रूप से  आग लगाने के जुर्म में पकड़े गए कम्युनिस्टों का क्या हुआ? हिटलर के जमाने में ही अदालतों ने उनके खिलाफ लगे आरोपों को झूठा बताते हुए बाइज्जत बरी कर दिया था । हिटलर के खात्मे के बाद युद्ध अपराधियों के खिलाफ हुई सुनवाइयों में एसएस के नाम से काम करने वाले हिटलर के तूफानी दस्ते के लोगों ने स्वीकारा किया कि राइख़्स्टाग में आग उन्ही ने लगाई थी और यह सुनियोजित नाज़ी षडयंत्र का हिस्सा थी।

इसलिए राजस्थान के उदयपुर और कश्मीर के रियासी के खुलासों पर हैरत में नहीं पड़ना चाहिए। यह भी एक पूर्वनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है।  दुनिया भर में हिटलर गुरुकुल दीक्षितों की तरह उसके इधर वाले पटु शिष्यों की मोडस ऑपरेंडी यही रही है। गोधरा में 27 फरवरी को घटी जघन्य घटना को लेकर एकाधिक कमीशन उसके इस तरह के पहलू उजागर कर चुका है। हरेन पांड्या की पत्नी चीख-चीख कर अपनी बात आज भी कह रही है।  सोहराबुद्दीन और तुलसीराम प्रजापति के साथ किन-किन की नजदीकियां थीं, यह बात सार्वजनिक हो चुकी है।  

पुलवामा में क्या हुआ इसकी आज तक कोई खोज खबर नहीं है।  उसके नाम पर चुनाव जरूर जीत लिया गया। यह अकेले या अलग थलग मामले नहीं हैं।  यह एक ग्रांड प्रोजेक्ट है। इसमें जानबूझकर समय -समय पर आतंकी हमलों की अफवाहें फैलाई जाती हैं।  तवे को गर्म रखने के लिए देश के बड़े नेताओं को मारने के लिए मरजीवड़े दस्तों की रवानगी की खबरे उड़ाई जाती रहती हैं। वक्त -वक्त पर "देशद्रोही" भी पकडे जाते रहते हैं। प्रायोजित खबरों और संघ-नियंत्रित आईटी सेल के जरिये देश के बुद्धिजीवियों के खिलाफ माहौल बनाया जाता है। समुदाय विशेष के खिलाफ जहर उगला जाता है। महीनों तक ऐसा चलता है, उसके बाद फिर कोई नया प्रपंच रच कर यही पैटर्न दोहराया जाता है।  

ऐसे मामलों में अदालतों में हुए फैसले किसी अखबार की खबर नहीं बनते। मोदी सरकार में आने के बाद 2014 से 2020 तक देशद्रोह की धारा (आईपीसी की धारा 124A) में 399 मुकदमे कायम हुए।  जिस 2019 में सबसे ज्यादा मुकदमे बनाये गए उस वर्ष में इन प्रकरणों में दोषी पाए जाने तथा सजा सुनाये जाने की दर  सिर्फ 3 प्रतिशत थी। झूठे मुकदमे खबर बनते हैं। उनका झूठा और फर्जी साबित होना खबर नहीं बनता। बाबा साहेब आंबेडकर के पौत्र दामाद, हमारे कालखण्ड के प्रामाणिक विद्वान डॉ आनंद तेलतुम्बडे अपने साथियों के साथ "नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह से संबद्ध होने और आतंकी तथा  राष्ट्रद्रोह"  की धाराओं में दो वर्ष से जेल में हैं।  हर हफ्ते खबर आती रहती है कि किस तरह कोई 10, कोई 16 तो कोई 18 वर्ष की जेल काटकर बाइज्जत बरी होकर बाहर आया है। उसकी रिहाई छोटी सी खबर बनकर रह जाती है। उसकी गिरफ्तारी के वक़्त भड़काया उन्माद असर कर चुका होता है।  

आजादी के बाद जबलपुर से लेकर हाल में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों तक भारत में हुए साम्प्रदायिक दंगों का एक ही पैटर्न है, जिसे जमशेदपुर में 1979 की अप्रैल में हुए दंगों की जांच के लिए बने हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस जितेंद्र नारायण कमीशन की जांच रिपोर्ट में दर्ज किया गया था। तीन दिन तक चले इस दंगे में 120 लोगों की मौतें रिकॉर्ड की गयी थीं, असल मौतें इससे दोगुनी होने की बात कही जाती रही है।

जस्टिस जितेंद्र नारायण ने कहा था कि "इन दंगों को आरएसएस ने करवाया और भड़काया था।"  इस  आयोग ने तत्कालीन आरएसएस सरसंघचालक बालसाहेब देवरस और संघ से जुड़े विधायक दीनांनाथ पांडेय को नामजद जिम्मेदार ठहराया था।  रिपोर्ट इतनी स्पष्ट थी कि इसके सार्वजनिक होते ही तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई को इन दीनानाथ पाण्डेय को पार्टी से सस्पेन्ड करने की घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।  

1992-93 मुंबई दंगों को लेकर बने जस्टिस श्रीकृष्णा कमीशन की रिपोर्ट दुनिया के सामने है। 24 अक्टूबर 1989 को शुरू हुए और 2 महीने तक चलते रहे  भागलपुर के दंगों की जांच रिपोर्ट भी इसी तरह की साजिश की तरफ संकेत करती है। अपने तमाम आपत्तिजनक पूर्वाग्रहों के बावजूद मुज़फ्फरनगर शामली के 2013 के दंगों की जस्टिस विष्णु सहाय कमीशन की रिपोर्ट की पंक्तियों के बीच पढ़ा जाए तो उसका सार भी यही है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साहिल की हत्या में गिरफ्तार सभी 16 लोग आरएसएस से जुड़े हैं।  

सिर्फ दंगों में ही नहीं हाल के वर्षों में पाकिस्तान सहित विदेशों के लिए जासूसी, अवैध हथियारों और इस तरह के देशघाती अपराधों में पकड़े गए लोगों के राजनीतिक प्रोफाइल की जांच करें तो ज्यादातर मामलों में यही संघी और भाजपाई मिलेंगे। केंद्र में सत्ता हासिल करने के बाद अब इस तरह के मामलों में फंसने से बचने और उनसे निबटने का एक और रास्ता मोदी-शाह जोड़ी ने निकाला है।  

वह राज्य सरकारों को जांच ही नहीं करने देती, तुरंत आतंकी कनेक्शन बताकर मामले को एनआईए,नेशनल इन्वेस्टीगेशन  एजेंसी को सौंप देती है; इस एनआईए का काम वही होता है, जो ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का रह गया है। उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकाण्ड में महज 24 घंटों में हत्यारों की गिरफ्तारी करने के बावजूद राजस्थान पुलिस से मामला छीनकर एनआईए को दे दिया गया।  मकसद गहरी जांच का नहीं है। असली जांच से बचने का है।  हत्यारों के भाजपा कनेक्शन को छुपाने का है।  

कहने की आवश्यकता नहीं कि साम्प्रदायिकता और कट्टरताएं पारस्परिक पूरक और आपस में एक- दूसरे की मददगार होती हैं।  जिनकी स्मरणशक्ति तनिक सी भी ठीक होंगी उन्हें याद होगा कि भारत में 2014 के चुनावों के पहले मोदी की जीत की कामना करने वाले पाकिस्तानी हुक्मरान और राजनेता थे। उन्होंने सही कहा था कि मोदी का जीतना पाकिस्तान के लिए फायदेमंद होगा।  

बाकियों की उम्मीदों  पर भारत के हुक्मरानो ने भले ठंडा पानी डाल दिया हो, उनकी उम्मीद पर वे जरूर खरे साबित हुए हैं। सत्तर साल में हजारों करोड़ रूपये फूंकने और अनगिनत साजिशें रचने के बाद भी दुश्मन देश जो नहीं कर पाए वह विघटन और बिखराव इन्होने जरूर कर दिखाया है।

ठीक यही वजह है कि उदयपुर और कश्मीर के भाजपा कनेक्शन पर हैरत दिखाने की बजाय इनकी करतूतों और कार्यशैली को जनता के बीच बेनकाब किया जाना चाहिए ताकि देश उसकी एकता और सौहार्द्र के साथ साथ अमन और शान्ति बच सके।  

(लेखक अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव हैं और लोकजतन के संपादक है। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Udaipur
Jammu and Kashmir
BJP
Udaipur Murder Case

Related Stories

गुजरात : कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह चौहान पर दुष्कर्म का आरोप, क्या सरकार से होंगे बाहर?

गर्भवती महिला से दुष्कर्म के आरोपी अरुणाचल प्रदेश के भाजपा विधायक को राहत नहीं

बलिया : भाजपा नेता की आत्महत्या व्यक्तिगत नहीं, बल्कि व्यापक आर्थिक संकट का उदाहरण है

कर्नाटक: पुलिस भर्ती घोटाले में बैकफ़ुट पर बीजेपी, राजनेताओं और पुलिस की सांठगांठ का बड़ा खुलासा

बर्बरता की गला काट होड़

उदयपुर घटना: आरोपियों के ख़िलाफ़ यूएपीए के तहत मामला दर्ज; मुस्लिम संगठनों ने की घटना की निंदा

उदयपुर हत्याकांड : हर किसी ने की निंदा, दोनों आरोपी गिरफ़्तार, शांति बनाए रखने की अपील

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: डेमोक्रेसीजीवियो इंडिया छोड़ो!
    08 Aug 2022
    बताइए, जिस दिन से पीएम जी ने डीपी में तिरंगे की मांग की है, उसी दिन से हाथ धोकर बेचारे भागवत जी के पीछे पड़े हुए हैं--आरएसएस की सोशल मीडिया डीपी में तिरंगा क्यों नहीं है? डीपी में तिरंगा कब लगाएंगे?
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    बीएचयूः फीस बढ़ाने के विरोध में स्टूडेंट्स का केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन, हिन्दी विभाग के बाहर धरना
    08 Aug 2022
    स्टूडेंट्स का कहना है कि बीएचयू के सभी विभागों में मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है। शिक्षा के मंदिर को व्यावसायिक केंद्र बनाने की कोशिश न की जाए।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री, पीयूष शर्मा
    योगी के दावों की खुली पोल : 3 सालों में यूपी में 'समग्र शिक्षा अभियान' के तहत 9,103 करोड़ रुपये ख़र्च ही नहीं किए गए
    08 Aug 2022
    शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा था कि राज्य सरकार द्वारा 6,561 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नहीं किया गया, जबकि शिक्षा मंत्रालय के परियोजना अनुमोदन बोर्ड…
  • नवनीश कुमार
    वन संरक्षण नियम-2022: आदिवासियों और वनाधिकार कानून-2006 दोनों के लिए खतरा?
    08 Aug 2022
    वन संरक्षण नियम-2022 देश के आदिवासियों और वनाधिकार क़ानून दोनों के लिए ख़तरा है? आदिवासियों ने कई दशकों तक अपने वनाधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। नतीजा वन अधिकार क़ानून-2006 आया। अब नया वन संरक्षण नियम 2022…
  • भाषा
    धन शोधन मामला : शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    08 Aug 2022
    अदालत ने राउत का घर से बना भोजन और दवाएं मंगाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया। हालांकि, उसने बिस्तर के उनके अनुरोध पर कोई आदेश पारित करने से इनकार कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें