NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोविड-19 संकट : सुरक्षा उपकरणों की कमी से स्वास्थ्य कर्मियों के जीवन को ख़तरा
विशेषज्ञों के अनुमान को मानें तो भविष्य में कोविड-19 के केसों की संख्या लगभग 30 करोड़ से 50 करोड़ तक हो जाएगी, जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कथित तौर पर केवल 7.25 लाख बॉडी ओवरऑल, 60 लाख एन95 मास्क और एक करोड़ तीन-प्लाई मास्क की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
शिल्पा शाजी
25 Mar 2020
Translated by महेश कुमार
coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर

जैसे-जैसे देश भर में कोविड-19 केसों की संख्या में तेज़ी आ रही है, स्वास्थ्य कर्मियों के काम करने के हालात ख़तरनाक स्थिति में पहुँच रहे हैं, क्योंकि वे उचित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के बिना काम करने पर मजबूर हैं।

मंगलवार शाम तक, भारत में नोवेल कोरोना वायरस के 527 सकारात्मक मामलों की सूचना मिली है। जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले चार महीनों में देश में 30 करोड़ से 50 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि इनमें से कई ठीक हो पाएंगे हैं या केवल हल्के लक्षणों का सामना कर सकते हैं, लेकिन हज़ारों लोगो को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होगी। देश की पहले से ही चरमराती सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के सामने यह गंभीर चुनौती हाथ फैलाए खड़ी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 17 मार्च तक, 84,000 भारतीयों पर एक आइसोलेशन बेड और 36,000 भारतीयों पर एक क्वारंटाइन बिस्तर है। डाटा में यह भी बताया गया है कि 11,600 भारतीयों पर एक डॉक्टर और 1,826 भारतीयों पर एक अस्पताल का बिस्तर है।

यद्यपि अनुमानित मामलों की संख्या लगभग 30 करोड़ से 50 करोड़ के बीच होने की संभावना है, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कथित तौर पर मात्र 7.25 लाख बॉडी ओवरऑल, 60 लाख एन95 मास्क और एक करोड़ तीन-प्लाई मास्क की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।

प्रिवेंटिव वियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (पीएमडबल्यूएआई) के अनुमानों के अनुसार मरीज़ों की आमद से निपटने के लिए, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, रखरखाव और अन्य सहायक कर्मचारियों सहित न्यूनतम 5 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। यदि प्रति दिन पीपीई की तीन इकाइयों की आवश्यकता होती है, तो इस हिसाब से प्रतिदिन लगभग 15 लाख पीपीई की आवश्यकता होगी।

पीडब्लूएमएआई के अध्यक्ष संजीव रेहान ने कहा कि "यह एक रूढ़िवादी अनुमान है, यदि हम प्रति स्वास्थ्य कर्मी के लिए हर दिन एक पीपीई पर भी विचार करें, फिर हम इसे मुहैया नहीं करा  सकते हैं। जब आप एक से दूसरे मरीज़ के पास जाते हैं, तो डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देश के अनुसार आपको अपना पीपीई बदलना होगा। जबकि हालात ऐसे हैं कि हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।”

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की मीडिया ब्रीफिंग के समय जब संयुक्त सचिव लव अग्रवाल से सुरक्षात्मक गियर की ख़रीद में पारदर्शिता की कमी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पीपीई अब भारत में ही निर्मित हो रहे हैं, जबकि उन्हे पहले आयात किया जाता था।

जब उनसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों के बावजूद व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का भंडार बनाए रखने में सरकार की विफलता के बारे में भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "रिपोर्ट कहां है?"

27 फ़रवरी को, डब्ल्यूएचओ ने दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया था: कि “पीपीई का  मौजूदा वैश्विक भंडार विशेष रूप से चिकित्सा मास्क और सांस लेने वाली मशीन की भारी कमी है; और साथ ही गाउन और गॉगल्स की आपूर्ति भी जल्द ही कम होने की उम्मीद है। विश्व स्तर पर पीपीई की मांग बढ़ने से - न केवल कोविड-19 केसों की संख्या, बल्कि ग़लत सूचना की वजह से घबराहट बढ़ेगी और इसके चलते बेतरतीब ख़रीद और भंडारण किया जा सकता है- जिसके परिणामस्वरूप विश्व स्तर पर पीपीई की कमी हो जाएगी।”

द कारवां की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 27 फरवरी को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन भारत सरकार ने 19 मार्च तक इंतज़ार किया और पीपीई के लिए घरेलू स्तर पर निर्मित पीपीई और कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगाने वाली अधिसूचना जारी की थी।

लेकिन एम्स के साथ काम करने वाले डॉक्टरों ने एक प्रोटोकॉल का मसौदा तैयार किया है। इसके खंड-एक में कहा गया है कि प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 के रोगियों की शिफ़्ट में शामिल होगा, जो बताता है कि प्रत्येक कर्मी को प्रतिदिन चार पीपीई बदलने की आवश्यकता होगी।

16 मार्च को, एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने प्रबंधन को लिखे अपने पत्र में कहा कि यह "दुख की बात है कि अधिकांश वार्डों में पर्याप्त सार्वभौमिक एहतियात घटक मौजूद नहीं हैं।"

letter_7.jpg

जीटीबी अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर ने ट्विटर पर लिखा कि डॉक्टरों और नर्सों को एन95 मास्क नहीं दिया गया है।

twit 2.JPG

एक अन्य डॉक्टर, हरजीत सिंह भट्टी ने ट्वीट किया: “असम के मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य संबंधी कर्मियों को ख़ुद को प्लास्टिक की थैलियों से ढंकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिन थैलियों का इस्तेमाल व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते किया जा रहा है और इनका इस्तेमाल अक्सर बायोमेडिकल कचरे के बीएसी को ले जाने के लिए किया जाता है। क्या PM @narendramodi इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे? क्या वो इन्हें #PPEsBeforeApplause (Sic) मुहैया करवा सकते हैं?"

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

COVID-19 Crisis: Shortage of PPE Will Endanger Health Workers’ Lives

COVID 19
Coronavirus
Indian Healthcare System
Covid 19 India
Personal Protection Equipment
PPE

Trending

क्या फिर से मंदिर मस्जिद के नाम पर टकराव शुरू होगा?
क्या राजनेताओं को केवल चुनाव के समय रिस्पना की गंदगी नज़र आती है?
बंगाल चुनाव: पांचवां चरण भी हिंसा की ख़बरों की बीच संपन्न, 78 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
नौकरी देने से पहले योग्यता से ज़्यादा जेंडर देखना संविधान के ख़िलाफ़ है
भाजपा की विभाजनकारी पहचान वाले एजेंडा के कारण उत्तर बंगाल एक खतरनाक रास्ते पर बढ़ सकता है
लेबर कोड में प्रवासी मज़दूरों के लिए निराशा के सिवाय कुछ नहीं

Related Stories

महाराष्ट्र : कोरोना ने जेलों में भी दी दस्तक, न्यायलय ने जताई चिंता!
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
महाराष्ट्र : कोरोना ने जेलों में भी दी दस्तक, न्यायलय ने जताई चिंता!
21 April 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले, लगातार पांचवे दिन भी रिकॉर्ड 2,023 मरीज़ों की मौत
न्यूज़क्लिक टीम
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले, लगातार पांचवे दिन भी रिकॉर्ड 2,023 मरीज़ों की मौत
21 April 2021
 दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 21 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रि
झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से 22 अप्रैल से एक सप्ताह का लॉकडाउन
भाषा
झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से 22 अप्रैल से एक सप्ताह का लॉकडाउन
21 April 2021
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक के लिए ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम पर लॉ

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • Cuba
    नए नेतृत्व के चयन के साथ क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की 8वीं पार्टी कांग्रेस का समापन हुआ
    21 Apr 2021
    ऐतिहासिक क्रांतिकारी नेता राउल कास्त्रो रूज़ के पद छोड़ने के बाद मगेल डिआज़-कैनेल को पार्टी का पहला सचिव चुना गया
  • कोविड-19: लौट आए लॉकडाउन, क्या हुआ हमारी ‘V-आकार’ वाली रिकवरी का
    शिंजानी जैन
    कोविड-19: लौट आए लॉकडाउन, क्या हुआ हमारी ‘V-आकार’ वाली रिकवरी का
    21 Apr 2021
    चूंकि कोविड-19 ज़्यादा भयावहता के साथ वापस लौट आया है, इसलिए लॉकडाउन फिर से लगाये जा रहे हैं। अर्थव्यवस्था की पटरी पर आने की जो सुस्त रफ़्तार दिखायी पड़ रही है, उससे स्थिति एक बार फिर देश की…
  • columbia
    पीपल्स डिस्पैच
    नवउदारवादी उपायों के विरोध में कोलंबिया में राष्ट्रीय हड़ताल घोषित
    21 Apr 2021
    राष्ट्रपति इवान डूके की सरकार "एकजुटता" के नाम पर एक नया कर सुधार पारित करना चाहती है, जो मुख्य वस्तुओं, ईंधन और विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं पर वैट बढ़ा देगी।
  • रामनवमी पर हरिद्वार के घाट का दृश्य।
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    महामारी के दौर में भारतः राजनीति का धर्म और धर्म की राजनीति
    21 Apr 2021
    सूचना प्रौद्योगिकी व जैव प्रौद्योगिकी जैसे आधुनिक विज्ञान का प्रयोग करते हुए भी भारत मध्ययुग में रह रहा है और प्राचीन युग में जाने को आतुर है।
  • महाराष्ट्र : कोरोना ने जेलों में भी दी दस्तक, न्यायलय ने जताई चिंता!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    महाराष्ट्र : कोरोना ने जेलों में भी दी दस्तक, न्यायलय ने जताई चिंता!
    21 Apr 2021
    अदालत ने पूछा कि क्या जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए बड़ी संख्या में कैदियों को आपातकालीन पैरोल दी जा सकती है और क्या 45 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को टीका लगाया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें