Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?

भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। आइटी सेल और भाजपा के नेता धड़ल्ले से इसका प्रचार कर रहे हैं।
pramod samvant

इन दिनों विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” काफी चर्चा में है। फ़िल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और पलायन पर केंद्रित है। भाजपा इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के तमाम नेता और आइटी सेल के लोग इस फ़िल्म का प्रचार कर रहे हैं। फ़िल्म को कई भाजपा शासित प्रदेशों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात आदि राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर से लेकर प्रमोद सावंत तक फ़िल्म को प्रमोट कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। आइटी सेल और भाजपा के नेता धड़ल्ले से इसका प्रचार कर रहे हैं।

14 मार्च को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा भाजपा अध्यक्ष और अन्य नेताओं के साथ द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखी। उसके बाद प्रेस को संबोधित करते हुए प्रमोद सावंत ने कहा कि ये 1990 की स्टोरी है यानी तब की सरकार ने किस प्रकार से अत्याचार जम्मू कश्मीर के लोगों के ऊपर किया। तब की सरकार जो कांग्रेस की सरकार देश में थी 1990 में। मैं तो जम्मू-कश्मीर की बात ही छोड़ दूं, जो देश में 1990 में सरकार थी, उस दौरान कश्मीरी पंडितों, ना सिर्फ कश्मीरी पंडित बल्कि कश्मीर में जो लोग रहते थे उनके ऊपर जो अत्याचार हुआ है, वो पूरे देश को पता लगना ज़रूरी है

अब सवाल उठता है कि क्या प्रमोद सावंत का दावा सही हैक्या सचमुच 1990 में देश में कांग्रेस की सरकार थीये, पड़ताल करते हैं।

क्या 1990 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी?

इस तथ्य के बारे में इस समय काफी कंफ्यूज़न चल रही है और भाजपा कांग्रेस को निशाना बनाने से नहीं चूक रही। लेकिन सच्चाई क्या है?

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार देश की नौंवी लोकसभा के लिये 1989 में चुनाव हुए थे। उस चुनाव में किसी भी राजनैतिक दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। कांग्रेस को 197 सीट, नेशनल फ्रंट को 143 और भाजपा को 85 सीटें हासिल हुईं थी। उस वक्त देश में कांग्रेस के खिलाफ लहर थी और ग़ैर-कांग्रेसी दलों ने कांग्रेस को हराने के लिए नेशनल फ्रंट नाम से गठबंधन बनाया था जिसे भाजपा ने भी समर्थन दिया था। नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष एनटी रामाराव थे और संयोजक थे वीपी सिंह। नेशनल फ्रंट कांग्रेस को हराने और केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब रहा था। तो असल में 1990 में देश में कांग्रेस नहीं बल्कि जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार थी। जिस गठबंधन में स्थानीय राजनैतिक दल भी शामिल थे। भारत सरकार की वेबसाइट पर मौजूद प्रधानमंत्रियों की सूची और कार्यकाल के रिकॉर्ड के अनुसार जनता दल के वरिष्ठ नेता और गठबंधन के संयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह (वीपी सिंह) को प्रधानमंत्री चुना गया था।

screenshot 

निष्कर्ष

पड़ताल से स्पष्ट है कि वर्ष 1990 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं थी बल्कि कांग्रेस विपक्ष में थी। उस समय नेशनल फ्रंट की सरकार थी, भाजपा जिसका हिस्सा थी। भाजपा नेता और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा किया गया दावा ग़लत है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

 

फ़ैक्ट चेकः योगी आदित्यनाथ ने जर्जर स्कूलों की तस्वीर ग़लत दावे के साथ सांझा की

फ़ैक्ट चेकः योगी का दावा ग़लत, नहीं हुई किसानों की आय दोगुनी

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest