Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

बिहार : सिलेंडर फटने से 30 से ज़्यादा लोग झुलसे; कई लोगों की हालत गंभीर

बिहार के औरंगाबाद में सिलेंडर फटने से 30 से ज़्यादा लोग झुलस गए। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Cylinder Blast
Image courtesy : NDTV

बिहार के औरंगाबाद में एक घर में सिलेंडर फट गया जिससे 30 से ज़्यादा लोग झुलस गए। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नंबर 24 में शनिवार की अगली सुबह क़रीब 2:30 बजे के आसपास मोहल्ले के ही अनिल गोस्वामी के घर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां हो रही थी। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान आग सिलेंडर को पकड़ लिया। जिससे गैस रिसने लगी और आग तेज़ी से भड़क गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई। कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग की लपटें तेज़ हो गई।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ मोहल्ले के लोगों ने नगर थाने की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं दमकल की टीम आग बुझाने में लग गई। इस हादसे में क़रीब 30 से अधिक लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों में क़रीब 25 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगों को निजी नर्सिंग होम में भी भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

परिवार के सदस्य अनिल गोस्वामी ने बताया कि घर में छठ पर्व की तैयारियां चल रही थी। परिवार के लोग प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी गैस रिसने से आग लग गई। परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग दौड़े और नगर थाना की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि लोग घायलों को आसपास के निजी अस्पताल में भी ले गए। जबकि सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा कई घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि आग लगने की सूचना मोहल्ले के लोगों ने दी। सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। लेकिन तभी अचानक जोर से ब्लास्ट हुआ जिसमे लोग झुलस गए। हालांकि प्रशासन द्वारा अभी घटना के कारण की पुष्टि नही की गई है। लेकिन अनिल गोस्वामी का कहना है कि सिलेंडर फटने से आग लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest