Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

असम में बाढ़ के हालात गंभीर, 31 लाख से अधिक लोग प्रभावित

राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गयी है।
assam

गुवाहाटी: असम में बाढ़ के हालात और गंभीर हो गये हैं, जहां 31 लाख से अधिक लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। साथ ही, पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि कछार के सिलचर शहर के कई हिस्से 11 दिन से अधिक समय से जलमग्न हैं।

राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गयी है।

इस समय 26 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ कर 31.54 लाख हो गई है जो कल तक 24.92 लाख थी।

बेकी, कोपिली, बराक और कुशियारा समेत कई स्थानों पर ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि अन्य कई नदियों में जलस्तर कम हो रहा है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को उपायुक्तों के साथ डिजिटल वार्ता की और उनसे प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने और उनका पुनर्वास करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में नुकसान का आकलन करने के लिए 15 जुलाई की समयसीमा तय की गयी है। इसके बाद 20 जुलाई तक संरक्षक मंत्री और सचिव उन पर मुहर लगाएंगे जिसके बाद प्रभावितों को मुआवजा बांटा जाएगा। पूरी प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी होने की संभावना है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest