Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

पंजाब और हरियाणा में कोहरा छाया रहा, अधिकांश हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही

भाषा |
हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
Fog
फोटो साभार : इकॉनोमिक टाइम्स (फाइल फोटो)

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को कोहरा छाया रहा और दोनों राज्यों में तेज ठंड की स्थिति बनी रही।

यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। उन्होंने बताया कि सिरसा, भिवानी, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में घना कोहरा छाया रहा।

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में रात का तापमान पठानकोट में 6.5 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री, फरीदकोट में 7.5 डिग्री, गुरदासपुर में 6.7 डिग्री, अमृतसर में 7.2 डिग्री, लुधियाना में 7.1 डिग्री और पटियाला में 8.7 डिग्री दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest