Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

मणिपुर में हिंसा के बाद बेघर हुए लोग असम की राजधानी गुवाहाटी में शरण लेने को मजबूर

इनमें से कई लोग अपने रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए गुवाहाटी आए हैं, जिनका कहना है कि हिंसा के दौरान उनके मकान नष्ट कर दिये गये और उनके पास रहने के लिए अब घर नहीं है।
Manipur
फोटो साभार : PTI

मणिपुर में 10 दिन पहले जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद जो लोग हिंसा का शिकार होने से बचने के लिए राज्य की राजधानी इंफाल से असम पलायन कर गये थेउनके जेहन में वे दर्दनाक यादें अब भी हैं।

इनमें से कई लोग अपने रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए गुवाहाटी आए हैंजिनका कहना है कि हिंसा के दौरान उनके मकान नष्ट कर दिये गये और उनके पास रहने के लिए अब घर नहीं है। कुछ लोगों ने यह बताया कि हिंसा के दौरान उन्होंने खुद को घरों में कैद कर लिया था।

मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई और कुकी जनजातीय समुदाय के बीच संघर्ष में अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी हैहजारों लोग विस्थापित हुए हैंमकान क्षतिग्रस्त कर दिये गये और उपासना स्थलों को नष्ट कर दिया गया।

गीना नाम की एक महिला ने कहा कि वह उन "भाग्यशालीलोगों में से हैंजिन्होंने हिंसाग्रस्त इंफाल से पलायन किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने जीवन में दूसरी बार गृह राज्य में हिंसक जातीय संघर्ष की गवाह बनीं हैं।

कान झाओ नाम के एक युवक ने कहा कि वह और परिवार के सदस्य बेघर हो गए हैं। चार लोगों के उनके परिवार को यह नहीं पता कि वापस वे कहां जाएंगे क्योंकि हिंसा के दौरान उनके मकान को आग लगा दी गई थी।

मिमी नाम की एक युवती ने कहा कि वह इंफाल में अपने घर लौटने की सोच भी नहीं सकती। उनके पति अभी भी काम के सिलसिले में चुराचांदपुर में हैंजहां मई को पहली बार हिंसा भड़की थी। वह अपनी बेटियों के साथ यहां आकर गुजर-बसर कर रही हैं।

इसी तरह कई अन्य लोगों कई अन्य लोगों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपने बिखरे हुए जीवन को फिर से व्यवस्थित करने और आगे बढ़ने की है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest