Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

यूपी चुनाव: रुझानों में कौन कितना आगे?

यूपी विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती जारी है, अभी तक के रुझानों में फिलहाल भाजपा जीत की ओर बढ़ती नज़र आ रही है।
यूपी चुनाव: रुझानों में कौन कितना आगे?

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहराती हुई दिख रही है, दोपहर 3 बजे तक आए रुझानों के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी आधी से ज्यादा सीटों पर आगे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी ने पिछली बार से कुछ बेहतर प्रदर्शन किया है, नज़र डालते हैं कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर... जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

सबसे पहले बात गोरखपुर शहर विधानसभा सीट की... जहां से योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं, और पार्टी की उम्मीदों के हिसाब से आगे काफी आगे चल रहे हैं। दोपहर 3 बजे योगी आदित्यनाथ करीब 60310 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि उन्हें हराने की मंशा से उनके खिलाफ मैदान में उतरे आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद को महज़ 3153 वोट ही मिले हैं। इसके इलावा इसी सीट से कई बार विधायक रहे भाजपा के दिवंगत नेता उपेंद्र दत्त की पत्नी शुभवाती शुक्ल को 20166 वोट मिले हैं।

फ़ाज़िलनगर विधानसभा सीट

इस सीट पर भाजपा सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य की साख दांव पर है, लेकिन अभी तक के रुझानों में स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा से पीछे ही चल रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के करीब 21488 वोट जबकि भाजपा के सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा को 46929 वोट मिले हैं। इस सीट से बसपा के इलयास को भी अभी तक 14708 वोट मिले हैं।

तमकुही राज विधानसभा सीट

इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की साख भी दांव पर है, हालांकि वो भी भाजपा के असीम कुमार से पीछे चल रहे हैं। अभी तक के रुझानों में असीम कुमार को 69052 वोट मिले हैं जबकि अजय कुमार लल्लू को महज़ 23346 मिल पाई हैं।

सिराथु विधानसभा सीट

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी अपनी ही सीट से पीछे चल रहे हैं, अभी तक उन्हें महज़ 38741 सीटें मिली हैं जबकि सपा की पल्लवी पटेल रुझानों में 40325 वोटों के साथ पहले नंबर पर बनी हुई हैं।

अमेठी विधानसभा सीट

कभी कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी की सियासत भी पूरी तरह से बदल चुकी है यहां सपा के महाराजी प्रजापति 45332 वोटों के साथ नंबर एक पर बने हुए हैं, जबकि कांग्रेस से सपा में आए डॉ संजय सिंह 39649 के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

अयोध्या विधानसभा सीट

भाजपा के लिए सबसे प्रमुख सीटों में एक अयोध्या से भाजपा के वेद प्रकाश 69987 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं जबकि सपा के तेज नारायण 46384 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

करहल विधानसभा सीट

सपा प्रमुख पहली बार विधानसभा चुनाव अपने गढ़ मैनपुरी की करहल सीट से लड़ रहे हैं जहां वो भारी मतों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव 75716 वोटों के साथ भाजपा के कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल 32923 वोट से काफी आगे चल रह हैं।

कुंडा विधानसभा सीट

प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह यानी राजा भैया एक बार फिर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। राजा भैया 49530 वोटों के साथ सपा के गुलशन यादव के 34226 वोटों से आगे चल रहे हैं।

रामपुर विधानसभा सीट

सपा के कद्दावर नेता आज़म खान हर बार की तरह इस बार भी लीड बनाए हुए हैं। 45607 वोटों के साथ नंबर एक पर चल रहे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के आकाश सक्सेना 7233 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

स्वार विधानसभा सीट

आज़म खान की तरह उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान भी काफी आगे चल रहे हैं। अभी तक रुझानों में उन्हें 44556 वोट मिले हैं जबकि अपना दल(सोनेलाल) प्रत्याशी हैदर अली खान 22793 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

काउंटिंग अभी भी लगातार जारी है, अभी अंतिम नतीजे आने तक परिणाम बदल सकते हैं।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest