NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आधी आबादी
महिलाएं
समाज
भारत
आख़िर लोग नौकरीपेशा लड़कियों से शादी क्यों नहीं करना चाहते?
पितृसत्तात्मक समाज में औरतों का कमाऊ न होना उनकी मर्जी या पिछड़ेपन की निशानी नहीं बल्कि उनके संस्कारी होने का प्रमाण है। अगर लड़की नौकरी और करियर में आगे बढ़ने की आकांक्षाएं रखती हैं तो उसे शादी का रिश्ता पाने में भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
सोनिया यादव
21 Jul 2022
working women
Image courtesy : BS

"पूरी व्यवस्था यदि आपको सुविधा देने को तैयार हो तो आप बहाव के विरूद्ध बहने का कष्ट क्यों करें समझ नहीं आता।''

बेट्टी फ्रीडन की ये लाइनें हमारे पितृसत्ता की व्यवस्था पर एकदम सटीक बैठती हैं। क्योंकि इस सिस्टम के खत्म होने मात्र का ही डर आपको नारीवादी यानी फेमिनिस्म विरोधी बना देता है। मर्द जहां शान और शौकत से नौकरी कर अपनी औरत पर धौंस जमाता है, वहीं औरत पूरे दिन घर का काम संभालने के बाद भी उसी मर्द के पैर की जूती समझी जाती है। वह अपनी मर्जी से कहीं आ जा नहीं सकती, अपने हुनर के दम पर कुछ कमा नहीं सकती क्योंकि इस व्यवस्था में औरतों का कमाऊ न होना उनकी मर्जी या पिछड़ेपन की निशानी नहीं बल्कि उनका संस्कारी होना समझा जाता है।

आपने अनेक घरों में अक्सर सुना होगा घर संभालना औरतों का काम है और बाहर से पैसे कमाकर लाना मर्दों का। ये महज एक वाक्य नहीं औरत के लिए बनाई वो चार दिवारी और बेड़ी है, जो उसे उसकी आज़ादी को साथ-साथ ही स्वाभीमान से जीने के हक़ से भी दूर कर देती है। आज के बदलते दौर में भी कई लोगों को बहुएं पढ़ी लिखी तो चाहिए, लेकिन नौकरीपेशा नहीं। हाल में जारी एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि भारत के शादी के वक़्त नौकरी करने वाली लड़कियों को नापसंद कर घरेलू लड़कियां ज्यादा पसंद की जाती हैं। इस तरह देखने को मिलता है कि अगर लड़की नौकरी और करियर में आगे बढ़ने की आकांक्षाएं रखती हैं तो उस शादी का रिश्ता पाने में भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के ब्लावात्निक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से डॉक्टरेट कर रही दिवा धर के शोध के मुताबिक भारतीय लोगों में शादी के लिए कामकाजी, नौकरीपेशा लड़कियों की मांग बहुत कम हैं। उनके मुताबिक जो लड़कियां काम नहीं करती हैं उन्हें नौकरीपेशा लड़कियाें के मुकाबले 15-22 प्रतिशत अधिक पसंद किया गया। सामान्य रूप से हर सौ आदमी ने उस महिला को रिस्पांस दिया जिसने कभी काम नहीं किया है। वहीं, कामकाजी महिलाओं की प्रोफाइल पर केवल 78-85 प्रतिशत ही रिस्पांस दिया गया।

क्या है इस शोध में खास?

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित ख़बर के मुताबिक़ एक अध्ययन के अनुसार कामकाजी महिलाओं को मैट्रिमोनियल साइट्स पर कम पसंद किया जाता है। जो महिलाएं काम करती हैं, उन्हें मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर मैच मिलने की संभावना कम होती है। इस नतीजे पर पहुंचने के लिए दिवा ने एक्सपेरिमेंट का सहारा लिए। उन्होंने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर 20 फेक प्रोफाइल बनाई। सभी की प्रोफाइल्स में उम्र, लाइफस्टाइल, कल्चर, डाइट, खाना और धार्मिक रुझान जैसी चीजें बिलकुल एक सी लिखी। फर्क बस नौकरी का था। नौकरी करती हैं, करना चाहती हैं, कितना कमाती है इन फैक्टर्स को अलग अलग रखा। दिवा ने अलग-अलग कास्ट ग्रुप के लिए ये प्रोफाइल्स बनाई।

अब इस सैंपल को स्टडी कर के दिवा ने पाया कि जो लड़कियां नौकरी नहीं करतीं उन्हें शादी के लिए सबसे ज़्यादा प्रेफर किया गया। दूसरे नंबर पर वो लड़कियां थी जो शादी के बाद नौकरी छोड़ने तैयार हैं। इसके अलावा जो लड़कियां शादी के बाद भी नौकरी करना चाहती हैं उनकी प्रोफाइल्स को कम पसंद किया गया।

इस पूरे मामले में एक और इंटरेस्टिंग फैक्ट सामने आया। यहां सैलरी भी एक फैक्टर दिखा। नौकरी करने वाली लड़कियों में जिनकी सैलरी ज़्यादा थी उनको कम सैलरी वालों की तुलना में ज़्यादा पसंद किया गया। लड़के से ज़्यादा सैलरी वाली लड़कियों को 10% कम पसंद किया गया। वहीं जिन लड़कियों की सैलरी लड़कों से कम थी उनको 15% ज़्यादा पसंद किया गया।

लेबर फ़ोर्स में महिलाओं की भागीदारी

मालूम हो कि लेबर फ़ोर्स में महिलाओं की भागीदारी वैसे ही देश में बहुत कम है। हाल ही में जारी नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (एनएसओ) के लेबर फोर्स सर्वे में बताया गया कि 15 वर्ष से ऊपर की कामकाजी जनसंख्या में महिलाओं की भागीदारी 28.7 प्रतिशत है, जबकि पुरुषों की भागीदारी 73 प्रतिशत है। वहीं नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार देश में केवल 32 प्रतिशत शादीशुदा महिलाएं नौकरी करती हैं। वर्ल्ड बैंक के डेटा के अनुसार भी भारत में लेबर फोर्स में लगातार गिरावट देखी जा रही है। साल 2005 के बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 2005 में भारत में लेबर फोर्स में 26.7 प्रतिशत महिलाएं थीं। साल 2021 में गिरावट के साथ केवल 20.3 प्रतिशत महिलाएं लेबर फोर्स में हैं।

बिजनेस स्टैडर्ड में प्रकाशित ख़बर के अनुसार भारत में पुरुषों में यह आंकड़ा 98 प्रतिशत है। 15 से 49 साल की शादीशुदा महिलाओं में से मात्र 32 प्रतिशत महिलाएं घर से बाहर जाकर नौकरी करती हैं। दूसरी ओर सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामिक के डेटा के मुताबिक 21 मिलियन महिलाएं कार्यक्षेत्र से घट गई। एक और चौंकानेवाला तथ्य यह है कि भारत में 15 प्रतिशत कामकाजी महिलाओं को उनके काम का वेतन नहीं मिल पाता है। वहीं पुरुषों में काम के बदले वेतन न मिलने का प्रतिशत 4 फीसदी है। कामकाजी महिलाओं के लिए असमानता यही खत्म नहीं होती है। ख़बर के अनुसार 85 प्रतिशत कैश के तौर पर सैलरी पानेवाली महिलाएं खुद या पति के साथ मिलकर तय करती हैं कि पैसा कैसे खर्च किया जाएगा। भारतीय महिलाओं में यह बहुत सामान्य है कि महिलाएं अपनी कमाई खर्च करने का फैसला पति के साथ मिलकर लेती हैं।

गौरतलब है कि भारत में 99 प्रतिशत महिलाएं 40 की उम्र तक पहुंचने से पहले शादी कर लेती हैं। स्टडी में दिवा ने बताया है कि जब महिलाओं को लगता है की नौकरीपेशा होने पर उन्हें शादी में परेशानी होगी तो वो अपने करियर के प्रति लापरवाह हो जाती हैं। शादी से पहले करियर बनाने या शादी के बाद नौकरी में रहने के विचार को एक तरह से त्याग देती हैं। यह एक महत्वपूर्ण कारण है जिसकी वजह से भारत में कामकाजी महिलाओं की संख्या कम है।

शादी एक बड़ा मुद्दा है नौकरी नहीं

वैसे आज भी हमारे देश में शादी एक बड़ा मुद्दा है नौकरी नहीं। लड़कियों को पढ़ना-लिखना तक तो ठीक है लेकिन ज्यादातर लोगों को वर्किंग वुमन नहीं चाहिए। कई परिवार पढ़ी लिखी बहू लाना तो चाहते हैं पर वो शादी के बाद उनके नौकरी करने के पक्ष में नहीं होते। तर्क दिया जाता है कि उनका परिवार संपन्न है, नौकरी की क्या ज़रूरत है। ये भी समझा जाता है कि नौकरी करने वाली लड़की को घर संभालने का कम वक़्त मिलेगा, जिससे घर के कामों में दिक्कत आएगी। क्यूंकि भारत के ज़्यादातर हिस्सों में आम धारणा यही है कि घर संभालना महिलाओं का काम है।

पितृसत्ता के गुलाम लोगों को लगता है कि नौकरी करने अगर बहू घर के बाहर जाएगी, उसके हाथ में पैसे होंगे तो वो घर वालों को कुछ समझेगी नहीं। इसके पीछे की भावना होती है कि लड़की इंडिपेंडेंट होगी। वो अपने लिए खुद फैसले लेंगी और इससे उसपर उनका अधिकार कम होगा। लड़कियों और बहुओं को घर की इज्ज़त का नाम देकर घर में उनका जमकर शोषण किया जाता है। कई पुरुषों में यह सोच हावी है कि महिलाएं नौकरी करेंगी तो उनकी मोबिलिटी अधिक होगी, संपर्क अधिक बढ़ेगा। घर से बाहर निकल कर बाहर के पुरुषों से बात करेंगी। यह उन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। पुरुषों को लगता है कि नौकरी करने पर महिलाएं उन पर आश्रित नहीं रहेंगी। वो खुद फैसले ले सकेंगी, उनकी चलेगी नहीं। इसलिए वो नौकरीपेशा महिलाओं को नहीं पसंद करते।

बहरहाल, कारण कोई भी हो हक़ीकत यही है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के बीच भी महिलाओं को अब तक पितृसत्ता से आज़ादी नहीं मिल पाई है। सुबह उठते ही उनके दिमाग़ में घंटी बज जाती है, तेज़ी से घड़ी चलने लगती है, ढेर सारे कामों की लिस्ट बन जाती है और वो इधर-उधर दौड़कर रोबोट की तरह झटपट काम निपटाने लगती हैं। इसके चलते उन्हें रोज़ मानसिक और शारीरिक थकान का अनुभव होता है, लेकिन उसके बावजूद उन्हें दूसरों के पैसों पर रोटी तोड़ने वाला करार दे दिया जाता है। कुल मिलाकर देखें तो लड़की को कब क्या करना है यह उसके अलावा सब तय करते हैं। इस पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को घर के अंदर समेटने का तरीका है उन्हें नौकरी न करने देना।

Women
Working Women
women empowerment
Women Empowerment Model
patriarchal society
male dominant society
Gender Based Discrimination

Related Stories

आज़ादी @75 : कामगार महिलाओं के संघर्ष और उनकी चुनौतियां

आज़ादी का अमृत महोत्सव : ‘आज़ाद देश’ में महिलाएं कब आज़ाद होंगी

श्रीलंका संकट: घर-बाहर हर तरह से सबसे ज़्यादा महिलाएं प्रभावित

आज़ादी के 75 साल, कब महिलाओं को मिलेगा राजनीति में 50 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार?

मुद्दा : आख़िर क्यों नहीं देश में जेंडर आधारित भेदभाव खत्म हो रहा!

हिंदू महिलाओं की अपेक्षा मुस्लिम महिलाओं को कम मिलते हैं नौकरी के अवसर

अमेरिका: कुछ अदालतों ने गर्भपात पर लगे प्रतिबंधों पर अस्थायी रूप से रोक लगाई

अमेरिका से लेकर भारत, बच्चा पैदा करने से जुड़े फ़ैसले का हक़ महिलाओं के हाथ में क्यों नहीं?

अग्निपथ योजना : सेना में पहले से ही संघर्ष कर रही महिलाओं के लिए नई चुनौती

महिला विरोधी विज्ञापनों को रोका जाना क्यों जरूरी है?


बाकी खबरें

  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से संबंधित प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की
    12 Aug 2022
    न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से…
  • भाषा
    आर्कटिक दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है: शोध
    12 Aug 2022
    एक नए अध्ययन से पता चलता है कि आर्कटिक पिछले 43 वर्षों में दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से गर्म हुआ है। इसका मतलब है कि आर्कटिक 1980 की तुलना में औसतन लगभग 3 डिग्री सेल्सियस…
  • सोनिया यादव
    रक्षा बंधन: बहनों को भाइयों से रक्षा का वचन नहीं प्यार और साथ चाहिए
    11 Aug 2022
    रक्षा बंधन अगर सिर्फ राखी या भाई-बहन के प्यार का त्यौहार होता तो कितना अच्छा होता। इसमें रक्षा या बंधन की गुंजाइश न होती तो कितना अच्छा होता मगर अफसोस आज भी ये त्यौहार लड़का-लड़की में भेद के विचार को…
  • baghel
    अनिल अंशुमन
    “झारखंड में फेंके गए बाउंसर पर बिहार ने छक्का लगा दिया”
    11 Aug 2022
    कुछ जानकारों के अनुसार बिहार में बदले हुए राजनीतिक हालात ने देश की सभी गैर-भाजपा सरकारों को एक ऐसा नैतिक संबल दिया है जिससे केंद्र संचालित ‘सरकार गिराने-बनाने’ के चालू सियासी कुचक्रों को लेकर उसे भी…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली
    11 Aug 2022
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित कई बड़े नेता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें