NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
साहित्य-संस्कृति
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता 'लेनिन ज़िंदाबाद'
लेनिन की 152वीं जयंती के महीने में पढ़िए बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता।
न्यूज़क्लिक डेस्क
24 Apr 2022
Lenin

लेनिन की 152वीं जयंती के महीने में पढ़िए बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता।


पहली जंग के दौरान
इटली की सानकार्लोर जेल की अन्धी कोठरी में
ठूँस दिया गया एक मुक्ति योद्धा को भी
शराबियों, चोरों और उच्चकों के साथ।
ख़ाली वक़्त में वह दीवार पर पेन्सिल घिसता रहा
लिखता रहा हर्फ़-ब-हर्फ़ –
लेनिन ज़िन्दाबाद!
ऊपरी हिस्से में दीवार के
अँधेरा होने की वजह से
नामुमकिन था कुछ भी देख पाना
तब भी चमक रहे थे वे अक्षर – बड़े-बड़े और सुडौल।
जेल के अफ़सरान ने देखा
तो फौरन एक पुताई वाले को बुलवा
बाल्टी-भर क़लई से पुतवा दी वह ख़तरनाक इबारत।
मगर सफ़ेदी चूँकि अक्षरों के ऊपर ही पोती गयी थी
इस बार दीवार पर चमक उठे सफ़ेद अक्षर:
लेनिन ज़िन्दाबाद!

तब एक और पुताई वाला लाया गया।
बहुत मोटे ब्रश से, पूरी दीवार को
इस बार सुर्ख़ी से वह पोतता रहा बार-बार
जब तक कि नीचे के अक्षर पूरी तरह छिप नहीं गये।

मगर अगली सुबह
दीवार के सूखते ही, नीचे से फूट पड़े सुर्ख़ अक्षर –
लेनिन ज़िन्दाबाद!
lenin art
तब जेल के अफ़सरान ने भेजा एक राजमिस्त्री।
घण्टे-भर वह उस पूरी इबारत को
करनी से खुरचता रहा सधे हाथों।
लेकिन काम के पूरा होते ही
कोठरी की दीवार के ऊपरी हिस्से पर
और भी साफ़ नज़र आने लगी
बेदार बेनज़ीर इबारत –
लेनिन ज़िन्दाबाद!

तब उस मुक्तियोद्धा ने कहा,
अब तुम पूरी दीवार ही उड़ा दो!

lenin
Communism
itwaar ki kavita
october revolution
Russia
Russian Revolution
poetry on lenin

Related Stories

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

मई दिवस ज़िंदाबाद : कविताएं मेहनतकशों के नाम

पश्चिम बंगाल: वामपंथी पार्टियों ने मनाया नवंबर क्रांति दिवस

पूंजीवाद के दौर में क्यों ज़रूरी है किसान-मज़दूरों का गठबंधन

बदलाव और निरंतरता के बीच क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की 8वीं कांग्रेस

लुकाशेंको के समर्थन में मिंस्क में हज़ारों लोग इकठ्ठा हुए 


बाकी खबरें

  • nupur sharma
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार: टीवी पर देश से मांगे माफ़ी; उनको नहीं, देश को है उनसे ख़तरा
    01 Jul 2022
    कोर्ट ने सवाल किया कि नूपुर शर्मा को खतरा है या वह सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं? आगे अदालत ने कहा कि उदयपुर में टेलर कन्हैलाल की हत्या के लिए भी ही उनकी बयानबाजी जिम्मेदार है।
  • jharkhand
    तारिक अनवर
    रांची : पैग़ंबर के अपमान के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई 10 जून की हिंसा को किसने भड़काया?
    01 Jul 2022
    शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में सोशल मीडिया मैसेज किसने भेजे? पुलिस की तादाद नाकाफ़ी क्यों थी? क्या पुलिस को उन सोशल मीडिया मैसेज की जानकारी नहीं थी? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब की दरकार अब…
  • covid
    भाषा
    कोरोना वायरस: देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,189 हुई
    01 Jul 2022
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 23 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,25,139 पर पहुंच गयी है।
  • AKG centre
    भाषा
    केरल में माकपा कार्यालय पर फेंका गया विस्फोटक, कोई हताहत नहीं
    01 Jul 2022
    एकेजी केंद्र में ठहरे वामपंथी नेताओं ने कहा कि उन्होंने राजधानी के मध्य स्थित इमारत के बाहर जोरदार धमाके की आवाज़ सुनी।
  • sharad pawar
    भाषा
    उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करते हुए खुश नहीं दिख रहे थे फडणवीस, परंतु आदेश का पालन किया: पवार
    01 Jul 2022
    पवार ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि फडणवीस ने खुशी से नंबर दो का स्थान स्वीकार नहीं किया है। उनके चेहरे के भाव ने सब कुछ बयां कर दिया।’’
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें