झारखंड में नहीं चला मोदी का जादू, रघुवर फेल, कांग्रेस-जेएमएम को बहुमत
झारखंड में बाज़ी पलट गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रघुवर सरकार की विदाई हो गई है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस गठबंधन स्पष्ट बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाने जा रहा है। इस जीत पर जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज रांची में कहा कि राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में स्पष्ट जनादेश दिया है जो मील का पत्थर साबित होगा।
झारखंड में अपने नेतृत्व में महागठबंधन के स्पष्ट बहुमत सुनिश्चित
करने के बाद शाम हेमंत सोरेन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज हमारे लिए जनता की सेवा के लिए संकल्प का दिन है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज राज्य में जो परिणाम आए हैं, वे हम सभी के लिए उत्साहजनक हैं। जनता का जनादेश स्पष्ट है।’’
हेमंत ने कहा, ‘‘आज राज्य में आया जनादेश झारखंड के इतिहास में नया अध्याय साबित होगा। यह यहां मील का पत्थर साबित होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम यह पूरा प्रयास करेंगे कि लोगों की उम्मीदें टूटें
नहीं।’’
झामुमो नेता ने कहा कि महागठबंधन पूरे राज्य के सभी वर्गों, संप्रदायों और क्षेत्रों की आकांक्षाओं का ध्यान रखेगा।
हेमंत ने अपने पिता शिबू सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल
गांधी, प्रियंका गांधी और लालू यादव का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि आज के परिणाम सभी के परिश्रम का परिणाम हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ बैठेंगे और सरकार बनाने के लिए तथा शासन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।’’
देर शाम ख़बर लिखे जाने तक पूरे राज्य की स्थिति लगभग साफ हो गई है। हालांकि नतीजे अभी भी बहुत कम सीटों के घोषित किए गए हैं। हालांकि अब जिन सीटों पर जिस पार्टी की बढ़त बनी है, लगभग उसी के पक्ष में परिणाम आएगा, ऐसा लगभग तय है।
चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के मुताबिक शाम सात बजे झारखंड की 81 सीटों में बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी थी और 16 पर बढ़त बनाए हुए थी। जेएमएम के खाते में 8 सीटें दर्ज हो चुकीं थीं और 22 पर बढ़त बनाए हुए थी। इसी तरह कांग्रेस 4 सीटों पर जीत दर्ज कर 11 पर बढ़त बनाए हुए थी।
कुल 81 सीटों की स्थिति इस प्रकार है :
(स्रोत : चुनाव आयोग)
आइए किस पार्टी के हिस्से में कितना वोट आया, इस पर भी नज़र डाल लेते हैं :
(स्रोत : चुनाव आयोग)
(कुछ इनपुट समाचार एजेंसी भाषा से)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।