NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
“कर्फ्यू टाइमिंग” के खिलाफ देशभर में छात्र लामबंद, तमिलनाडु में निष्कासन के खिलाफ आंदोलन तेज़
राजीव गाँधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान, श्रीपेरुम्बदूर में कर्फ्यू टाइमिंग का विरोध करने पर संस्थान के प्रशासन ने वहाँ 5 छात्र -छात्राओं को निष्कासित कर दिया। इसके खिलाफ अब वहाँ के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन कर रहें हैं।
अंकित पांडेय
12 Oct 2018
राजीव  गाँधी  राष्ट्रीय  युवा  विकास  संस्थान, श्रीपेरुम्बदूर
Image Courtesy: ESD AIR

“कर्फ्यू  टाइमिंग” के  विरोध  में  छात्र-छात्राओं का आंदोलन  अब पूरे  देश में  फ़ैल  रहा  है। दिल्ली यूनिवर्सिटी  से लेकर

तमिलनाडु तक। तमिलनाडु में तो राजीव  गाँधी  राष्ट्रीय  युवा  विकास  संस्थान में  पांच छात्र-छात्राओं को वीसी  के  खिलाफ  प्रदर्शन करने पर निष्कासित भी कर दिया गया है। कई दूसरी जगह चेतावनी जारी की गई हैं। लेकिन छात्र-छात्राएं अपनी आज़ादी की इस लड़ाई में अब पीछे हटने को तैयार नहीं है और उन्होंने इसके खिलाफ पूरी मजबूती से मोर्चा खोल लिया है।

पिंजरा तोड़ कहें या कर्फ्यू तोड़ना या जेल ब्रेक...ये शब्दावली अब छात्रों खासकर महिला छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस माध्यम से वे विश्वविद्यालय या कॉलेज प्रशासन की ओर से उनके ऊपर लादी गईं कई पाबंदियों का विरोध कर रही हैं। इन छात्राओं के मुताबिक ये बराबरी और आज़ादी की लड़ाई है।   

आपको बताएं कि दरअसल ज़्यादातर कैंपस में छात्रों के आने-जाने खासकर महिला छात्रों को लेकर बहुत तरह की पाबंदियां हैं। जैसे रात आठ बजे के बाद हॉस्टल में छात्राओं की एंट्री मना है। इस दौरान वे इमरजेंसी होने पर भी बाहर नहीं जा सकती हैं। उनसे मिलने आने-जाने वालों को लेकर भी कई तरह के सवाल और प्रतिबंध हैं। कई जगह लाइब्रेरी को लेकर भी बेहद सीमित समय है। उसमें भी लड़कियों के लिए तो और भी कम पढ़ाई का समय मिल पाता है। इसके अलावा भी कई मुश्किलें जिसे छात्र-छात्राएं हल करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने कहीं “पिंजरा तोड़” तो कहीं “कर्फ्यू तोड़” आंदोलन शुरू किया है।  

पंजाब, राजस्थान  और देश  के  अन्य  कोनों में  यह  आंदोलन  बड़ी  तेज़ी  से  जोर  पकड़  रहा है। हाल ही में  “पिंजरा तोड़” अभियान के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने विरोध  किया। इस  प्रदर्शन  में  छात्राओं  ने  माल  रोड (दिल्ली यूनिवर्सिटी  नार्थ कैंपस ) को  जाम करते  हुए अपनी  मांगो  को  उठाया। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए ज़ोर-ज़बरदस्ती की और इस दौरान कई छात्राओं को चोट भी आयीं।

राजस्थान  यूनिवर्सिटी  में  भी  छात्र-छात्राओं  ने  9 सितम्बर को  हॉस्टल में बॉयोमेट्रिक सिस्टम से रखी  जा रही निगरानी  के  खिलाफ  रात  भर  धरना  दिया। इन  छात्र - छात्राओं के  मुताबिक महिला हॉस्टलों में छात्राओं को बाहर या अंदर जाने के लिए बॉयोमेट्रिक सिस्टम में पंच करना पड़ता है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन उनके माता पिता को उनकी बेटी के बाहर जाने या अंदर आने के समय की सूचना देता है। लेकिन पुरुष छात्रों के लिए इस तरह के कोई नियम नहीं हैं। पुरुष छात्रों के लिए जहाँ रात 12 बजे तक लाइब्रेरी खुली रहती है वहीं महिलाएं केवल 10 बजे तक पढ़ सकती हैं।

पंजाब  यूनिवर्सिटी  में  भी  इसी  तरह  छात्र  छात्राओं ने हॉस्टल  की  कर्फ्यू  टाइमिंग  के  खिलाफ  पिछले  दिनों  प्रदर्शन  किया। यहाँ  पर  छात्राओं  को  रात  में  8 बजे  के  बाद  घुसने  नहीं  दिया  जाता है। प्रदर्शन  में  शामिल  कई  छात्राओं  के  घर  पर  यूनिवर्सिटी  प्रसाशन   ने  फ़ोन  करते हुए  धमकाने  की  कोशिश की।

इसी  कड़ी  में  राजीव  गाँधी  राष्ट्रीय  युवा  विकास  संस्थान, श्रीपेरुम्बदूर , तमिलनाडु  में  छात्र-छात्राओं  ने  कर्फ्यू  टाइमिंग  व  अन्य  मांगो  को  लेकर  वीसी  के  खिलाफ  प्रदर्शन किया। जिस पर यूनिवर्सिटी  प्रशासन  ने  वहाँ  5  छात्र -छात्राओं  को  निष्कासित  कर  दिया। इसके   खिलाफ अब  वहाँ  के  छात्र -छात्राएं  प्रदर्शन  कर  रहें।  भारी  संख्या  में  छात्र- छात्राएं  वीसी  ऑफिस  के  बाहर  बैठ  कर  निष्कासित  हुए  छात्र -छात्राओं  के  निष्कासन  को  वापस  लेने व  कर्फ्यू  टाइमिंग  हटाने  की  माँग  कर रहे हैं।

अब  सवाल  यह कि  यूनिवर्सिटी एक  ऐसी  जगह  जहाँ  हम बराबरी  को  लेकर  बात करते  है  तब  ऐसी  जगह  में  छात्राओं  के  साथ  यूनिवर्सिटी  प्रशासन का यह  दोहरा  रवैया  उचित है? आज जब देश  हर  कोने  में  छात्र -छात्राएं  कर्फ्यू  टाइमिंग  व  अन्य  माँगो  को  लेकर  आवाज़  उठा रहे  है तब  उनकी  मांगो  को  पूरा  करने  के  बजाय  यूनिवर्सिटी  प्रशासन  छात्र -छात्राओं  पर  उल्टा  कार्रवाई  कर रहे हैं।

pinjara tod
Rajiv Gandhi National Institute
Sriperumbudur
tamil nadu
RGNIYD
Student Protests
University
FREEDOM

Trending

अब शिवराज सरकार पर उठे सवाल, आख़िर कितनी बार दोहराई जाएगी हाथरस जैसी अमानवीयता?
‘देशप्रेम’ और ‘पराक्रम’ के झगड़े में खो न जाए नेताजी का समाजवाद
छत्तीसगढ़: राज्यपाल को ज्ञापन सौंप, ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली रवाना होंगे सैकड़ों किसान
11वें दौर में भी नहीं निकला हल: सरकार अपने प्रस्ताव से आगे बढ़ने को तैयार नहीं
किसान नेताओं की हत्या और ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की साज़िश: किसान नेता
शेल्टर होम्स में बढ़ती यौन हिंसा, बिलासपुर में उज्ज्वला गृह के कर्मचारियों पर बलात्कार के आरोप!

Related Stories

उत्तराखंड: सरकार ने आंदोलनकारी शिक्षक-कर्मचारियों की लिस्ट मंगाई, वेतन रोका
पीयूष शर्मा
उत्तराखंड: सरकार ने आंदोलनकारी शिक्षक-कर्मचारियों की लिस्ट मंगाई, वेतन रोका
23 January 2021
बीजेपी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार अपने ही राज्य के छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों की मांगों को नज़रअंदा
SFI
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
दिल्ली : विश्वविद्यालयों को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में  लिया
21 January 2021
नयी दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के सामने विश्वविद्यालयों को खोलने और ‘फैलोशिप’ की राशि को समय पर दिए जाने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फ
श्री हर्षा कांडुकुरी
आंध्र का नया गेमिंग क़ानून : आजादी और मानवीय अस्तित्व के लिए झटका?
18 December 2020
आंध्रप्रदेश विधानसभा ने हाल में "AP गेमिंग (अमेंडमेंट) बिल, 2020" (आंध्रप्रदेश खेल (संशोधन) विधेयक) पारित किया

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • shiv raj singh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अब शिवराज सरकार पर उठे सवाल, आख़िर कितनी बार दोहराई जाएगी हाथरस जैसी अमानवीयता?
    23 Jan 2021
    भोपाल के चर्चित प्‍यारे मियां कांड की पीड़ित एक नाबालिग बच्ची की मौत के बाद पुलिस द्वारा किए अंतिम संस्कार पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
  • उत्तराखंड: सरकार ने आंदोलनकारी शिक्षक-कर्मचारियों की लिस्ट मंगाई, वेतन रोका
    पीयूष शर्मा
    उत्तराखंड: सरकार ने आंदोलनकारी शिक्षक-कर्मचारियों की लिस्ट मंगाई, वेतन रोका
    23 Jan 2021
    उत्तराखंड के 18 अशासकीय कॉलेजों के शिक्षक एवं कर्मचारी लम्बे समय से अपनी विभिन्न मांगों को आंदोलनरत हैं। सरकार ने इनकी बात सुनने की जगह आंदोलनकारियों की लिस्ट मंगवाई और लिस्ट न देने तक वेतन पर रोक…
  • नेताजी
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    ‘देशप्रेम’ और ‘पराक्रम’ के झगड़े में खो न जाए नेताजी का समाजवाद
    23 Jan 2021
    आज देश को कॉरपोरेट हिंदुत्व अपनी मुट्ठी में लेना चाहता है और नेताजी वैसा बिल्कुल नहीं चाहते थे। वे देश को अमीरों के हाथ से निकालकर सामान्य जन के हाथों में सौंपना चाहते थे और उन्हें क्रांतिकारी…
  • कोरोना वायरस
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: दुनिया में मौत का आंकड़ा 21 लाख के पार हुआ
    23 Jan 2021
    दुनिया में 24 घंटों में कोरोना के 6,55,193 नए मामले सामने आए और 15,772 मरीज़ों की मौत हुई है। दुनिया भर में संक्रमण के कारण अब तक 21 लाख 7 हज़ार 281 लोग अपनी जान गवा चुके है।
  • किसान नेताओं की हत्या और ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की साज़िश: किसान नेता
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    किसान नेताओं की हत्या और ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की साज़िश: किसान नेता
    23 Jan 2021
    किसानों ने सिंघु बार्डर पर एक संदिग्ध को पकड़ा है, जिसके अनुसार किसान आंदोलन में बड़े पैमाने पर हिंसा की साज़िश रची जा रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें