NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
केरल में माकपा कार्यालय पर फेंका गया विस्फोटक, कोई हताहत नहीं
एकेजी केंद्र में ठहरे वामपंथी नेताओं ने कहा कि उन्होंने राजधानी के मध्य स्थित इमारत के बाहर जोरदार धमाके की आवाज़ सुनी।
भाषा
01 Jul 2022
AKG centre

तिरुवनंतपुरम: यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य मुख्यालय की दीवार पर बृहस्पतिवार रात कथित तौर पर एक विस्फोटक पदार्थ फेंका गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

एकेजी केंद्र में ठहरे वामपंथी नेताओं ने कहा कि उन्होंने राजधानी के मध्य स्थित इमारत के बाहर जोरदार धमाके की आवाज़ सुनी।

पार्टी नेताओं ने माकपा कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

कांग्रेस की केरल इकाई ने हमले के पीछे उसकी पार्टी का हाथ होने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के कार्यालय को निशाना बनाना उसकी नीति नहीं है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस को दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का निर्देश दिया। विजयन ने आज सुबह शहर के बीचों-बीच स्थित एकेजी सेंटर का दौरा किया और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से घटना को लेकर उत्तेजित न होने और संयम बरतने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘ राज्य में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण कार्यालय पर हमला किया गया है। यह उकसाने और राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का एक प्रयास है। दोषियों और उनका साथ देने वालों का पता लगाया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को दोषियों को पकड़ने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को आधी रात को हुई घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह पुलिस की जांच का इंतजार करेगा।

उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग स्पष्ट रूप से जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता ऐसे हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने की मानसिकता नहीं रखते।

उन्होंने सत्तारूढ़ दल से यह बताने को कहा कि वे किन आधारों पर उनके खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ सीसीटीवी की फुटेज साफ नहीं है.. पुलिस को मामले की जांच करने और दोषियों का पता लगाने दें। वाम सरकार लगातार कई आरोपों का सामना कर रही है और हमारे मौजूदा प्रदर्शन के कारण वह बचाव की मुद्रा में है। इस हमले के पीछे वे लोग हैं, जो मौजूदा मुद्दों से ध्यान हटाना चाहते हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें संदेह है कि हमले के पीछे माकपा का हाथ है, सतीशन ने उसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने पूछा, ‘‘ यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि राहुल गांधी केरल दौर पर आ रहे हैं। क्या आपको लगता है कि हम एकेजी सेंटर पर हमला करके सरकार के समक्ष खड़े मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहेंगे?’’

केपीसीसी प्रमुख के. सुधाकरण ने भी मार्क्सवादी पार्टी के आरोपों को खारिज कर दिया और एलडीएफ के संयोजक ई. पी. जयराजन पर पार्टी मुख्यालय पर हमले का ‘‘ मुख्य साजिशकर्ता’’ होने का आरोप लगाया।

Thiruvananthapuram
CPIM
Kerala

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

कोरोना वायरस से संक्रमित माकपा के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का निधन

हर मुद्दे पर सियासत क्यों बीजेपी ?

तमिलनाडु बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 23 घायल

केरल : आईएएस अधिकारी की गाड़ी से टकरा कर पत्रकार की मौत

15 मज़दूरों की मौत के बाद भी मंत्री जी कह रहे हैं- लोग शौक से करते हैं पलायन

चमकी बुखार को आपदा घोषित करे सरकार: माले

बैलाडीला: अपनी आस्था बचाने के लिए आदिवासी धरने पर


बाकी खबरें

  • यूपी के बनारस में मोहर्रम के जुलूस को लेकर दो पक्षों में भिडंत, बरेली में भी टकराव
    विजय विनीत
    यूपी के बनारस में मोहर्रम के जुलूस को लेकर दो पक्षों में भिडंत, बरेली में भी टकराव
    10 Aug 2022
    ''मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर मौजूद होती तो यह वारदात नहीं होती। शायद वह नींद में थी, इसलिए उपद्रवियों ने कानून अपने हाथ में लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।''
  • medical education
    सुभाष गाताडे
    चिकित्सा शिक्षा में जातिगत भेदभाव
    10 Aug 2022
    संसदीय कमेटी ने पाया है कि अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों को इम्तिहानों में बार-बार फेल किया जाता है। इतना ही नहीं जब अध्यापक स्तरों पर भरती का सवाल आता है, तो आरक्षित सीटें इसी तर्क के आधार…
  • nitish
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी ने भी शपथ ग्रहण की
    10 Aug 2022
    राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली जिनके नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने की संभावना है।
  • varvara rao
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भीमा कोरेगांव मामला: उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सकीय आधार पर वरवर राव को दी ज़मानत
    10 Aug 2022
    राव ने चिकित्सकीय आधार पर स्थायी जमानत संबंधी उनकी अपील को बंबई उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    ख़बर भी—नज़र भी: काश! देश को आगे बढ़ाने की भी ऐसी ही होड़ होती
    10 Aug 2022
    हमारा देश आज प्रतीकों की राजनीति में फंस गया है। केंद्र और उसकी देखा-देखी दूसरी सरकारें वास्तविक विकास की बजाय जुमलों और प्रतीकों से काम ले रही हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें