NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
लेखक-कलाकारों की फ़ासीवाद-विरोधी सक्रियता के लिए भी याद रखा जाएगा ये चुनाव
इतने व्यापक और संगठित स्तर पर लेखकों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों व बुद्धिजीवियों का सार्वजनिक तौर पर अपनी वैचारिक और राजनीतिक पक्षधरता जताना व इसके लिए ख़तरा मोल लेना आज़ाद भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण—और दुर्लभ—घटना है।
अजय सिंह
19 May 2019
लेखक-कलाकार
Image Courtesy : Outlook Hindi

23 मई 2019 को, जिस दिन 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीज़े आयेंगे, पता चल जायेगा कि देश नरेंद्र मोदी को और आगे झेलने व विनाशग्रस्त होने के लिए तैयार है या नहीं। उस दिन यह भी पता चल जायेगा कि आइडिया के स्तर पर—अवधारणा के स्तर पर—भारत बचेगा या नहीं। देश की जनता आतंककारी हिंदुत्व फ़ासीवाद और सर्वग्रासी व दमनकारी ब्राह्मणवादी पितृसत्ता पर कुछ लगाम कसेगी कि नहीं, यह भी पता चलेगा।

यह आम चुनाव कई चीज़ों के लिए याद किया जायेगा। लेकिन एक ख़ास चीज़—बहुत ख़ास चीज़—के लिए इसे विशेष रूप से याद किया जायेगा। यह चीज़, जहां तक मेरी जानकारी है, आज़ाद भारत के इतिहास में शायद पहली बार हुई है। यह है, बहुत बड़े पैमाने पर देश के लेखकों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों व बुद्धिजीवियों का केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ खुल कर, और साहस के साथ, सामने आना व बोलना। यहां तक कि चुनाव में भाजपा व मोदी को हराने की अपील जनता के नाम जारी करना।

इतने व्यापक और संगठित स्तर पर लेखकों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों व बुद्धिजीवियों का सार्वजनिक तौर पर अपनी वैचारिक और राजनीतिक पक्षधरता जताना व इसके लिए ख़तरा मोल लेना आज़ाद भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण—और दुर्लभ—घटना है। इसका दायरा और परिधि 2015 के पुरस्कार वापसी अभियान से कहीं ज़्यादा बड़ी व व्यापक है। बल्कि यह कहा जाये कि पुरस्कार वापसी अभियान-जैसे ज़बर्दस्त लोकतांत्रिक सांस्कृतिक आंदोलन ने 2019 में साहित्य, कला व संस्कृति की दुनिया में हिंदुत्व फ़ासीवाद-विरोधी वैचारिक पक्षधरता और एकजुटता का इतना बड़ा शामियाना खड़ा किया।

इतनी बड़ी ताद़ाद में—क़रीब 2000 से ऊपर—लेखकों-कलाकारों-बुद्धिजीवियों का सामने आना और अपने नाम व अनुमोदन से आम चुनाव में जनता के पक्ष में और नफ़रत व हिंसा की ताक़तों के ख़िलाफ़ और लोकतंत्र व धर्मनिरपेक्षता की हिफ़ाज़त के लिए सक्रिय हस्तक्षेप करना एक बड़ी ऐतिहासिक घटना है। लेखकों-कलाकारों-बुद्धिजीवियों ने जनता के नाम खुल कर अपील जारी की कि वह इस आम चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए वोट दें,ताकि  वे दोबारा सत्ता में न आ सकें।

लेखकों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों ने अपनी बात कहते समय किसी लाग-लपेट या किंतु-परंतु का सहारा नहीं लिया, न गोल-मोल हवाई बातें कीं। उन्होंने सीधे-सीधे मोदी, भाजपा व राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) का नाम लेकर—और उन पर निशाना साधते हुए—अपील जारी की। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि भाजपा के संचालक व नियंत्रक संगठन आरएसएस की विभाजनकारी हिंदुत्ववादी विचारधारा को—जो पूरी तरह फ़ासीवादी विचारधारा है—शिकस्त देना ज़रूरी है, क्योंकि यह देश को बांटने और बर्बाद कर देने की मुहिम चला रही है।

सुखद आश्चर्य की बात यह है कि लेखकों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों व बुद्धिजीवियों की ओर से जारी ऐसी अपीलों को व्यापक समर्थन मिला और उनमें अपना नाम जुड़वाने की जैसे होड़ लग गयी। जबकि सीधे-सीधे वैचारिक-राजनीतिक स्टैंड लिया जा रहा था, फिर भी अपना नाम शामिल कराने में हिचक नहीं दिखायी दे रही थी।

एक उदाहरण से इस बात को समझने में मदद मिलेगी। लखनऊ में कहानीकार व ऐक्टिविस्ट किरण सिंह की पहल से जनता के नाम लेखकों, कलाकारों,संस्कृतिकर्मियों, बुद्धिजीवियों व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की एक अपील जारी हुई कि इस चुनाव में मोदी व भाजपा को हराना है। अपील में शुरू में 25-30 लेखकों-बुद्धिजीवियों के नाम थे। वह अपील बहुत लोकप्रिय हुई, और उसके समर्थन में नामों के जुड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह मुश्किल से एक हफ़्ते के अंदर 650 की संख्या पार कर गया। गौर करने की बात है कि लखनऊ से जारी इस अपील को हिंदी-उर्दू पट्टी के लेखकों व बुद्धिजीवियों के अलावा कई गैर हिंदी लेखकों व बुद्धिजीवियों का समर्थन और अनुमोदन मिला। इनमें कांचा इलैया शेफ़र्ड, गीता हरिहरन, के. सच्चिदानंदन, अरुंधति राय, गौतम नवलखा, आनंद पटवर्धन, राम पुनियानी आदि शामिल हैं।

यह आम  चुनाव इसलिए भी याद रखा जायेगा कि वाम-प्रगतिशील-उदार-लोकतांत्रिक-सेकुलर लेखकों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों व बुद्धिजीवियों ने खुलकर अपनी पक्षधरता व्यक्त की और ऐलानिया कहा कि हमें हिंदुत्व फ़ासीवाद व ब्राह्मणवादी पितृसत्ता हरगिज मंज़ूर नहीं।

(लेखक वरिष्ठ कवि और राजनीतिक विश्लेषक हैं। यह उनके निजी विचार हैं।)

इसे भी पढ़ें : 100 से ज़्यादा फिल्मकारों की भाजपा को वोट न देने की अपील

फिल्मकारों के बाद लेखकों की अपील : नफ़रत की राजनीति के ख़िलाफ़ वोट करें

General elections2019
2019 आम चुनाव
2019 Lok Sabha elections
writer
artist
filmmaker
scholar
people's poet

Trending

भूख से होने वाली मौतें झारखंड विधानसभा चुनाव को कितना प्रभावित कर रही हैं?
हैदराबाद : बलात्कार संस्कृति को ख़त्म करने के लिए मौत की सज़ा उचित मार्ग नहीं
झारखंड चुनाव: 20 सीटों पर मतदान, सिसई में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, दो घायल
#झारखण्ड : क्या मज़दूरों को जीने का अधिकार नहीं?
जिंदगी की जंग हार गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता, सफदरजंग अस्पताल में मौत
बलात्कार-हत्या की दहशत और मुठभेड़-हत्या का जश्न!

Related Stories

अदम गोंडवी
न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
जनता का शायर : अदम गोंडवी
22 October 2019
अदम गोंडवी : 22 अक्टूबर, 1947-18 दिसंबर, 2011 “धरती की सतह पर” खड़े होकर “समय से मुठभेड़” करने वाले शायर अदम गोंडवी को आज याद करना बेहद ज़रूरी है।
kauslendra
मुकुंद झा
सरकार की आलोचना की क़ीमत! कौशलेन्द्र प्रपन्ना की मौत
14 September 2019
आज हमने एक शिक्षक, लेखक, पत्रकार और शिक्षा सुधारक को खो दिया। कौशलेन्द्र प्रपन्ना की आज 14 सितंबर को दोपहर में मौत हो गई। उनका दिल्ली के
विचार गोष्ठी
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
तीन लेखक संगठनों का साझा कार्यक्रम : “सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो”
01 September 2019
सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • The resignation of prime minister Adel Abdul Mahdi
    पीपल्स डिस्पैच
    इराक़ में जन आंदोलनों की दशा और दिशा 
    09 Dec 2019
    इराक़ में दो महीनों से चलने वाले लोकप्रिय विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री आदेल अब्दुल महदी के इस्तीफ़े ने अमेरिकी क़ब्ज़े के तहत निर्मित राजनैतिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकने का सुनहरा मौक़ा प्रदान किया…
  • hyderabad case
    प्रणव धवन, भास्कर कुमार
    हैदराबाद एनकाउंटर : पुलिस ख़ुद को निर्दोष क्यों नहीं बता सकती
    09 Dec 2019
    राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी नतीजों से ज़्यादा उन्हें हासिल करने के लिए अपनाया जाने वाला रास्ता मायने रखता है।
  • BSNL
    बी सिवरमन, कुमुदिनी पति
    कितना दुरुस्त है बीएसएनएल रिवाइवल प्लान ?
    09 Dec 2019
    वीआरएस( स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) लेने के लिए मानो भगदड़ सी मच गई है। लेकिन वीआरएस फाॅर्मुला गलत है क्योंकि यह अलग-अलग श्रेणी के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग लाभ देता है, मतलब योजना विषमतापूर्ण है।…
  • delhi fire
    सुनील कुमार
    दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड : मुनाफे की हवस और प्रशासन के गठजोड़ से मरते मजदूर
    09 Dec 2019
    2017-18 में बवाना में आगजनी की 465 घटनाएं हो चुकी हैं। इसी तरह नरेला में 2017-18 में 600 से अधिक आगजनी की घटनाएं हुई। इतने बड़े पैमाने पर इंडस्ट्रीएल एरिया के अन्दर की आगजनी की घटनाएं होने के बावजूद न…
  • labour reforms
    हिरेन गोहेन
    भारत के श्रम ‘सुधार’ कुछ पूंजीवादी देशों से भी बदतर हैं
    09 Dec 2019
    "सुधार" के बहाने भारत में श्रमिकों की सुरक्षा के उपायों को ध्वस्त किया जा रहा है।
  • Load More
सदस्यता लें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें