NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
मुंबई पानी-पानी तो दिल्ली में सूखा!
दिल्ली जून में सबसे कम बारिश होने वाला ‘‘प्रदेश’’ बन गया है, जहां सामान्य से 90 प्रतिशत कम बारिश हुई है। दिल्ली में अगले तीन से चार दिनों में कुछ बारिश हो सकती है। मानसून 4-5 जुलाई को आने की संभावना है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Jul 2019
india gate, delhi
Image Courtesy: Lokmat News Hindi

मुंबई पानी-पानी है तो दिल्ली बारिश को तरस रही है। पिछले 26 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी दूसरी बार जून में भयंकर सूखे की स्थिति से गुजर रही है। यहां जून महीने में महज 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह जून में सबसे कम बारिश होने वाला ‘‘प्रदेश’’ भी है, जहां सामान्य से 90 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

शहर में औसतन जून में 64.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है। इस बार यहां महज 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो देश का सबसे सूखा ‘‘प्रदेश’’ है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में 1993 में बहुत कम बारिश दर्ज की गई थी। उस समय केवल पांच मिलीमीटर बारिश हुई थी।

उन्होंने बताया कि 82 प्रतिशत कम बारिश के साथ चंडीगढ़ जून में दूसरा सबसे सूखा ‘‘प्रदेश’’ बना हुआ है। एक जून और एक जुलाई के बीच होने वाली औसतन बारिश 137 मिलीमीटर की तुलना में यहां केवल 24.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

दिल्ली ही नहीं दिल्ली आसपास यानी एनसीआर का भी यही हाल है। बारिश न होने से हर कोई बेहाल है। 

आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मानसून में देरी प्राथमिक कारण है। आमतौर पर, मानसूनी हवाएं 29 जून तक शहर में पहुंच जाती है। अगर यह समय पर आतीं, तो बारिश की कमी को पूरा कर सकती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, पूर्वी हवाएं चल रही हैं और दिल्ली में अगले तीन से चार दिनों में कुछ बारिश हो सकती है। मानसून 4-5 जुलाई को आने की संभावना है।’’

(भाषा के इनपुट के साथ)

Delhi
drought
rain
Mumbai Rains
june
no rain
mansoon
मानसून

Trending

कोरोना का नया ख़तरा: शहरों से कस्बों-गांवों की तरफ़ भी!
कूड़े का ढेर, सफ़ाई कर्मचारी और विकास का ढोल
हर मौसम व हर हालात में जारी रहेगा आंदोलन : किसान संगठन
कोविड-19: सरकारें छुपा रही हैं कोरोना संक्रमण और मौतों के सही आंकड़े!
बंगाल में रैली, मगर महाराष्ट्र के सीएम से बात नहीं ?
लालू प्रसाद को ज़मानत मिली, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ़

Related Stories

सुप्रीम कोर्ट का रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने का फ़ैसला कितना मानवीय?
अजय कुमार
सुप्रीम कोर्ट का रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने का फ़ैसला कितना मानवीय?
10 April 2021
"म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार को लेकर पिछले साल 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय अदालत ने अपना फैसला दिया। इसमें कहा था कि म्यांमार में सेन
रोहिंग्या शरणार्थी : डर के साये में जीने को मजबूर! 
मुकुंद झा
रोहिंग्या शरणार्थी : डर के साये में जीने को मजबूर! 
06 April 2021
"मेरी बहन (आयशा) को 24 मार्च को पुलिस उठाकर ले गई और कुछ बता भी नहीं रही। जबकि हमारे पास जून तक भारत में रहने का कार्ड है। मेरी बहन बीमार है, उसकी
रोहिंग्या शरणार्थी: "हम कहाँ जाएँगे"
न्यूज़क्लिक टीम
रोहिंग्या शरणार्थी: "हम कहाँ जाएँगे"
05 April 2021

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • कोरोना का नया ख़तरा: शहरों से कस्बों-गांवों की तरफ़ भी!
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना का नया ख़तरा: शहरों से कस्बों-गांवों की तरफ़ भी!
    17 Apr 2021
    सब कह रहे हैं, कोरोना की यह 'दूसरी लहर' ज्यादा खौफनाक और मारक है. लेकिन क्यों? वैज्ञानिक कारण के अलावा इसके सामाजिक-शासकीय कारण भी हैं
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    कूड़े का ढेर, सफ़ाई कर्मचारी और विकास का ढोल
    17 Apr 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने न्यूज़क्लिक की टीम के साथ दशकों से कूड़े के ढेर पर जीवन गुजारने को अभिशप्त सफ़ाई कर्मचारियों की चुनाव से अपेक्षा को टटोला, जब किसी ने कुछ न किया तो…
  • कोविड-19: सरकारें छुपा रही हैं कोरोना संक्रमण और मौतों के सही आंकड़े!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोविड-19: सरकारें छुपा रही हैं कोरोना संक्रमण और मौतों के सही आंकड़े!
    17 Apr 2021
    भोपाल में सरकारी आकड़ों के मुताबिक़ बृहस्पतिवार को कोरोना से 8 मौतें हुईं, जबकि कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक 108 शवों का अंतिम संस्कार हुआ है। गुजरात उच्च न्ययालय ने भी गुजरात सरकार के कोरोना संक्रमण…
  • बंगाल में रैली, मगर महाराष्ट्र के सीएम से बात नहीं ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंगाल में रैली, मगर महाराष्ट्र के सीएम से बात नहीं ?
    17 Apr 2021
    चाहे कुछ भी हो जाये प्रधानमंत्री मोदी किसी भी कीमत पर चुनावी रैलियों को संबोधित करना नहीं छोड़ेंगे। आज तो हद ही हो गयी जब ये खबर आई के उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से इसलिए बात नहीं की…
  • बंगाल चुनाव: पांचवां चरण भी हिंसा की ख़बरों की बीच संपन्न, 78 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल चुनाव: पांचवां चरण भी हिंसा की ख़बरों की बीच संपन्न, 78 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
    17 Apr 2021
    पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल की 45 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान कई जगहों से हिंसा की भी ख़बरें आई। दक्षिण 24 परगना के देगंगा निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों द्वारा गोलीबारी का भी आरोप लगा जिसे लेकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें