Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

अफ्रीका में कुल कोविड-19 मामले 5 मिलियन पार लेकिन केवल 1% आबादी को लगा टीका

नाइजीरिया सहित 11 देशों में अपनी अपनी आबादी के एक प्रतिशत को भी पूरा करने के लिए पर्याप्त खुराक नहीं है। तंजानिया, बुरंडी, इरिट्रिया और साहारवी रिपब्लिक को अभी तक टीके एक भी खुराक प्राप्त नहीं हुआ है।
अफ्रीका में कुल कोविड-19 मामले 5 मिलियन पार लेकिन केवल 1% आबादी को लगा टीका

55 अफ्रीकी देशों में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 5 मिलियन से अधिक हो गई है। लगभग 1.3 बिलियन आबादी वाले इस महाद्वीप में केवल 0.79% आबादी को ही टीका लगाया गया है। इस महाद्वीप की आबादी वैश्विक आबादी का 16% है। 2.37 फीसदी आबादी को पहली खुराक दी जा चुकी है। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के डैशबोर्ड के अनुसार, टीकाकरण के इस दर ने इस महाद्वीप की आपूर्ति के 70.13 प्रतिशत को शक्तिहीन कर दिया है।

तंजानिया, बुरंडी, इरिट्रिया और साहारवी रिपब्लिक जो एक डीफैक्टो स्टेट है और मोरक्को से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा है, उसे कोई टीका नहीं मिला है। जबकि बुर्किना फासो को 115,200 टीकों की आपूर्ति की गई है, जो कि 0.28% आबादी को कवर करने के लिए पर्याप्त है, इसे पहला खुराक देना बाकी है। सबसे अधिक आबादी वाले नाइजीरिया सहित महाद्वीप के अन्य 11 अन्य देशों में इसकी संबंधित आबादी के 1% को भी कवर करने के लिए पर्याप्त आपूर्ति की कमी है।

अमीर देशों द्वारा जमाखोरी और मार्च के अंत से आपूर्ति की कमी के कारण अफ्रीका में वैक्सीन देना बहुत सीमित हो गया है क्योंकि भारत जो वैश्विक वैक्सीन आपूर्ति का लगभग 60% उत्पादन करता है उसने निर्यात को रोक दिया। इसके रोकने का कारण यह था कि इसकी अपनी आबादी दूसरी लहर में अभूतपूर्व तरीके से पीड़ित है।

उपलब्ध कराए गए टीकों की सीमित संख्या के बीच हजारों की संख्या में टीके बर्बाद हो गए हैं क्योंकि धनी देशों द्वारा दान की गई कई खुराक में सीमित बुनियादी ढांचे वाले देशों के लिए इन टीकों की एक्सपायरी से पहले उन्हें देने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा था।

अधिकांश टीके की आपूर्ति COVAX के माध्यम से की जाती है। अप्रैल 2020 में डब्ल्यूएचओ, यूरोपियन कमीशन और फ्रांस द्वारा लॉन्च किया गया COVAX एक मंच है जिसका समन्वय जीएवीआई, द कोलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन (सीईपीआई) और डब्ल्यूएचओ द्वारा किया जाता है।

इस मंच का उद्देश्य "सभी देशों को COVID-19 टीकों की खरीद और समान वितरण सुनिश्चित करना" है। हालांकि, वितरण न्यायसंगत नहीं रहा है क्योंकि यूरोप में भूमध्य रेखा के उत्तर में 27.3% वयस्क आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

COVAX के माध्यम से कुल 44 अफ्रीकी देशों को टीके प्राप्त हुए हैं। यह नाइजीरिया सहित 11 देशों को वैक्सीन आपूर्ति का एकमात्र स्रोत है जिसकी आबादी 210.9 मिलियन से अधिक है। COVAX कार्यक्रम के तहत इस देश को 3.94 मिलियन टीके आपूर्ति किए गए जो इसकी आबादी का केवल 0.96% है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest