Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से बिक्री घटी, झारखंड में 1 अक्टूबर को हड़ताल

"हमने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ एक अक्टूबर को हड़ताल का आह्वान किया है। झारखंड में 1195 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 500 ने बिक्री में गिरावट दर्ज की है।"
पेट्रोल पंप
फोटो : साभार

रांची। झारखंड पेट्रोल एवं डीजल एसोसिएशन ने ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ एक अक्टूबर को हड़ताल का आह्वान किया है। संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा, "हमने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ एक अक्टूबर को हड़ताल का आह्वान किया है। झारखंड में 1195 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 500 ने बिक्री में गिरावट दर्ज की है।"

उन्होंने कहा, "राज्य में करीब 50,000 से 60,000 किलोलीटर डीजल की बिक्री घटी है। इससे पहले यह दो लाख लीटर रही है।"

एसोसिएशन ने मूल्यवर्धित कर (वैट) में कमी की मांग की है।

झारखंड में वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 80.80 रुपये और 77.85 रुपये प्रति लीटर हैं, जिसमें 22 फीसदी वैट है।

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से 20 सितंबर को मुलाकात का समय मांगा है।

बीते सप्ताह मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि डीजल पर वैट में कमी करना संभव नहीं है, क्योंकि यहां से मिला धन विकास कार्यो पर खर्च होता है।

तेल की बढ़ती कीमतों से रांची बस एसोसिएशन को किराया बढ़ाकर 30 रुपये तक करने को बाध्य होना पड़ा है।

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके खिलाफ बीते 10 सितंबर को लेफ्ट और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने भारत बंद किया था।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest