Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

सुप्रीम कोर्ट को मिले 4 नए न्यायाधीश

न्यायमूर्ति गुप्ता, न्यायमूर्ति रेड्डी, न्यायमूर्ति शाह व न्यायमूर्ति रस्तोगी अपने पदोन्नति से पहले क्रमश: मध्य प्रदेश, गुजरात, पटना व त्रिपुरा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
supreme court

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार को न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर.सुभाष रेड्डी, न्यायमूर्ति मुकेश कुमार रसिकभाई शाह व न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी ने शपथ ली। 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने इन्हें शपथ दिलाई।

इन चार न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई है। इस तरह 31 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या में मात्र तीन न्यायाधीशों की कमी है।

न्यायमूर्ति गुप्ता, न्यायमूर्ति रेड्डी, न्यायमूर्ति शाह व न्यायमूर्ति रस्तोगी अपने पदोन्नति से पहले क्रमश: मध्य प्रदेश, गुजरात, पटना व त्रिपुरा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने 29 अक्टूबर को इनके पदोन्नति की सिफारिश की थी। इसे 30 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया गया।

सरकार ने दो दिनों के भीतर शीर्ष अदालत में इनकी नियुक्ति की सिफारिश को मंजूरी दे दी।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest