Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

तिरछी नज़र: धन भाग हमारे जो हमें ऐसे सरकार-जी मिले

हालांकि सरकार-जी का देश को मिलना देश का सौभाग्य है पर सरकार-जी का दुर्भाग्य है कि उन्हें यह कैसा देश मिला है। देश है कि सरकार-जी के सामने मुसीबत पर मुसीबत पैदा करता रहता है।
तिरछी नज़र: धन भाग हमारे जो हमें ऐसे सरकार-जी मिले

मुझे तो अपने सरकार-जी बहुत ही पसंद हैं। इतने अच्छेइतने कर्तव्यपरायण सरकार-जी आज तक हमारे देश को नहीं मिले हैं। यह देश का सौभाग्य है कि अब चाहे करीब सत्तर साल बाद ही सहीपर देश को ऐसे अच्छे सरकार-जी मिले हैं।

हालांकि सरकार-जी का देश को मिलना देश का सौभाग्य है पर सरकार-जी का दुर्भाग्य है कि उन्हें यह कैसा देश मिला है। देश है कि सरकार-जी के सामने मुसीबत पर मुसीबत पैदा करता रहता है। रोज नई मुसीबत। और मुसीबत भी कैसी-कैसीअजीबोगरीब तरह की। ये पल पल में खड़ी हो जाने वाली मुसीबतें सरकार-जी को ढंग से चुनाव भी नहीं लड़ने देती हैं। अब यूक्रेन की लड़ाई की ही बात लो। इधर उत्तर प्रदेश में चुनाव चल ही रहे हैं और उधर यूक्रेन में युद्ध शुरू हो गया है। ये पुतिन भी है नहै तो सरकार-जी का जिगरी दोस्तपर सरकार-जी का जरा भी ख्याल नहीं रखा। अगर सात मार्च के बाद ही लड़ाई कर लेते तो क्या हो जाता। तब सरकार-जी भी पूरा ध्यान लड़ाई में लगा लेते।

लड़ाई शुरू हुई तो बीस हजार छात्र छात्राएं यूक्रेन में ही फंस गए। सरकार-जी चुनाव में बिजी थे तो विदेश मंत्रालय को कहना ही भूल गए कि छात्रों को समय पर एडवाइजरी जारी कर दो। और सरकार का हाल ऐसा है कि सरकार-जी के कहे बिनाएडवाइजरी तो क्या जारी होतीपत्ता तक नहीं हिलता है। अब यूक्रेन में भारत का दूतावास भी सरकार का ही हिस्सा है। तो उसने भी एडवाइजरी जारी नहीं की और छात्र फंस गए। दूसरे देशों ने समय पर एडवाइजरी जारी कर दी थी क्योंकि वहां पर चुनाव नहीं थे। वैसे भी वहां के सरकार-जी ही पूरी सरकार नहीं हैं।

हमारे सरकार-जी माहिर हैं गलती दूसरों पर डालने में। तो सरकार-जी ने उन छात्रों को स्पष्ट रूप से बता दिया कि सारी की सारी गलती उन छात्रों की ही है। वे आखिर इतने छोटे देश में गए ही क्यों। और वह भी पढ़ाई जैसी बेकार की चीज के लिए। क्या पढ़ना इतना ही जरूरी है! तो अब खुद भुगतो। हमारे देश में तो पढ़ने लिखने की इतनी जरूरत है ही नहीं। अब तो गोबर बेचने का व्यवसाय भी शुरू होने वाला है। तो सरकार-जी ने शुरू में तो छात्रों को अपनी गलती खुद भुगतने के लिए ही छोड़ दिया।

लेकिन हमारे सरकार-जी ठहरे बहुत ही भावुक। किसी के जरा से भी दुख से दुखी हो जाते हैं। गाड़ी के नीचे पिल्ला भी आ जाता है तो उन्हें बुरा लगता है। सात सौ से ज्यादा किसान मर जाते हैं तो कानून वापस ले लेते हैं। जबकि सरकार-जी को पता था कि किसान उनके लिए नहीं मरे हैं। तो हमारे भावुक सरकार-जी को लगा कि बच्चे फंस गए हैं तो उनकी भी मदद करनी ही चाहिए।

सरकार-जी मदद करने के मामले में सबसे आगे रहते हैं। हमेशा देशवासियों की मदद करते रहते हैं। कोरोना काल मेंपहले लॉकडाउन मेंदेशवासियों को पैदल चलने की कितनी प्रैक्टिस करवाई थी। लोग दिल्ली से ही बिहारउड़ीसा तक पैदल चल पड़े थे। तो छात्रों से भी कहा कि तुम भी पैदल चलो। पैदल चल करबस या कैब सेट्रेन से किसी भी तरह से युद्ध क्षेत्र सेयूक्रेन से बाहर निकल आओ तो सरकार-जी पोलैंडहंगरी या रोमानिया से रेस्क्यू कर लेंगे। और सरकार-जी ने किया भीरेस्क्यू किया। छात्रों को बाहर निकाला। यूक्रेन से नहींपोलैंडहंगरी और रोमानिया से बाहर निकाला। पहले आत्मनिर्भर बनोफिर सरकार-जी मदद करेंगे। यूक्रेन से स्वयं निकलोपोलैंडहंगरी या रोमानिया से सरकार-जी निकाल लेंगे।

सरकार-जी में एक और खासियत है। सरकार-जी जानते हैं कि घमंड करना व्यक्ति को नीचे गिराता है। घमंड चारित्रिक पतन की निशानी है। आपके मन में यह भावना आना कि यह काम मैंने कियाकिसी चीज का श्रेय स्वयं अपने को देनाघमंड को जन्म देता है। और सरकार-जी नहीं चाहते हैं कि उनके नागरिक घमंड कर पतित होंनर्क के भागी बनें। तो सरकार-जी सभी चीजों का श्रेय खुद ही ले लेते हैं। घमंड रूपी विष स्वयं पी अपने नागरिकों को इससे दूर ही रखते हैं। तो उन्होंने छात्रों को निकालने का श्रेय भी खुद ही ले लिया। उन्होंने 'ऑपरेशन गंगाकिया और छात्रों को बाहर निकाल लिया।

सरकार-जी में एक और खासियत है जिसकी वजह से वे अद्वितीय हैं। वह हैजीते जी मोक्ष प्राप्त कर लेना। कोई दुख उन्हें दुखी नहीं कर सकता है। ऐसा सरकार-जी ही कर सकते हैं कि उधर छात्र मदद की गुहार लगा रहे हों और इधर सरकार-जी वाराणसी में डमरू बजा रहे हों। ऐसा सरकार-जी ही कर सकते हैं कि आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा करें और बारह नवंबर को जापान में अपने नागरिकों का ही मजाक उड़ायें। एक ओर सात सौ से अधिक किसानों की मृत्यु से दुखी न हों और दूसरी ओर चुनाव हारने के डर से कानून वापस ले लें। ऐसे सरकार-जी मिलने मुश्किल ही नहीं असंभव हैंजो लॉकडाउन में करोड़ों मजदूरों और अब हजारों छात्रों की पीड़ा से भी द्रवित न हों।

यह हमारे लिए एक सौभाग्य की ही बात है कि हमारे देश को ऐसे सरकार-जी मिले हैं जो स्वयं तो सारे गुणों से भरपूर हैं हीहमें भी अवगुणों से दूर रखते हैं। जो सारा घमंड खुद कर लेते हैं और हमें घमंड से दूर रखते हैं। जो सारा श्रेय स्वयं ले लेते हैं और हमें श्रेय से दूर रखते हैं। उन्हें जीते जी मोक्ष प्राप्त है। धन्य भाग्य हैं हमारे और सारे देशवासियों के जो हमें ऐसे सरकार-जी मिले।

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest