Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

लॉकडाउन के दौरान बर्थ-डे पार्टी मना रहे भाजपा पार्षद समेत 11 गिरफ़्तार

पुलिस ने बताया कि पनवेल नगर निगम के भाजपा पार्षद अजय बहिरा (42) का जन्मदिन मनाने के लिए सभी तक्का गांव में एक रिहायशी इमारत की छत पर एकत्र हुए थे।
बर्थ-डे पार्टी मना रहे भाजपा पार्षद

ठाणे : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में लॉकडाउन के बावजूद जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक जगह एकत्र होने के चलते भाजपा के पार्षद और दस अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात की है। हालांकि, बाद में सभी ज़मानत पर रिहा कर दिए गए।

पुलिस ने बताया कि पनवेल नगर निगम के भाजपा पार्षद अजय बहिरा (42) का जन्मदिन मनाने के लिए सभी तक्का गांव में एक रिहायशी इमारत की छत पर एकत्र हुए थे।

पनवेल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कुमार ने कहा, '' पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्षद का जन्मदिन मनाने के लिए उनके बंगले की छत पर कुछ लोग एकत्र हुए हैं। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो कार्यक्रम जारी था और पार्षद समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।''

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पार्टी में शराब भी परोसी जा रही थी। उन्होंने कहा, '' वे मास्क नहीं पहने हुए थे और सामाजिक दूरी के नियमों का भी उल्लंघन कर रहे थे। एक सतर्क नागरिक ने नवी मुंबई के नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पनवेल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया।''

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest