आप ने सिसोदिया व जैन की गिरफ़्तारी के विरोध में अभियान शुरू किया

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने नेताओं मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध के तहत सोमवार को हस्ताक्षर और घर-घर जाने का (डोर टू डोर) अभियान शुरू किया।
दिल्ली के अंदर हो रहे शिक्षा और स्वास्थ्य के अच्छे कामों को रोकने के लिए भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा तानाशाही करते हुए मनीष सिसोदिया जी और सतेंद्र जैन जी को गिरफ्तार किया गया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में आज से डोर टू डोर एंव हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत। pic.twitter.com/UzOM0XLghi
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) March 13, 2023
पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय की मौजूदगी में लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास यह अभियान शुरू हुआ।
Modi Govt द्वारा बदले की भावना से @msisodia जी और @SatyendarJain जी की गई गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ Door to Door हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
AAP MLAs-पार्षद पूरी दिल्ली में 2500 मोहल्ला सभा करके भी लोगों को सच्चाई से अवगत करवाएंगे
- दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष @AapKaGopalRai pic.twitter.com/RGCW4CrWrB
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) March 13, 2023
आप का आरोप है कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में दिल्ली सरकार के अच्छे कार्यों को बाधित करने के लिए दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया गया।
आप का मकसद इन अभियानों के जरिए लोगों को सिसोदिया और जैन के खिलाफ दर्ज "झूठे मामलों" से अवगत कराना है।
जैन धनशोधन से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति, 2021-22 के कार्यान्वयन से संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।
दोनों नेताओं ने दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्री बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए सोमवार को राजघाट पर मौन व्रत रखा।
(न्यूज़ एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।