Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

बठिंडा सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी में चार लोगों की मौत, पुलिस ने कहा ‘‘आपसी गोलीबारी’’ की घटना

पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। राज्य पुलिस ने इसे ‘‘आपस में हुई गोलीबारी’’ की घटना बताया है।
Army
PTI

पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। राज्य पुलिस ने इसे ‘‘आपस में हुई गोलीबारी’’ की घटना बताया है।

सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए और उन्होंने इलाके की घेराबंदी की।

सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सेना के चार जवानों की जान चली गई। किसी अन्य के घायल होने या संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’’

बयान के अनुसार, दो दिन पहले गुम हुईं एक इंसास राइफल की 28 गोलियों के अलावा, मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सेना के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।’’

बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने बठिंडा में पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है। यह एक आंतरिक मामला है, यह आपस में हुई गोलीबारी का मामला प्रतीत होता है। हमारे जांच दल सभी फॉरेंसिक उपकरणों के साथ (सैन्य स्टेशन) अंदर पहुंच गए हैं। जांच की जा रही है।’’

सेना ने कहा कि इलाके को सील कर दिया है और मामले के तथ्यों का पता लगाने के लिए पंजाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त जांच की जा रही है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest