Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

उत्तरकाशी में हिमस्खलन : तीन और शव बरामद, मृतक संख्या 19 हुई

अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान में मदद के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो हेलीकॉप्टर ने उत्तराखंड के हर्षिल से उड़ान भरी।
Avalanche
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : गूगल

उत्तरकाशी में तीन और लोगों के शव बरामद होने के बाद हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान में मदद के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो हेलीकॉप्टर ने उत्तराखंड के हर्षिल से उड़ान भरी।

एनआईएम के पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय मंगलवार को 17 हजार फीट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।

एनआईएम ने बताया कि जिस जगह पर हिमस्खलन हुआ था, वहां से बृहस्पतिवार शाम को तीन और शव बरामद किए गए और अभी तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं।

संस्थान के मुताबिक, इनमें से 17 शव प्रशिक्षुओं के, जबकि दो शव प्रशिक्षकों के हैं। वहीं, 10 प्रशिक्षु अब भी लापता हैं।

थल सेना, वायुसेना, एनआईएम, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), हाई ऑल्टिट्यूड वारफेयर स्कूल (जम्मू-कश्मीर), राज्य आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन तलाश अभियान में जुटे हैं। यह अभियान मंगलवार को हिमस्खलन के कुछ घंटों बाद शुरू हुआ था।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest