NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मुद्दा: नामुमकिन की हद तक मुश्किल बनती संसद में मुस्लिमों की भागीदारी की राह
3 जुलाई के बाद भाजपा भारत की अब तक की ऐसी इकलौती पार्टी बन जायेगी जिसके पास सत्ता है लेकिन जिसकी तरफ से लोकसभा और राज्यसभा में कोई भी मुस्लिम सदस्य नहीं है।
अजय कुमार
28 Jun 2022
muslim
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: PTI

आने वाले जुलाई महीने में राज्यसभा से भाजपा के तीन मुस्लिम सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो जायेगा। इसके बाद भाजपा भारत की अब तक की ऐसी इकलौती पार्टी बन जायेगी जिसके पास सत्ता है लेकिन जिसकी तरफ से लोकसभा और राज्यसभा में कोई भी मुस्लिम सदस्य नहीं है। भले ही भारतीय लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व के सवाल को लेकर यह परेशान करने वाली बात हो लेकिन भाजपा को इससे परेशानी नहीं। इसका सबूत यह है कि हाल में ही खत्म हुए राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को नामांकित नहीं किया गया।

चुनाव विश्लेषक बताते हैं कि भाजपा ने शुरू से ही मुस्लिमों को केंद्र में रखकर मुस्लिम अलगाव और विरोध की राजनीति की है। मुस्लिमों को सामने रखकर वोट वसूला है। इसलिए यह रणनीति भी अपनाई है कि मुस्लिमों को अपनी पार्टी से टिकट न दे। सब लोग जानते हैं कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया जाता है।

भाजपा से जब यह सवाल पूछा जाता है कि वह मुस्लिम समुदाय को टिकट क्यों नहीं देती? तो वह जवाब देती है कि टिकट देने का फैसला जीतने की काबिलियत देखकर भी किया जाता है। यानी विनबिलिटी फैक्टर की वजह भाजपा मुस्लिमों को टिकट नहीं देती है। लेकिन इसके बाद भी भाजपा की तरफ से यह रणनीति अपनाई जाती रही है कि राज्य सभा के जरिये मुस्लिमों को प्रतीकात्मक तौर पर संसद में भेजा जाता रहा। सिकंदर बख़्त से लेकर मुख़्तार अब्बास नकवी तक को भाजपा ने राज्य सभा में भेजा था। लेकिन अब इस रणनीति को भी पूरी तरह से छोड़ दिया है। राज्य सभा में अबकी बार किसी भी मुस्लिम को नामांकित नहीं किया गया है।

मुस्लिमों के प्रतिनिधत्व के सवाल पर मौजूदा भाजपा का जवाब होता है - भाजपा 'सबका साथ सबका विकास' वाली पार्टी है। यह किसी जाति और धर्म की पार्टी नहीं है। भारत के संविधान में जाति और धर्म के आधार पर चुनावी प्रतिनिधित्व की बात नहीं की गयी है। इसलिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि मुस्लिमों को टिकट दिया जाए। भाजपा सबके साथ और सबके विकास वाली पार्टी है। 'सबके साथ' का ही मतलब है कि इसमें मुस्लिमों का भी साथ शामिल है।

तो चलिए मौजूदा वक्त में संसद में मुस्लिमों के प्रतिनिधित्व से जुड़ी बहस को समझते हैं

संसद में प्रतिनिधित्व यानी भागीदारी का मतलब यह है कि अगर भारत कई समुदायों को आपस में लेकर चलने वाला देश है तो उन सबकी संसद में भागीदारी हो। विधायन यानी लेजिलेशन के कामकाज में उनकी आबादी के हिसाब से भागीदारी हो। यह एक आदर्श स्थिति है। ऐसा होना नामुमकिन है फिर भी अगर किसी लोकतंत्र के विधायन के कामकाज में समाज का सबसे कमजोर वर्ग भी हिस्सेदार बन रहा है तो कहा जाता है कि वह लोकतंत्र प्रभावी ढंग से काम कर रहा है।

मोटे तौर पर कहा जाए तो बात यह है कि अगर कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा तभी फैसले लेने वाला समूह कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशील बनेगा। लेकिन इस पूरे सिद्धांत में जब पार्टी लाइन जुड़ जाती है तो प्रतिनिधित्व का सारा सवाल हवा हो जाता है। पार्टी लाइन के चलते भले कमजोर वर्ग का प्रतिनिधत्व हो लेकिन सब वही करते हैं जो पार्टी कहती है। भाजपा में जो मुसलमानों का प्रतिनिधित्व रहा, उन्होंने कभी मुस्लिम परेशानियों को मुखर होकर नहीं रखा। इसलिए बात यह भी है कि केवल संख्या के आधार पर हुई भागीदारी से बात नहीं बनती है। यह बात भी जरूरी है कि जिनका प्रतिनिधित्व है उनकी प्रकृति क्या है? वह क्या कहते हैं? क्या बोलते हैं? क्या पक्ष लेते हैं?

समाज और संस्कृति विश्लेषक चंदन श्रीवास्तव कहते हैं कि आजादी के बाद के प्रतिनिधत्व के सवाल और साल 2014 के बाद के प्रतिनिधित्व के सवाल में बहुत अधिक बदलाव हुआ है। आजादी के बाद का प्रतिनिधत्व का सवाल वंचित तबके से जुड़ा हुआ था। उसमें यह भावना थी कि जो भी समुदाय हाशिए पर मौजूद हैं, उनका फैसले लेने वाले जगह पर प्रतिनिधित्व बढ़े। अनुसूचित जाति, जनजाति, औरत, गरीब, मुस्लिम आदि जो भी कमजोर वर्ग के अंतर्गत आता है, उसकी विधायन की जगह जैसे संसद और विधानसभा में भागीदारी बढ़े। संविधान के अनुच्छेद नहीं बल्कि संविधान की मूल भावना, सिद्धांत और आदर्श यही कहते हैं कि भारत एक गैरबराबरी वाला समाज नहीं बल्कि बराबरी वाला समाज बने। लेकिन साल 2014 के बाद प्रतिनिधत्व का सवाल पूरी तरह से बदल गया है। हिन्दू प्रतिनिधित्व की बात कही जाती है। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति,जनजाति के प्रतिनिधित्व की बात जोर शोर से कही जाती है लेकिन जब सवाल मुस्लिम प्रतिनिधित्व का आता है तो सब चुप हो जाते हैं। मुस्लिम प्रतिनिधत्व को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया गया है। भाजपा तो पहले से ही खुद को मुस्लिमों से पूरी तरह से अलग कर चुकी है और मुस्लिम विरोध के इर्द गिर्द अपनी राजनीति का ताना- बाना बुनती है। लेकिन भाजपा के आलावा जो मुख्यधारा की दूसरी मुख्य पार्टियां हैं, उनकी कोशिश भी हिंदुत्व की जमीन पर खेलने की है। भाजपा का बनाया माहौल इतना खतरनाक है कि हर पार्टी को यह लगता है कि मुस्लिमों के पास विनिबिलिटी फैक्टर नहीं है। अगर वह खुद को मुस्लिमों के ज्यादा करीब दिखाएंगी तो उनका वोट कटेगा।

सीएसडीएस के स्कॉलर हिलाल अहमद लिखते हैं कि प्रतिनिधित्व के सवाल पर भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है। संविधान को आगे रखते हुए यह कहती है कि संविधान में कहीं भी धर्म और जाति के आधार पर प्रतिनिधित्व की बात नहीं की गई है। संविधान को इस तरह से पढ़ने के तरीकों को मैं हिंदुत्व संविधानवाद कहता हूं। जहां पर संविधान का इंटरप्रिटेशन ऐसे किया जाता है जो हिंदुत्व के विचार से अलग ना हो। प्रतिनिधित्व के सवाल पर यह कहना कि संविधान में धर्म और जाति के आधार विधायन में प्रतिनिधित्व की बात नहीं की गई है यह बहुत ही ज्यादा कानूनी तर्क है। जब इस तरह का तर्क दिया जाता है तो इसके पीछे की मंशा यह होती है कि संविधान जिन बुनियादी मूल्यों पर बना है उन मूल्यों की अनदेखी कर दी जाए। उन नैतिकताओ, सिद्धांतों और आदर्शों को छोड़ दिया जाए जो संविधान की आत्मा है। यह बात बिल्कुल सही है कि संविधान राजनीतिक प्रतिनिधित्व के सवाल पर धर्मनिरपेक्षता को तवज्जो देता है। लेकिन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और भाषाई अल्पसंख्यक के प्रतिनिधित्व से जुड़े प्रावधान यह भी बताते हैं कि संविधान गैर बराबरी से बराबरी तक की यात्रा में कमजोर वर्ग के प्रतिनिधित्व के सवाल को तवज्जो देता है।

हिलाल अहमद लिखते हैं कि लोकसभा के जरिए नहीं तो कम से कम राज्यसभा के जरिए मुस्लिम प्रतिनिधि भेजे जाते थे। लेकिन भाजपा का उदय और दूसरे पार्टी की हार की वजह से अब यह स्पेस भी घटने लगा है। मौजूदा वक्त में राज्यसभा में मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व 6% के आसपास है। यह आजादी के बाद से लेकर अब तक का सबसे कम प्रतिनिधित्व है।

फर्स्ट पास्ट द पोस्ट सिस्टम के अंतर्गत जो पार्टियां मुस्लिमों के साथ गठबंधन बना कर चुनावी राजनीति करते हैं, वह वह भी पहले के मुकाबले ज्यादा असर नहीं डाल पा रही हैं। गुजरात में क्षत्रिय हरिजन आदिवासी और मुस्लिमों का समीकरण बनाकर राजनीति करने की कोशिश की जाती है, वह भी कमजोर हुई है तो उत्तर प्रदेश में मुस्लिम यादव का समीकरण भी पहले के मुकाबले टूटा है। यह भी वजह है कि मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व पहले के मुकाबले बहुत अधिक घटा है।

भाजपा की नजर साफ दिखती है। उसे संसद में मुस्लिम प्रतिनिधि नहीं चाहिए। वह मीडिया में मुस्लिम इनफ्लुएंसर को लगाकर हिंदुत्व की राजनीति करती है। किसी ऐसे मुस्लिम चेहरे को बैठा देगी जो भाजपा की राजनीति को सही ठहराये और भाजपा का काम चलता रहे। दूसरी पार्टियों में भी मुस्लिमों समुदाय के प्रतिनिधित्व को लेकर के बहुत अधिक बहस नहीं है। मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व बहुत जरूरी है। लेकिन यहां यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि मुस्लिम, समुदाय के समरूप समुदाय नहीं है। मुस्लिम समुदाय के भीतर भी कई तरह के अलगाव हैं। इस अलगाव के अंदर जो सबसे कमजोर वर्ग है, उनका फैसले लेने की जगहों पर आना जरूरी है। यह तभी संभव है जब राजनीतिक पार्टियों के भीतर इन सवालों से जूझने की कोशिश की जाएगी।

BJP
Narendra modi
lok sabha
Rajya Sabha
Muslims
minorities

Related Stories

कर्नाटक: विधानसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव की राजनीति

आज़ादी@75: निजीकरण से आम आदमी का भला नहीं हो सकता

विश्व गुरु बनने में अभी 25 साल और मोदी जी ?

कार्टून क्लिक: अब तेजस्वी के पीछे सीबीआई

आज़ादी के दिन बिलक़ीस बानो के गैंगरेप दोषियों की आज़ादी कितनी जायज़?

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश के पास ही रहेगा गृह विभाग, तेजस्वी को मिला स्वास्थ्य

ध्रुवीकरण की राजनीति और सांझा विरासत पर हमले

विचार-विश्लेषण: क्या भाजपा का अभियान भारत को अखंड बनाता है?

भाजपा सरकार अगर जनकल्याणकारी होती तो मुफ़्तख़ोरी जैसी शब्दावली का इस्तेमाल न करती

लालकिले से 83 मिनट के भाषण का सार: "खाया पिया कुछ नहीं, गिलास फोड़ा आठ आना"


बाकी खबरें

  • दलित छात्र मौत मामला : राजधानी दिल्ली सहित देश भर में विरोध प्रदर्शन
    एम.ओबैद
    दलित छात्र मौत मामला : राजधानी दिल्ली सहित देश भर में विरोध प्रदर्शन
    17 Aug 2022
    स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले इलाज के दौरान राजस्थान के दलित छात्र इंद्र मेघवाल की मौत हो गई थी। मौत से पहले 20 जुलाई को मासूम छात्र मेघवाल को स्कूल के शिक्षक छैल सिंह ने कथित तौर पर मटके को छूने को…
  • Milk
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ...अब तो आँसू पीता है इंडिया
    17 Aug 2022
    अमूल दूध की टैग लाइन है अमूल दूध पीता है इंडिया। इसी तरह मदर डेयरी का नारा है— हैप्पी फूड-हैप्पी इंडिया...लेकिन आज महंगाई और बेरोज़गारी के दौर में आलम यह है कि न तो दूध पीता है इंडिया और न हैप्पी है…
  • Bilqis
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    बिलक़ीस बानो अब तुम क्या कहोगी...
    17 Aug 2022
    “मैं अपनी ही देह से/ कांटे चुनती हूं/ फिर भी/ तुम्हारे लिए फांसी की सज़ा की मांग नही करती/ …अपराधियों को बचाने के लिए/ सत्ता ने कितने ही दरवाज़े खोले थे/ इस पर अफ़सोस ज़रूर होता है...” शोभा सिंह की…
  • हमारा संविधान, हमारे लोग
    हर्ष मंदर, प्रिया कुरियन
    हमारा संविधान, हमारे लोग
    17 Aug 2022
    200 साल की ग़ुलामी के बंधन को तोड़कर, भारतीय जनता यह तय कर पाई कि भारत किस तरह का आज़ाद देश होगा।
  • covid
    भाषा
    देश में कोविड-19 के 9,062 नए मामले, 36 मरीज़ों की मौत
    17 Aug 2022
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 36 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,27,134 पर पहुंच गयी है। इसमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के छह मामले भी शामिल हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें