NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
बिहार: बच्चों के लिए मिड डे मील बना रहे एनजीओ के प्लांट का बॉयलर फटा, 3 की मौत
बिहार के हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की एक फर्म में आग लगने से भी तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और तीन की हालत नाज़ुक है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Nov 2019
Blast in NGO kitchen
फोटो साभार : नई दुनिया

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में आज, शनिवार को एक एनजीओ के खाना बनाने के प्लांट में बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। उधर, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फर्म में शुक्रवार शाम को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है।

बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना के प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बंगरा नगर पंचायत क्षेत्र में एक एनजीओ के खाना पकाने के संयंत्र का बॉयलर उस वक्त फट गया, जब मज़दूर स्कूलों में आपूर्ति के लिए मध्याह्न भोजन तैयार कर रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

सुगौली के क्षेत्र अधिकारी (सीओ) ज्ञान प्रकाश ने बताया कि यह एनजीओ सुगौली प्रखंड के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन की आपूर्ति करता है।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिए हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पहले मोतिहारी ले जाया गया, फिर पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच), पटना भेजा गया।

रायगढ़ में कारखाने में लगी आग में तीन की मौत, 15 घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फर्म में शुक्रवार शाम को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। शुक्रवार शाम को फर्म में अग्नि उपकरण प्रदर्शन के दौरान यह आग लगी।

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना मनगांव में अग्नि उपकरण बनाने वाली क्रिप्टो प्राइवेट लिमिटेड के फर्म में उस समय हुई जब वहां कर्मचारियों की मौजूदगी में अग्नि उपकरण का परीक्षण किया जा रहा था।

अधिकारी ने कहा संभवत: यह प्रदर्शन कक्ष में सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ है। घटना का सही सही कारण पता करने के लिए विस्तृत जांच चल रही है।

आग नियंत्रण से बाहर हो गई और वहां मौजूद सभी 18 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि तीन अन्य की हालत नाजुक है और उन्हें मुंबई के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पत्थर खदान विस्फोट के दौरान पत्थर लगने से मजदूर की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की कबरई कोतवाली क्षेत्र के जुझार पहाड़ की पत्थर खदान में विस्फोट के दौरान पत्थर उछल कर एक मजदूर के सिर में लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

नगर पुलिस उपाधीक्षक जटा शंकर राव ने शनिवार को बताया, “कबरई कोतवाली क्षेत्र के रैपुराखुर्द गांव निवासी अरविंद रैकवार (21) जुझार पहाड़ की पत्थर खदान में बतौर मजदूर काम करता था। शुक्रवार को पहाड़ में पत्थर तोड़ने के लिए किए गए विस्फोट के दौरान एक भारी पत्थर उछल कर उसके सिर में लगा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।”

उन्होंने बताया, “खदान मालिक के खिलाफ मानक विपरीत (लापरवाही से) विस्फोट कराने का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और घटना की जांच आरंभ कर दी गयी है।”

राव ने बताया, “इसी कोतवाली क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी मजदूर कल्लूराम (34) एक दूसरी पत्थर खदान में विस्फोट के दौरान पत्थर लगने घायल हुआ है। झांसी के मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।”

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Bihar
Blast in NGO
Maharastra
fire
UttarPradesh
Stone quarry explosion

Related Stories

अमेरिका में एक मकान में लगी आग, तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

बिहार में शराब से हुई मौत के बाद नीतीश सरकार के शराबबंदी क़ानून पर उठने लगे सवाल

मध्यप्रदेश के जबलपुर में अस्पताल में लगी आग, चार मरीजों सहित आठ लोगों की मौत, पांच झुलसे

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    रक्षा बंधन: बहनों को भाइयों से रक्षा का वचन नहीं प्यार और साथ चाहिए
    11 Aug 2022
    रक्षा बंधन अगर सिर्फ राखी या भाई-बहन के प्यार का त्यौहार होता तो कितना अच्छा होता। इसमें रक्षा या बंधन की गुंजाइश न होती तो कितना अच्छा होता मगर अफसोस आज भी ये त्यौहार लड़का-लड़की में भेद के विचार को…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली
    11 Aug 2022
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित कई बड़े नेता…
  • भाषा
    मुफ़्त की सौगातें और कल्याणकारी योजनाएं भिन्न चीज़ें : न्यायालय
    11 Aug 2022
    इसके साथ ही न्यायालय ने मुफ्त सौगात देने का वादा करने के लिए राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने की संभावना से भी इनकार किया। न्यायालय ने विभिन्न पक्षों को 17 अगस्त…
  • मुकुंद झा
    हिमाचल: मनरेगा और निर्माण मज़दूरों ने किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन
    11 Aug 2022
    यूनियन ने एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार मज़दूर विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। मज़दूर विरोधी चार लेबर कोडों को निरस्त करना भी इसी का एक हिस्सा है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    प्रधानमंत्री ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पद की गरिमा न घटाएं : राहुल
    11 Aug 2022
    राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को घटाना और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें