सीजेआई ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के नाम की सिफ़ारिश की
![Dhananjaya Y. Chandrachud](/sites/default/files/styles/responsive_885/public/2022-10/DY%20chandrachud.png?itok=r-P_x7Ea)
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) यू यू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर वरिष्ठतम न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नाम की केंद्र से मंगलवार को सिफारिश की।
सीजेआई ने अपने पत्र की प्रति न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को सौंपी है।
सरकार ने सात अक्टूबर को सीजेआई को एक पत्र भेजकर उनसे अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा था।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ नौ नवंबर को 50वें सीजेआई बनेंगे। इससे एक दिन पहले सीजेआई ललित सेवानिवृत्त होंगे।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का दो साल का कार्यकाल होगा और वह 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।
न्यायमूर्ति 'धनंजय यशवंत चंद्रचूड़' का जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ था। वे भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति वाई वी चंद्रचूड़ के पुत्र हैं।
उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ लॉ से LLB की पढ़ाई की। इसके बाद उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में LLM की पढ़ाई के लिए InLaks स्कॉलरशिप मिली।
बॉम्बे हाईकोर्ट के जज बनने से पहले उन्होंने अपनी करिअर की शुरुआत एक वकील के तौर पर सुप्रीम कोर्ट, कलकत्ता, गुजरात, इलाहाबाद, मध्य प्रदेश और दिल्ली के उच्च न्यायालयों में प्रैक्टिस की।
इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने 1998 में उन्हें सीनियर एडवोकेट की उपाधि दी। फिर वर्ष 1998 में उन्हें भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के रूप में उन्होंने देश को अपनी सेवाएं दी।
(भाषा इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।