NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
देश में कोविड-19 के 9,923 नए मामले, 17 और मरीज़ों ने गंवाई जान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 17 और मरीजों के महामारी से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या 5,24,890 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.18 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.61 प्रतिशत है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Jun 2022
covid

नयी दिल्ली: देश में मंगलवार को कोविड-19 के 9,923 नए मामले आने से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 4,33,19,396 हो गई, तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 79,313 हो गई है।
     
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 17 और मरीजों के महामारी से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या 5,24,890 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.18 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.61 प्रतिशत है।
     
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में 2,613 की वृद्धि दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.55 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.67 प्रतिशत दर्ज की गयी।
     
मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,27,15,193 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक लोगों को टीके की 196.32 करोड़ खुराकें दी गयी है।
     
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
     
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
     
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस से देश में जिन 17 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से छह दिल्ली से, पांच केरल से, दो महाराष्ट्र से और एक-एक मरीज की मौत हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हुई।
     
देश में संक्रमण से अब तक कुल 5,24,890 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 1,47,888 महाराष्ट्र से, 69,889 केरल से, 40,113 कर्नाटक से, 38,026 तमिलनाडु से, 26,238 दिल्ली से, 23,527 उत्तर प्रदेश से और 21,209 पश्चिम बंगाल से हैं।
     
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(भाषा इनपुट के साथ)

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

भारत में कोविड-19 के करीब 16 हज़ार नए मामले, 68 और मरीज़ों की मौत

देश में कोविड के उपचाराधीन मामले घटकर 1,23,535 हुए

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामले घटकर 1,25,076 हुए

देश में संक्रमण के 16,047 नए मामले, 54 और लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या घटकर 1,31,807 हुई

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1,35,510 हुई

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,933 हुई

विशेष: कोविड के बाद अगली आपदा मानसिक सेहत हो सकती है, लेकिन क्या हम हैं तैयार?

भारत में 19,400 नए मामले, 49 मरीज़ों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 70 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    दलित छात्र इंद्र मेघवाल  को याद करते हुए: “याद रखो एक बच्चे की हत्या... सम्पूर्ण राष्ट्र का है पतन”
    14 Aug 2022
    दलित छात्र इंद्र मेघवाल  को याद करते हुए— “याद रखो एक बच्चे की हत्या/ एक औरत की मौत/ एक आदमी का गोलियों से चिथड़ा तन/  किसी शासन का ही नहीं/ सम्पूर्ण राष्ट्र का है पतन”
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    शर्म: नाम— इंद्र मेघवाल, जात— दलित, कुसूर— पानी का मटका छूना, सज़ा— मौत!
    14 Aug 2022
    राजस्थान से एक बेहद शर्मनाक ख़बर सामने आई है। आरोप है कि यहां एक गांव के निजी स्कूल में दलित छात्र को पानी का मटका छूने पर उसके अध्यापक ने इतना पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसे लेकर लोगों…
  • भाषा
    दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन
    14 Aug 2022
    वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें गुर्दे को लेकर कुछ परेशानी थी। अपने आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम में वह व्हीलचेयर पर आए थे।
  • महेश कुमार
    अमृतकाल’ में बढ़ रहे हैं दलितों-आदिवासियों के ख़िलाफ़ हमले
    14 Aug 2022
    संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश और बिहार में दलितों का उत्पीड़न सबसे अधिक हुआ है जबकि आदिवासियों के ख़िलाफ़ अपराध के सबसे ज़्यादा मामले मध्य प्रदेश और राजस्थान में दर्ज किए गए…
  • सुभाष गाताडे
    आज़ादी@75: क्या भारत की न्यायपालिका के अंदर विचारधारात्मक खिसकाव हक़ीक़त बन चुका है ?
    14 Aug 2022
    ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब न्यायाधीशों के जेंडर, जातीय या सांप्रदायिक पूर्वाग्रह सामने आए हैं। फिर यह सवाल भी उठता रहा है कि ऐसी मान्यताओं के आधार पर अगर वह न्याय के सिंहासन पर बैठेंगे तो वह जो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें