बागानों के प्रबंधन तथा यूनियन नेताओं के बीच बोनस को लेकर वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल की घोषणा की गई है
Image courtesy:kalimpong news
पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के करीब 87 चाय बागानों की सभी सात कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार यानी चार अक्टूबर को 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। बागानों के प्रबंधन तथा यूनियन नेताओं के बीच बोनस को लेकर वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल की घोषणा की गई है।
यूनियनों ने चार अक्टूबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ‘बंद’ का आह्वान किया है। दार्जिलिंग भारतीय चाय संघ (डीआईटीए) के सचिव मोहन छेत्री ने कहा कि यूनियनों ने 20 प्रतिशत बोनस की मांग है। प्रबंधन ने सिर्फ 12 प्रतिशत बोनस देने की पेशकश की है।
उन्होंने कहा कि यूनियनों और चाय बागानों के प्रबंधन की 17 अक्टूबर को बैठक होगी जिसमें इस मुद्दे को अंतिम रूप दिया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल से फसल नुकसान का अभी अनुमान लगाना मुश्किल है।