Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

COVID-19 के मामले में वृद्धि के चलते जापान में राष्ट्रीय आपात की घोषणा संभव

कोरोनावायरस के मामले में अचानक वृद्धि के मामले सामने आने के बाद इस आपातकाल की घोषणा जापान के युद्ध के बाद पहली बार होगी।
COVID-19

जापान में मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच शिंजो आबे की सरकार राष्ट्रव्यापी आपातकालीन घोषणा की तैयारी कर रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, सरकार अगले कुछ दिनों के भीतर आपातकाल की घोषणा करने के लिए तैयार है जो कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अपने आप में यह पहला होगा। जापान में अब तक 85 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं साथ ही इस नोवल कोरोनोवायरस के कारण 3,500 से अधिक लोगों में संक्रमण की सूचना है जिसके बाद जापान में आपात स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इस फैसले के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन बहुप्रतीक्षित राहत योजना के साथ इसकी घोषणा की जाने की उम्मीद है। जापान के मुख्यधारा के अखबारों में से एक योमिउरी शिंबुन की पहले की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि ये आपातकाल केवल टोक्यो महानगरीय क्षेत्र के लिए होगा और सोमवार को तड़के इसके घोषित किए जाने की उम्मीद थी।

केवल टोक्यो मेट्रोपोलिस में 1,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और कई नए मामलों का पता लगाया जाना बाकी है। राष्ट्रीय राजधानी में कम्यूनिटी प्रसार की संभावना को लेकर सरकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा लगाए जाने वाले अटकलों पर अधिकारियों को हाई अलर्ट कर दिया गया। राजधानी में 38 मिलियन से ज़्यादा लोग रहते हैं जो देश की आबादी का लगभग 30% है।

जापान में भले ही 16 जनवरी को कोरोनावायरस के मामले सामने आए थे, लेकिन देखा गया कि प्रधानमंत्री आबे की सरकार इस संकट को लेकर बहुत धीमी गति आगे बढ़ती रही। कई ओपिनियन पोल के अनुसार, इस प्रकोप को नियंत्रण करने और सरकार की ओर से नीति की स्पष्ट कमी के परिणामस्वरूप आबे की लोकप्रियता में 5-6 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। यह सरकार के लिए सबसे बड़ी गिरावट है, जो अक्टूबर 2021 में दोबारा चुनाव की मांग का रास्ता तैयार करेगा।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest