NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कला
भारत
नीता कुमार के चित्रों में लोक कला : चटख रंग और रेखाएं
कई बार शास्त्रीय कलायें नियमों और सिद्धांतों के पालन से यंत्रवत या मंद गति हो जाती हैं। ऐसे में कलाकार अपने भावाभिव्यक्ति के लिए नये रूप आकार की तलाश करने लगता है।
डॉ. मंजु प्रसाद
03 Jan 2021
रेखाचित्र
रेखाचित्र, साभार: नीता कुमार

नीता कुमार उत्तर प्रदेश, लखनऊ की विख्यात कलाकार रही हैं। उनके आकृति मूलक चित्रों में लोक कला शैली जैसी ही गति है। कई बार शास्त्रीय कलायें नियमों और सिद्धांतों के पालन से यंत्रवत या मंद गति हो जाती हैं। ऐसे में कलाकार अपने भावाभिव्यक्ति के लिए नये रूप आकार की तलाश करने लगता है।

बंगाल स्कूल के मंद गति या ब्रिटिश अकादमिक शैली की यांत्रिकता से ऊब कर यामिनी राय ने बंगाल पटचित्र शैली से प्रेरित होकर अपनी एक नितांत नवीन चित्र शैली ईज़ाद की जिससे उनके चित्र उनके जीवन काल में ही बहुत बिके। हालांकि उस समय और उनके काफी बाद भी उनके चित्रों को बहुत स्तरीय नहीं माना गया। समयानुसार लोगों के दृष्टि कोण में विकास हुआ और लोक कला शैली को भी महत्वपूर्ण माना जाने लगा। फिर तो कई आधुनिक भारतीय कलाकारों ने ठेठ ग्रामीण परिवेश में बनाये जाने वाले चित्रण शैली को अपनाया तो विदेशों में इसे अनोखा मान कर हाथों हाथ लिया जाने लगा।

चित्रकार नीता कुमार, कैनवास पर ऐक्रेलिक रंग। साभार: नीता कुमार

मुझे याद है मेरे एक कला प्राध्यापक ने जबकि मैं कला की बेसिक जानकारी पाने के लिए उद्वेलित थी, कहना शुरू किया की, 'मधुबनी शैली में चित्रण करो'। मेरे सामने भारतीय चित्रकला की सर्वोत्कृष्ट और सुन्दर चित्रण शैली अजंता के भित्ति चित्र और लघु चित्र की राजपूत शैली, पहाड़ी शैली, मुगल शैली और पटना कलम का प्रभाव था। दूसरी ओर पाश्चात्य की मोहक यथार्थवादी शैली भी मुझे प्रभावित कर रही थी। ऐसे में उस समय जानबूझकर कर मानव आकृतियों को मैं विरूपित नहीं कर पाई। जिसके कारण मेरे वो प्राध्यापक आज तक खफा हैं। मुझे माफ नहीं कर पाये। दिल्ली कालेज ऑफ आर्ट के छात्रों को मैंने देखा कोई पिकासो की अनुकृति कर रहा है तो कोई जॉन मीरो का। पाश्चात्य कलाकारों के कृतियों की अनुकृति करने के बनिस्पत क्षेत्रीय कला शैली अपनाना सही है। लेकिन ये भी नहीं कि एक कलाकार क्षेत्र विशेष की लोक शैली अपना रहा है तो सभी उसे ही अपनाकर कूपमंडूक बनें और अपने मौलिक विकास का रास्ता ही अवरुद्ध कर दें। ये है कला में दिशाहीनता।

बहरहाल मैं उत्तर प्रदेश की मशहूर चित्रकार नीता कुमार के चित्रों पर बात कर रही हूँ। उनके चित्रों में उपस्थित रंग और रेखाएं बहुत उल्लसित और सरल हैं। जो भारत के लोक चित्रों की याद दिलाते हैं।

बेहद दुखद बात है कि 28 दिसंबर 2019 में मात्र 55 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। जबकि उन्हें बहुत काम करना था। उनमें बहुत संभावनाएं थीं।

कला की शैली अब परम्परागत नहीं रह गयी। चित्रण शैली भी विश्व व्यापी हो गई हैं। कलाकार के ऊपर है कि अपनी भावाभिव्यक्ति के लिए जो भी  शैली पसंद है उसे अपना सकता है। समकालीन कलाजगत से उसे अलिखित स्वीकृति प्राप्त हो रही है। निरंतर नयापन  देखने के लिए  उसे वह अपना रहा है, आत्मसात कर रहा है।कला रसास्वादन भी सामाजिक स्वरूप के समान अत्याधुनिक हो गया है।

नीता कुमार ने भी अपने सरल और ज़िंदादिल भाव के अनुकूल ही कला शैली अपनाई थी। नीता के चित्र स्त्री प्रधान होते रहे हैं। चित्र ऐक्रेलिक रंगों या तैल रंगों में होते थे। रंग चटकीले, सपाट (फ्लैट ) लगाए हुए होते थे जिनको सभी तरफ से घेर कर काले या गहरे रंगों के बाह्य रेखाओं (आउट लाइन ) से महिला आकृति, पक्षी, फूल पत्तियों का सरल और चित्ताकर्षक रूप दिया जाता रहा। बच्चियाँ, महिला उनके चित्रों में उनके स्वभाव अनुसार ही लोक या ग्रामीण पोशाक से सजे हुए नजर आते हैं जो उनके चित्रों की विशेषता है। कई आकृतियों में दुखी सी दिखतीं हैं, उनका सिर घड़े के समान है। नीता के पति चूंकि मूर्तिकार हैं तो स्वाभाविक रूप से कई बार मूर्ति शिल्प जैसे आकार भी उपस्थित हो जाते हैं, दैनंदिनचर्या वाले सामग्रियों के साथ।

चित्रकार नीता कुमार, कैनवास पर ऐक्रेलिक रंग। साभार: नीता कुमार

नीता के चित्रों में आकार, आकृतियाँ और रेखाएं उनके चरित्र और स्वभाव के अनुसार जटिल और अबूझ नहीं रहे हैं। उनमें भी बहुत  संभावनाएं हैं । उन्हें आम जन भी आसानी से समझ सकते हैं। अपनी सुरक्षा, नारी सुलभ और नैसर्गिक भावनाओं की सुरक्षा, असुरक्षित देश, शहर में खुद को सुरक्षित रखना आदि ने महिला चित्रकारों को बाध्य किया जानबूझ कर जटिल चित्रण करने को। वो जटिलताएं नीता के चित्रों में नहीं दिखती हैं। हालांकि कुछ वर्ष पहले के रेखाचित्र रुक कर कुछ सोचने को बाध्य जरूर करती हैं। लेकिन उनमें उपस्थित सरल और सुगम रेखाएँ आंखों को भली लगती हैं। उनके रेखाचित्र में भी अपार संभावनाएं थीं। वह कला क्षेत्र में अपने चित्रों को बहुत आगे ले जा सकती थीं।

मुझे लगता है कि लखनऊ में भी कला और कलाकार के प्रति प्रेम में कमी आई है। क्योंकि यहाँ के सभी प्रमुख कला विथिका में कलाप्रेमी तो क्या दृश्य कला की शिक्षा लेने वाले छात्र या कलाकार भी झांकने की कोशिश नहीं करते। कारण आज तक समझ में नहीं आया।

नीता जलरंग माध्यम में अच्छा काम कर लेती थीं। जो उनके ग्रामीण परिवेश और प्रकृति प्रेम की सुन्दर अभिव्यक्ति रही है। उन्होंने ढेरों लैंडस्कैप बनाए। मैं नीता कुमार को 1994 से जानती हूँ। वो मुझे हमेशा भली और व्यावहारिक लगीं।

वो और उनके पति धर्मेंद्र कुमार जो लखनऊ कॉलेज ऑफ आर्ट में पूर्व प्रिंसिपल रहे हैं उत्तर प्रदेश के प्रख्यात मूर्तिकार हैं, मेरे कवि, लेखक जीवनसाथी श्याम कुलपत के मित्रों में से हैं। इस तरह व्यवहार में नीता कला के क्षेत्र में मेरी बड़ी बहन के समान भी थीं। वो  अक्सर मुझे कॉलेज में और अपने घर आमंत्रित किया करतीं और अपने काम दिखातीं। मैं उनसे हमेशा उनके चित्र शैली की तारीफ करतीं और उन्हें ज्यादा काम करने को कहतीं। मुझसे उनका मित्रवत व्यवहार ही मुझे लखनऊ में बांधे रहा।

नीता कुमार  लखनऊ कॉलेज ऑफ आर्ट में चित्रकला की प्राध्यापक थीं। उन्होंने वहीं से ललित कला में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की थी। नीता दो साल का फैशन डिजाइनिंग और कम्प्यूटर का डिप्लोमा कोर्स भी किया था। वे इसी महाविद्यालय में चित्रकला की प्राध्यापक थीं। छात्रों के बीच अपने प्रेम पूर्ण व्यवहार की वजह से नीता अत्यंत लोकप्रिय थीं। लखनऊ आर्ट्स कालेज में 'कला इतिहास' पढ़ाने के दौरान इसको मैंने प्रत्यक्षतः महसूस किया। अपनी  अत्यंत व्यस्त जिंदगी में उन्होंने अपने मौलिक सृजन  और कला गांव से जुड़ी गतिविधियों  के बीच बढ़िया संतुलन बना रखा था। समय-समय पर भारत भर में उनके चित्रों की प्रदर्शनी होती रही। उन्हें पति के रूप में एक सरल और विनम्र मूर्तिकार जीवन साथी धर्मेन्द्र कुमार ( पूर्व डीन/ प्रिंसिपल लखनऊ कॉलेज ऑफ आर्ट्स) मिले। जो अत्यंत सहयोगी सिद्ध हुए। नीता को अनेक पुरस्कार और सम्मान मिले। उनके चित्र भारत के कई प्रमुख स्थलों पर संग्रहित हैं। उनकी दो प्यारी पुत्रियां हैं। जिनकी शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान दिया। लेकिन शारीरिक अस्वस्थता ने उन्हें असमय ही हमसे  छीन लिया। भारतीय कला जगत की एक बढ़िया कलाकार हमारे बीच नहीं रहीं। 28 दिसंबर 2019 को लखनऊ में बहुत बीमार होने की वजह से  उनकी असमय मृत्यु हो गई। वह हमेशा हमें प्रेरित करती रहेंगी।

कवि और चित्रकार अजय कुमार ने उनके बारे में सही लिखा है, 'कला गाँव उसका ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे उसने धर्मेन्द्र जी के सहयोग से साकार किया था'। 

(लेखिका डॉ. मंजु प्रसाद एक चित्रकार हैं। आप इन दिनों लखनऊ में रहकर पेंटिंग के अलावा ‘हिन्दी में कला लेखन’ क्षेत्र में सक्रिय हैं।)

कला विशेष में इन्हें भी पढ़ें :

नीर भरी दुख की बदली : चित्रकार कुमुद शर्मा 

कला विशेष: प्राचीन चीन से आधुनिक युग तक सतत बहती कला धारा

कला प्रेमी समाज के लिए चाहिए स्तरीय कला शिक्षा: आनंदी प्रसाद बादल

कला विशेष : चित्रकार उमेश कुमार की कला अभिव्यक्ति

कला विशेष: हितकारी मानवतावाद से प्रेरित चित्रकार अर्पणा कौर के चित्र

चित्रकार बी.सी. सान्याल की‌ कलासाधना : ध्येय, लोक रूचि और जन संवेदना

Neeta Kumar
Indian painter
art
artist
Indian painting
Indian Folk Life
Art and Artists
Folk Art
Folk Artist
Indian art
Modern Art
Traditional Art

Trending

क्लबहाउस में प्रशांत किशोर का मोदी-गान, कूचबिहार में लहूलुहान मतदान
मप्र के कई शहरों में लॉकडाउन बढ़ाया गया, हरियाणा की बसों पर उत्तराखंड में रोक
कोविड-19 बनाम कोविड-21: बिन उत्सव सब सून!
कूच बिहार में सीआईएसएफ के दस्ते पर कथित हमले और बच्चे के चोटिल होने से शुरू हुई हिंसाः सूत्र
किसानों ने किया KMP Highway बंद, नेता बोले संघर्ष और तेज होगा
बंगाल चुनाव : कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा, केंद्रीय बलों ने चलाई गोली, चार लोगों की मौत

Related Stories

कला
डॉ. मंजु प्रसाद
कला विशेष : महिला कलाकार की स्वतंत्र चेतना और विषय निर्भीकता
14 February 2021
कलासृजन को मुख्यतः महिलाओं का विशेष गुण माना गया है। कलावंती, गुणवंती वैगरह– वैगरह उपमाएँ होनी चाहिए एक स्त्री में। आधुनिक हुए तो महिला कलाकारों का
डॉ. मंजु प्रसाद
मूर्तिकार रामकिंकर : मूर्ति शिल्प में जीवन सृजक
07 February 2021
आधुनिक भारतीय मूर्त
चित्र : संगीता खरे, साभार, कला त्रैमासिक, बाल कला अंक 12 : 1981 , प्र. उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी।
डॉ. मंजु प्रसाद
नन्ही उंगलियों से होती हुई किशोर वय : रची-बसी कल्पनाशीलता
31 January 2021
एक जोड़ी नन्ही आंखें जब दुनिया को देखती होंगी तो सुन्दर और असीमित रंग उनका मन मोह लेते होंगे। उनके सामने रंगों और आकारों से भरी दुनिया होगी। नये स्

Pagination

  • Previous page ‹‹
  • Next page ››

बाकी खबरें

  • सुप्रीम कोर्ट का रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने का फ़ैसला कितना मानवीय?
    अजय कुमार
    सुप्रीम कोर्ट का रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने का फ़ैसला कितना मानवीय?
    10 Apr 2021
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हम यह निश्चित तौर पर कहते हैं कि पृथ्वी पर कहीं भी नरसंहार नहीं होना चाहिए। लेकिन दूसरे देशों में जो हो रहा है, हम इसकी निंदा नहीं कर सकते हैं।”
  • कुलदीप सेंगर और उनकी पत्नी संगीता सेंगर
    सोनिया यादव
    उन्नाव बलात्कार के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को टिकट मिलने का विरोध जायज़ क्यों है?
    10 Apr 2021
    जब कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगा था और कार्रवाई की चौतरफा मांग उठ रही थी, तब संगीता सेंगर ने नाबालिग पीड़िता के चरित्र हनन की कोशिश की थी,  अपने महिलाविरोधी बयानों से पीड़िता को और…
  • खनन कानून: क्या केंद्र प्रचुर खनिज संपदा वाले राज्यों की शक्तियां छीनेगा?
    नीरज मिश्रा
    खनन कानून: क्या केंद्र प्रचुर खनिज संपदा वाले राज्यों की शक्तियां छीनेगा?
    10 Apr 2021
    राज्यों को सावधानी और पूरी तैयारी के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचना होगा, क्योंकि उनकी खनिज संपदा दांव पर है।
  • CEL के विनिवेश के खिलाफ़ कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी!
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    CEL के विनिवेश के खिलाफ़ कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी!
    10 Apr 2021
    सीईएल के कर्मचारी 15 मार्च से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैैं और उनके कारखाने के बाहर हो रहा विरोध प्रदर्शन ज़ोर पकड़ कर रहा है। कर्मचारी विनिवेश की प्रक्रिया का क्यों कर रहे है विरोध और क्या है उनकी…
  • अमर जलील के साथ डटकर खड़े हुए लेखक और पाकिस्तानी बुद्धिजीवी
    शंकर रे
    अमर जलील के साथ डटकर खड़े हुए लेखक और पाकिस्तानी बुद्धिजीवी
    10 Apr 2021
    अपनी एक छोटी सी कहानी सुनाते हुए उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो गया और कथित रूप से उसे ईश निंदा क़रार दिया गया। इसके बाद लेखक अमर जलील के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के प्रतिक्रियावादी तत्वों की तरफ़ से हिंसा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें