Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

पंजाब के पूर्व वन मंत्री धर्मसोत भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार

कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में समाज कल्याण और वन मंत्री रहे धर्मसोत को अमलोह से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एक स्थानीय पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे धर्मसोत का सहयोगी बताया जा रहा है।
Sadhu Singh Dharamsot

चंडीगढ़: पंजाब के सतर्कता ब्यूरो ने मंगलवार तड़के राज्य के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में समाज कल्याण और वन मंत्री रहे धर्मसोत को अमलोह से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एक स्थानीय पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे धर्मसोत का सहयोगी बताया जा रहा है।

धर्मसोत की गिरफ्तारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे से कुछ घंटे पहले हुई है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए मंगलवार को मानसा में उनके घर जाने वाले हैं।

कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार के एक मामले में जिला वन अधिकारी गुरमनप्रीत सिंह और एक ठेकेदार हरमिंदर सिंह हम्मी की गिरफ्तारी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि ऐसी सूचना थी कि इन दोनों ने धर्मसोत के मंत्री रहने के दौरान वन विभाग में कथित गलत कामों का ब्योरा मुहैया कराया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अप्रैल में धर्मसोत के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पंजाब में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव की एक रिपोर्ट के बाद 2020 में कथित छात्रवृत्ति घोटाले में भी धर्मसोत का नाम सामने आया था। हालांकि, उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की तीन सदस्यीय समिति ने क्लीन चिट दे दी थी।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest