NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जॉर्ज फ्लॉयड को ह्यूस्टन में दफनाया गया
सफेद घोड़े वाली घोड़ागाड़ी में जब फ्लॉयड को सुनहरे ताबूत में अंत्येष्टि के लिए ले जाया जा रहा था तो तेज गर्मी के बावजूद सैकड़ों लोग रास्ते में और अंत्येष्टि स्थल के बाहर खड़े हुए थे। फ्लॉयड को उनकी मां के पास दफ़नाया गया।
भाषा
11 Jun 2020
जॉर्ज फ्लॉयड

ह्यूस्टन : अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड को यहां एक गिरजाघर में श्रद्धांजलि सभा के बाद दफना दिया गया। इस सभा में 500 से अधिक शोक संतप्त लोग शामिल हुए।

गौरतलब है कि फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत के बाद नस्ली भेदभाव के विरोध में अमेरिका समेत कई अन्य देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

हथकड़ी लगे काले व्यक्ति फ्लॉयड की गर्दन को श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटने से दबाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी कम से कम आठ मिनट तक अपने घुटने से 46 वर्षीय फ्लॉयड की गर्दन दबाए रखता है। इस दौरान फ्लॉयड सांस रुकने की बात कहता नज़र आते हैं।

वीडियो में दिखता है कि इसके बाद उनका हिलना-डुलना और बोलना बंद हो जाने पर भी पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन अपना घुटना नहीं हटाता।

यह वीडियो एक राहगीर ने बनाया था। वीडियो में नज़र आ रहे सभी चार पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं।

फ्लॉयड की मौत के बाद लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। कई स्थानों पर लूटपाट की घटनाएं भी हो रही हैं।

अंत्येष्टि के लिए फ्लॉयड का शव शनिवार को यहां लाया गया था। उन्हें उनकी मां के पास दफनाया गया।

बीते दो हफ्ते से फ्लॉयड घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गया है और दुनियाभर में नस्लवाद के खात्मे के लिए एक अभियान की पहचान बन गया।

सफेद घोड़े वाली घोड़ागाड़ी में जब फ्लॉयड को सुनहरे ताबूत में अंत्येष्टि के लिए ले जाया जा रहा था तो तेज गर्मी के बावजूद सैकड़ों लोग रास्ते में और अंत्येष्टि स्थल के बाहर खड़े हुए थे।

फ्लॉयड की छह साल की बेटी जियाना भी अपनी मां के साथ इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुई, हालांकि वह नहीं जानती है कि उसके पिता की मौत कैसे हुई।

फ्लॉयड की याद के सम्मान में टेक्सास सदर्न यूनिवर्सिटी ने उनकी बेटी को पूर्ण स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।

George Floyd
George floyd Murder
USA
Racism

Trending

जन आंदोलन की शिक्षा
जय किसान: आंदोलन के 100 दिन
मानवाधिकार के मुद्दे पर फिर फंसे अमेरिकी गृहसचिव ब्लिंकेन
आख़िर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ कैसे हो गया?
आप क्या खाएंगे इसका फ़ैसला किसी बड़ी कंपनी के बोर्डरुम में तो नहीं हो रहा?
उत्तराखंड: स्वास्थ्य के मोर्चे पर ख़स्ताहाल, कोरोना के एक साल के सफ़र में हांफता पहाड़

Related Stories

 रिपब्लिकन सीनेटरों के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्रंप पर महाभियोग का ट्रायल आगे बढ़ा
पीपल्स डिस्पैच
रिपब्लिकन सीनेटरों के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्रंप पर महाभियोग का ट्रायल आगे बढ़ा
10 February 2021
ट्रायल के पक्ष में डेमोक्रेट्स के साथ रिपब्लिकन सिनेटरों के समूह द्वारा मतद
सऊदी अरब व यूएई को हथियार बेचने के ट्रम्प प्रशासन के फैसले को यूएस ने निलंबित किया
पीपल्स डिस्पैच
सऊदी अरब व यूएई को हथियार बेचने के ट्रम्प प्रशासन के फैसले को यूएस ने निलंबित किया
28 January 2021
27 जनवरी को प्रकाशित अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ ट्रम्प प्रशासन द्वारा किए गए हथियारों के सौदे क
चीन ने पोम्पियो, बोल्टन और बैनन सहित ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
पीपल्स डिस्पैच
चीन ने पोम्पियो, बोल्टन और बैनन सहित ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
21 January 2021
चीन की सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के यूएस सेक्रेट्री ऑफ स्टेट माइक पोम्पियो के साथ 27अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाया है। ट

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • bjp
    संदीप चक्रवर्ती
    बंगाल चुनाव : मोदी-शाह की जोड़ी पर भाजपा पूरी तरह निर्भर; उनकी रिकॉर्ड 40 रैलियां  कराने की योजना
    05 Mar 2021
    केसरिया पार्टी त्रिपुरा की सफलता बंगाल में भी दोहराने की उम्मीद लगाई हुई है। आरएसएस कार्यकर्ताओं के सक्रिय समर्थन के बल पर धुआंधार चुनाव अभियान, आखिरी चरण में मोदी की चुनावी रैलियां कराने तथा मीडिया…
  • जन आंदोलन की शिक्षा
    प्रभात पटनायक
    जन आंदोलन की शिक्षा
    05 Mar 2021
    ऐसे जन आंदोलन में हिस्सेदारी, जो जनता के किसी अन्य तबके को निशाना नहीं बनाता हो, जनतंत्र तथा एकता के मूल्यों की सबसे बड़ी शिक्षक होती है।
  • AIPWA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: छोटे कर्ज़ की माफ़ी सहित अन्य मांगों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का विधानसभा मार्च
    05 Mar 2021
    गर्दनीबाग धरनास्थल पर हुई सभा में हजारों महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। जीविका दीदियों को भी सरकार नहीं दे रही न्यूनतम मानदेय, भाकपा-माले के विधायक भी हुए शामिल।
  • जय किसान: आंदोलन के 100 दिन
    न्यूज़क्लिक टीम
    जय किसान: आंदोलन के 100 दिन
    05 Mar 2021
    आज किसान आंदोलन को 100 दिन पूरे हो गए । मगर बड़ी खबर ये कि दुनिया की प्रख्यात मैगज़ीन टाइम के मुख्य पन्ने पर महिला किसानों का ज़िक्र है। ये बतलाया है कि किस तरह महिलाएं इस आंदोलन की असली ताकत हैं ।…
  • आख़िर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ कैसे हो गया?
    सोनिया यादव
    आख़िर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ कैसे हो गया?
    05 Mar 2021
    अमेरिकी शोध संस्था फ्रीडम हाउस के मुताबिक भारत में आम आदमी के अधिकारों का हनन हो रहा है और मूलभूत स्वतंत्रताओं को छीना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों, ग़ैर-सरकारी संगठनों और सरकार की आलोचना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें