NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
पड़ताल: देश के एक भी एम्स में पूरा स्टाफ नहीं है!
देश में मौजूद मेडिकल शिक्षण संस्थानों की स्थिति को समझने के लिए एक बार एम्स की स्थिति को समझते हैं। देश में कुल कितने एम्स हैं? उसमें कितने शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं और कितने पद भरे गये हैं? ग़ैर-शिक्षक कर्माचारियों के कितने पद स्वीकृत हैं और कितने पद भरे गये हैं?
राज कुमार
23 Jun 2022
aiims

मोदी सरकार अपने आठ साल पूरा करने के मौके पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गये कामों के साथ-साथ मेडिकल एजुकेशन पर भी कई तरह के दावे कर रही है। वर्ष 2014 और 2022 के तुलनातमक आंकड़े पेश किये जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि मेडिकल कॉलेज़ों की संख्या में 55%की बढ़ोतरी हुई है। सीटों में 80% की बढ़ोतरी की गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधनों के विस्तार के दावे किए जा रहे हैं।

स्मरण रहे कि हम इस विषय पर भयानक महामारी से जूझते हुए ही बात कर रहे हैं। क्योंकि महामारी अभी गई नहीं है। महामारी के दौरान गंगा में तैरती लाशों के दिल दहलाने वाले दृश्य आप देख चुके हैं। कोविड मौतों के आंकड़े को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार आमने-सामने हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में कोविड से संबंधित मौतों का आंकड़ा 47 लाख है। लेकिन भारत सरकार ने इस रिपोर्ट का खंडन किया और किनारा कर लिया। आपको ये याद रहे कि हम भारत में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल एजुकेशन की स्थिति पर चर्चा इस पृष्ठभूमि में कर रहे हैं। तो आइये, एक बार समझते हैं कि देश में मेडिकल एजुकेशन की स्थिति क्या है?

एम्स में शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की स्थिति

देश में मौजूद मेडिकल शिक्षण संस्थानों की स्थिति को समझने के लिए एक बार एम्स की स्थिति को समझते हैं। देश में कुल कितने एम्स हैं? उसमें कितने शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं और कितने पद भरे गये हैं? ग़ैर-शिक्षक कर्माचारियों के कितने पद स्वीकृत हैं और कितने पद भरे गये हैं?

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीन ने 15 मार्च 2022 को राज्यसभा में बताया कि देश में कुल 19 एम्स हैं। जिनमें शिक्षकों के 4,209 स्वीकृत पद हैं। जिनमें से मात्र 1,998 पद ही भरे गये हैं और 2,211 पद खाली पड़े हैं। कुल पदों के लगभग आधे यानी 47.4% पद खाली पड़े हैं। सीनियर रेजिडेंट के 2,794 पद स्वीकृत है जिनमें से 1,190 पद यानी 42.5% पद खाली पड़े हैं। जूनियर रेजिडेंट के 2,638 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 470 पद खाली पड़े हैं। इन सभी 19 एम्स में ग़ैर-शिक्षक कर्मचारियों के 35,346 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 17,804 पद खाली पड़े हैं। यानी आधे से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। देश के किसी भी एम्स में शिक्षकों की पर्याप्त संख्या नहीं है। हमें देश की मेडिकल शिक्षा को इस रोशनी में भी देखने की ज़रूरत है।

मेडिकल कॉलेज और सीटों की संख्या

ये बात सही है कि वर्ष 2014 की तुलना में वर्ष 2022 में मेडिकल कॉलेज़ों और सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 9 दिसंबर 2014 को राज्यसभा में देश में मेडिकल कॉलेज़ों की संख्या के बारे में एक सवाल पूछा गया, जिसका ब्यौरा सदन के पटल पर रखा गया। जिसके अनुसार वर्ष 2014 में कुल 404 मेडिकल कॉलेज थे और उस वर्ष सीटों की संख्या 54,348 थीं।वर्ष 2022 में मेडिकल कॉलेज़ों की संख्या 596 और सीटों की संख्या 89,875 है। इस वक्त लोगों को ये लुभावना आंकड़ा तो परोसा जा रहा है लेकिन बाकी स्थिति से अवगत नहीं कराया जा रहा।

जैसे कि ये नहीं बताया जा रहा कि कुल मेडिकल कॉलेज़ों में से 47.4% प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं। देश की कुल मेडिकल सीटों का लगभग आधा यानी 48% सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में हैं। आंकड़े को आकर्षक बनाने के लिए सरकार इन प्राइवेट कॉलेजों को भी सरकार की उपलब्धियों के आंकड़ें में शामिल कर रही है। क्या ये उचित है?

मेडिकल पढ़ाई का खर्च

यूक्रेन और रूस के युद्ध के दौरान हमने देखा कि यूक्रेन में फंसे 18,095 भारतीयों में से लगभग 90% छात्र थे जो यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गये थे। इसका एक प्रमुख कारण भारत में सरकारी संस्थानों में सीमित सीट होना और प्राइवेट संस्थानों की भारी-भरकम फीस है। गौरतलब है कि कुल सीटों में से लगभग 48% सीटें प्राइवेट संस्थानों में हैं। जहां सरकारी कॉलेज में औसत वार्षिक फीस लगभग दो लाख रुपये है वहीं प्राइवेट कॉलेज में 10-15 लाख प्रति वर्ष है। यानी कोर्स पूरा करने तक कुल खर्च सरकारी कॉलेज में लगभग 14 लाख और प्राइवेट कॉलेज में 60-70 लाख है। ये अत्यंत महंगी शिक्षा मेडिकल की पढ़ाई में सबसे बड़ा रोड़ा है। जिस तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है बल्कि निजीकरण की ही तरफ तेजी से बढ़ती जा रही है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं।)

असल सवालः सेना और अर्द्धसैनिक बलों में अब तक सवा दो लाख से ज्यादा पद क्यों हैं खाली?

पड़तालः क्या हर हफ्ते एक नया विश्वविद्यालय बनाया गया है?

पड़तालः नरेंद्र मोदी का गुजरात में पोषण संबंधी दावा भ्रामक

aiims
AIIMS Hospital
AIIMS Administration
Health Sector
Narendra modi
Modi government
Mansukh Mandaviya

Related Stories

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना महामारी अनुभव: प्राइवेट अस्पताल की मुनाफ़ाखोरी पर अंकुश कब?

बिहारः मुज़फ़्फ़रपुर में अब डायरिया से 300 से अधिक बच्चे बीमार, शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती

बिहार में फिर लौटा चमकी बुखार, मुज़फ़्फ़रपुर में अब तक दो बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश: सागर से रोज हजारों मरीज इलाज के लिए दूसरे शहर जाने को है मजबूर! 

दवाई की क़ीमतों में 5 से लेकर 5 हज़ार रुपये से ज़्यादा का इज़ाफ़ा

नक्शे का पेचः भागलपुर कैंसर अस्पताल का सपना अब भी अधूरा, दूर जाने को मजबूर 13 ज़िलों के लोग

महामारी भारत में अपर्याप्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज को उजागर करती है

झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट


बाकी खबरें

  • भाषा
    एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीता
    04 Jul 2022
    288 सदस्यीय सदन में 164 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 99 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। 
  • भाषा
    हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस के खड्ड में गिरने से 16 लोगों की मौत
    04 Jul 2022
    कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैंज जा रही बस जंगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे खड्ड में गिर गई।
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: देखो, तो कितनी चुस्त-दुरुस्त और पुरअसर है हमारी सदी की नफ़रत
    03 Jul 2022
    आज जब हमारे देश में चारों तरफ़ जानबूझकर नफ़रत और हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। राजनीति इसे अपने हित में इस्तेमाल कर रही है। तो ऐसे में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पोलैंड की कवि विस्वावा शिम्‍बोर्स्‍…
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    सरकार जी, 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर भी जीएसटी लगा दीजिए, प्लीज़
    03 Jul 2022
    सरकार जी के खर्चे पूरे ही नहीं हो पा रहे हैं। देश को बेच कर भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। जीएसटी की रिकार्ड वसूली के बाद भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : पुलिस के कई घंटे पहले ऐलान के बाद अदालत ने भी ज़ुबैर की ज़मानत याचिका ख़ारिज की
    02 Jul 2022
    “यह अत्यंत निंदनीय है और यह आज हमारे देश में कानून के शासन की स्थिति बयां करता है। यहां तक कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के बैठने और आदेश सुनाने से पहले ही पुलिस ने आदेश को मीडिया में लीक कर दिया है।”
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें