Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

किसान आंदोलन :असामाजिक तत्वों ने सिंघु बॉर्डर पर किसानों के टेंट में लगाई आग

संयुक्त मोर्चे ने बताया आज(शुक्रवार) कुछ असामाजिक तत्वों ने सिंघु बॉर्डर पर किसानों के टेंट में आग लगा दी। करीब 12 बजे लगी इस आग से टेंट में रखा सामान व साथ मे खड़ी एक कार आग चपेट में आ गयी। किसी इंसान को शारीरिक चोट नहीं हुई व स्थिति पर काबू पा लिया गया। इस संदर्भ में कुंडली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गईं है। इस तरह के प्रयासों से भय का माहौल पैदा किया जा रहा है परंतु इन हरकतों से किसान नहीं डरने वाले है।
 किसान आंदोलन :असामाजिक तत्वों ने सिंघु बॉर्डर पर किसानों के टेंट में लगाई आग
image courtesy: social media

केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर हरियाणा के कुंडली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए बने तीन से चार अस्थायी ढांचे बृहस्पतिवार को आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गए।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

हालांकि, किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि यह साजिश है और किसी ने जानबूझकर आग लगाई।

उन्होंने दावा किया, ‘‘कुछ किसानों ने एक व्यक्ति को भागते हुए देखा।’’

संयुक्त मोर्चे ने बताया  आज(शुक्रवार) कुछ असामाजिक तत्वों ने सिंघु बॉर्डर पर किसानों के टेंट में आग लगा दी। करीब 12 बजे लगी इस आग से टेंट में रखा सामान व साथ मे खड़ी एक कार आग चपेट में आ गयी। किसी इंसान को शारीरिक चोट नहीं हुई व स्थिति पर काबू पा लिया गया। इस संदर्भ में कुंडली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गईं है। इस तरह के प्रयासों से भय का माहौल पैदा किया जा रहा है परंतु इन हरकतों से किसान नहीं डरने वाले है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसानों के दावों की जांच की जा रही है।

सभी विपरीत परस्थतियो के किसान आंदोलन 140  दिनों से चल रहा है।  शुक्रवार को संयुक्त मोर्चे नेकहा  कि फ़सल के हल्के नुकसान के बावजूद मोर्चों पर किसान डटे हैं।

मोर्चे के बयाना के मुतबिक तीन खेती कानूनो को कोरोना लॉकडाउन में इसलिये लाया गया था कि इनका बड़ा विरोध न हो सके। किसानों ने इसे अपने अस्तित्व की लड़ाई के रूप में देखते हुए महामारी के उस दौर में भी लड़ने का फैसला किया।

अब कटाई का भी समय है व किसानों को फसल बेचनी भी है। इस व्यस्त समय मे भी किसान अपनी फसल को दांव पर रखके दिल्ली मोर्चे पर डटे हुए है। चूंकि गाँव के किसान मजदूर अंतर्निर्भर हैं इसलिए फसल का नुकसान होना कम है पर सरकार किसान को उसके द्वारा पाल पौष कर तैयार की हुई फसल से दूर रख रही है।

किसान संगठन अभी भी अपने संघर्ष को लड़ने की बात कहते है।  संयुक्त मोर्चे ने कहा हालांकि शुरू में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था परन्तु हरियाणा सरकार द्वारा लगातार किसानों को परेशान व बदनाम करने की कोशिशों के कारण किसानों ने उनके सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की हुई है। किसानों की चेतावनी के बावजूद भाजपा जजपा के नेता हरियाणा में कार्यक्रम करने की कोशिश करते है जिसका एकमात्र उद्देश्य हिंसा भड़काना व आंदोलन को कमजोर करना है। किसानों ने किसान विरोधी हरियाणा के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हर कार्यक्रम का विरोध किया है। कैथल में उपमुख्यमंत्री का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया जिसकी सयुंक्त मोर्चा निंदा करता है। हरियाणा की भाजपा जजपा सरकार चाहे विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव जीत गयी हो पर जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest