NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जेल से बाहर आए लालू यादव ने ऑनलाइन बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की
इस ऑनलाइन संवाद के दौरान राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के सभी विधायकों और पिछले साल संपन्न बिहार विधानसभा में राजद के प्रत्याशी रहे सभी उम्मीदवारों से अपील है कि वे इस कोविड महामारी के कठिन समय में अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से निर्वहन और सेवा करें।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 May 2021
जेल से बाहर आए लालू यादव ने ऑनलाइन बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की
फ़ोटो साभार: बिहार - Punjab Kesari

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तीन साल से अधिक समय बाद जमानत पर रिहा होने के बाद रविवार को ऑनलाइन बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

हाल ही में चारा घोटाला के सभी मामलों में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा किए जाने के बाद लालू ने नई दिल्ली से अपनी पहली बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

मधुमेह, हृदय और गुर्दे की समस्याओं सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित लालू की देखभाल कर रहे उनके छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की।

तेजस्वी ने अपने संबोधन की शुरुआत में अपने पिता को अस्वस्थ बताते हुए कहा कि इस कारण लालू ज्यादा नहीं बोलेंगे।

इस ऑनलाइन संवाद के दौरान राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के सभी विधायकों और पिछले साल संपन्न बिहार विधानसभा में राजद के प्रत्याशी रहे सभी उम्मीदवारों से अपील है कि वे इस कोविड महामारी के कठिन समय में अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से निर्वहन और सेवा करें।

उन्होंने बिहार में कोरोना के गांवो में भी पैर पसारने और लोगों के बड़ी संख्या में चपेट में आने तथा कहीं कोई जांच नहीं होने का आरोप लगाते हुए सभी श्रोतागण से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में अस्थायी राजद कोविड केयर सेंटर स्थापित करें। सभी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसे हॉल अथवा स्कूल या सामुदायिक भवनों को चिन्हित करें जिनका राजद कोविड केयर अथवा पृथक-वास केंद्र के रूप में उपयोग किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेते हुए वहां बिस्तर, ऑक्सिजन सिलेंडर, बिजली आपूर्ति, दवाएं, साफ-सफाई और मरीजों के लिए 24 घंटे डॉक्टरी सलाह सुनिश्चित करवाएं।

ऑनलाइन संवाद के दौरान लालू ने अपनी पार्टी के विधायकों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि उनके विधायक निधि का एक-एक पैसा उनके क्षेत्र में व्यय हो रहा है कि नहीं? इसमें किसी प्रकार के घालमेल के प्रति सजग रहें।

उन्होंने पार्टी विधायकों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र के अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की निरन्तर पड़ताल करते रहें। वहां दिखाई देने वाली किसी भी प्रकार की कमी, सरकारी कोताही, प्रशासनिक लीपापोती या कर्मियों द्वारा मरीज़ो व परिजनों की अनदेखी या दुर्व्यवहार का फोटो खिंचवाए, वीडियो बनवाएं और कड़ा विरोध दर्ज करें।

लालू ने कहा कि मरीजों के परिजनों और निर्धन स्थानीय निवासियों के लिए स्थानीय लोगों व प्रशासन के सहयोग से सामुदायिक रसोई की शुरुआत करें।

उन्होंने पार्टी विधायकों और नेताओं से कहा कि जितना सम्भव हो सके उतनी संख्या में वे अपने नाम से क्षेत्र में एम्बुलेंस चलवाएं। दवाओं का इंतज़ाम रखें और क्षेत्र में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की कोशिश करें।

लालू ने महामारी से निपटने में लगे स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का भी आभार जताया।

इसके साथ ही वर्चुअल मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष  और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी नेताओं को निम्नलिखित निर्देश दिए :-

* सभी अपने क्षेत्र में अस्थायी RJD कोविड केयर सेंटर स्थापित करें। इसके लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेते हुए बिस्तर, ऑक्जीजन सिलेंडर, निर्बाध बिजली आपूर्ति, दवाएं, साफ सफाई और मरीजों के लिए 24 घंडे डॉक्टरी सलाह सुनिश्चित करवाएं।

* सुनिश्चित करें कि आपके विधायक निधि का एक- एक पैसा आपके क्षेत्र में खर्च हो रहा है कि नहीं। इसमें किसी प्रकार के घालमेल या बंदरबांट के प्रति सजग रहें।

* निरन्तर अपने क्षेत्र के अस्पतालों/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की जांच पड़ताल करते रहें। वहां किसी भी प्रकार की कमी, सरकारी कोताही, प्रशासनिक लीपापोती या कर्मियों द्वारा मरीजों और परिजनों की अनदेखी या दुर्व्यवहार का फोटो खिंचवाएं, वीडियो बनवाएं और कड़ा विरोध दर्ज करें।

* सभी विधायक और नेता प्रशासन द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का उत्तम विकल्प सुनिश्चित करें। मरीजों के परिजनों और निर्धन स्थानीय निवासियों के लिए स्थानीय लोगों व प्रशासन के सहयोग से कम्युनिटी किचन की शुरुआत करें।

* अपने क्षेत्र में जरूरी दवाओं, इंजेक्शन या ऑक्सीजन सिलेंडर की किसी प्रकार की जमाखोरी, मुनाफाखोरी या कालाबाजारी को हर कीमत पर रोकें। सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में बेड या किसी अन्य सुविधा के लिए वहां के सरकारी बाबू, परिजनों से घूस न वसूलें।

* जितना संभव हो सके उतनी संख्या में अपने नाम से क्षेत्र में एम्बुलेंस चलवाएं। दवाओं का इंतजाम रखें और क्षेत्र में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की कोशिश करें।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

LALU YADAV
RJD
COVID-19

Trending

यूपी चुनाव 2022: अमित शाह के हर वार पर विपक्ष का पलटवार
बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में
टोक्यो ओलंपिक: सिंधू ने जीता कांस्य, पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में
क्या केरल कोविड-19 संक्रमण संभालने में विफल रहा? आंकड़ों से जानिए सच!
दिल्ली मास्टर प्लान 2041 में क्या है ख़ास?

Related Stories

कोरोना
न्यूज़क्लिक टीम
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 40,134 नए मामले, 422 मरीज़ों की मौत
02 August 2021
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 2 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर 4
तमिलनाडु में इस हफ़्ते : मीडिया के ख़िलाफ़ मानहानि के मामले ख़त्म, पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी
श्रुति एमडी
तमिलनाडु में इस हफ़्ते : मीडिया के ख़िलाफ़ मानहानि के मामले ख़त्म, पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी
02 August 2021
दो महीने से ज़्यादा समय बाद तमिलनाडु में इस हफ़्ते कोविड-19 के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। चेन्नई सहित 18 से ज़्यादा ज़िलों में संक्रमण के मा
दस प्रतिशत से अधिक कोविड संक्रमण दर वाले ज़िलों में सख़्त पाबंदियों पर विचार करें: केन्द्र
भाषा
दस प्रतिशत से अधिक कोविड संक्रमण दर वाले ज़िलों में सख़्त पाबंदियों पर विचार करें: केन्द्र
31 July 2021
नयी दिल्ली: केंद्र ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में 10 प्रतिशत से अधिक की कोविड-19 संक्रमण दर दर्ज करने वाले जिलों को लोगो

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • हमारे समय का सबसे बड़ा मुक़ाबला मानवता और साम्राज्यवाद के बीच है
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    हमारे समय का सबसे बड़ा मुक़ाबला मानवता और साम्राज्यवाद के बीच है
    02 Aug 2021
    23 जुलाई 2021 को, न्यूयॉर्क टाइम्स में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के नाम क्यूबा के ख़िलाफ़ अमेरिकी नाकाबंदी हटाने की माँग करते हुए एक पूरे पेज
  • कटाक्ष: ये जासूसी-जासूसी क्या है?
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: ये जासूसी-जासूसी क्या है?
    02 Aug 2021
    फ्रांस वाले जांच करा रहे हैं, उसकी दुहाई तो कोई नहीं ही दे तो ही अच्छा है। वे तो रफाल की भी जांच करा रहे हैं। मोदी जी ने करायी क्या? फिर पेगासस जासूसी की ही जांच क्यों कराएंगे?
  • बीजेपी उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल से साभार
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव 2022: अमित शाह के हर वार पर विपक्ष का पलटवार
    02 Aug 2021
    गृहमंत्री अमित शाह यहां विंध्य कॉरिडोर और स्‍टेट फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने आये थे। लेकिन इसको भाजपा की अनौपचारिक चुनावी मुहिम की तरह भी देखा जा रहा है।
  • कैमूर पुलिस फायरिंग: सबूतों के अभाव में 15 आदिवासी-कार्यकर्ताओं को मिली जमानत
    सबरंग इंडिया
    कैमूर पुलिस फायरिंग: सबूतों के अभाव में 15 आदिवासी-कार्यकर्ताओं को मिली जमानत
    02 Aug 2021
    वन भूमि और वन संसाधनों पर अधिकार की मांग को लेकर सितंबर 2020-21 में आदिवासियों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान, बिहार पुलिस ने गोलियां चलाईं, लाठीचार्ज किया और उनमें से कुछ को गिरफ्तार भी कर…
  • टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में
    भाषा
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में
    02 Aug 2021
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद विश्व में नौवें नंबर की महिला टीम ने यह इतिहास रचा। सेमीफाइनल में उसका सामना बुधवार को अर्जेंटीना से होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें