NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
अफ्रीका
अफ्रीकी क्षेत्र में जीवन प्रत्याशा 10 साल बढ़ी, दुनिया में सबसे अधिक: विश्व स्वास्थ्य संगठन
डब्ल्यूएचओ ने बताया कि अफ्रीका में जीवन प्रत्याशा में वृद्धि अब भी वैश्विक औसत दर (64) से काफी नीचे है। बहरहाल, इस अवधि में वैश्विक स्तर पर जीवन प्रत्याशा में केवल पांच वर्षों की वृद्धि हुई है।
भाषा
06 Aug 2022
who

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि 2000 से 2019 की अवधि के बीच अफ्रीकी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति औसत जीवन प्रत्याशा में 10 वर्ष की वृद्धि पाई गई है। डब्ल्यूएचओ ने एक रिपोर्ट में बताया कि इस अवधि के दौरान दुनिया के किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में अफ्रीकी क्षेत्र में यह वृद्धि सबसे अधिक है।

हालांकि, संगठन ने यह भी आगाह किया कि इस अवधि के अंत में कोविड-19 महामारी के कारण जीवन प्रत्याशा में वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने ब्रेज़ाविल में अपने मुख्यालय से शुक्रवार को एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान 'डब्ल्यूएचओ अफ्रीका क्षेत्र 2020- ट्रैकिंग यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज' नामक एक रिपोर्ट का विवरण साझा करते हुए कहा कि लोगों की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है। यह वर्ष 2000 में 46 वर्ष की तुलना में 2019 में बढ़कर 56 वर्ष हो गयी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ ने बताया कि अफ्रीका में जीवन प्रत्याशा में वृद्धि अब भी वैश्विक औसत दर (64) से काफी नीचे है। बहरहाल, इस अवधि में वैश्विक स्तर पर जीवन प्रत्याशा में केवल पांच वर्षों की वृद्धि हुई है।
अफ्रीका में जीवन प्रत्याशा बढ़ने के महत्वपूर्ण कारणों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, प्रजनन, मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार और संक्रामक रोगों से निपटने की दिशा प्रगति शामिल रहे।

विशेष रूप से, 2005 से ‘ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस’ (एचआईवी), तपेदिक और मलेरिया नियंत्रण उपायों में तेजी से वृद्धि के कारण स्वस्थ जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने में मदद मिली।

अफ्रीकी महाद्वीप में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के कवरेज में सुधार हुआ और यह 2019 में 46 प्रतिशत हो गया, जबकि 2000 में यह 24 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां एक ओर संक्रामक रोगों की रोकथाम और उनका इलाज करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलीं, वहीं दूसरी ओर उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों में भी वृद्धि हुई।

अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ मत्शीदिसो मोएती ने कहा, “पिछले दो दशक के दौरान स्वस्थ जीवन प्रत्याशा में तेज़ी से हुई वृद्धि बेहतर स्वास्थ्य और आबादी की भलाई के लिए क्षेत्र में चलाई गई मुहिम का सबूत हैं।’’

हालांकि, मोएती ने अन्य बीमारियों पर भी अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारों को अपने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बजट में अधिक योगदान देना चाहिए।

WHO
World Health Organization
African Countries
Human life

Related Stories

विशेष: कोविड के बाद अगली आपदा मानसिक सेहत हो सकती है, लेकिन क्या हम हैं तैयार?

मंकीपॉक्स के बारे में अब तक क्या जानकारी है?

क्या एड्स और कोविड-19 जैसी आपदा बनेगा मंकीपॉक्स?

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

WHO की कोविड-19 मृत्यु दर पर भारत की आपत्तियां, कितनी तार्किक हैं? 

हासिल किया जा सकने वाला स्वास्थ्य का सबसे ऊंचा मानक प्रत्येक मनुष्य का मौलिक अधिकार है

क्या बूस्टर खुराक पर चर्चा वैश्विक टीका समता को गंभीर रूप से कमज़ोर कर रही है?

यात्रा प्रतिबंधों के कई चेहरे

ओमीक्रॉन को रोकने के लिए जन स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक उपाय तत्काल बढ़ाने की ज़रूरत : डब्ल्यूएचओ


बाकी खबरें

  • भाषा
    प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं, लेकिन विपक्षी एकता के लिए भूमिका निभाने को तैयार हूं: नीतीश
    12 Aug 2022
    कुमार ने बिहार में नवगठित सरकार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग की आशंकाओं को हल्के में लिया लेकिन इतना जरूर कहा,‘‘जिन लोगों को दुरुपयोग की आदत पड़…
  • संदीपन तालुकदार
    ऑस्ट्रेलिया ने पिछली दो सदियों में अन्य महाद्वीप से अधिक स्तनपायी खोए: रिपोर्ट में ख़ुलासा
    12 Aug 2022
    रिपोर्ट में सामने आया है कि ख़तरे की सूची में सबसे अधिक वृद्धि अकशेरुकी और मेंढकों की है जबकि पक्षी और सरीसृप वे हैं जो सबसे छोटे समूहों को ख़तरे में डालते हैं।
  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से संबंधित प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की
    12 Aug 2022
    न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से…
  • नवनीश कुमार
    हरियाणा: तिरंगा नहीं तो राशन नहीं, लोग बोले- राशन के पैसे नहीं तो कहां से खरीदें झंडा?
    12 Aug 2022
    हरियाणा के करनाल जिले में गरीब लोगों को इस माह राशन लेना मंहगा पड़ रहा है। राशन कार्ड धारक अगर राशन लेने डिपो होल्डर के पास जाते हैं तो पहले उन्हें 20 रुपए का तिरंगा झंडा दिया जा रहा है। उसके बाद ही…
  • भाषा
    देश में कोविड के उपचाराधीन मामले घटकर 1,23,535 हुए
    12 Aug 2022
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। मौत के इन 49 मामलों में वो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें