NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
संकट की घड़ी में ऑनलाइन व्यापार करने वाली कई कंपनियों ने अपने हाथ खड़े किए
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अस्थायी रूप से अपने परिचालन को बंद कर रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Mar 2020
Flipkart
Image Courtesy: NDTV

दिल्ली: अभी तक कोई भी सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन-ऑनलाइन का बड़ा शोर था। ऐसी दुकानों को सबसे भरोसेमंद ‘अपनी दुकान’ बताया जा रहा था लेकिन इस संकट की घड़ी में अब बहुत सी ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। हालांकि सरकार ने उनके व्यापार पर रोक नहीं लगाई है।

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अस्थायी रूप से अपने परिचालन को बंद कर रहा है। कंपनी ने कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए की गई 21 दिन की देशव्यापी बंदी के मद्देनजर यह फैसला किया है।

फ्लिपकार्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "24 मार्च को गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा हुई है, इसलिए हम अस्थायी रूप से अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहे हैं।"

ब्लॉग में आगे कहा गया "हम जितनी जल्दी हो सकेगा, आपकी सेवा करने के लिए वापस आएंगे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के लिए पूरे देश में बंद की घोषणा की थी। भारत में कोरोना वायरस से अब तक लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक संक्रमित हैं।

इससे पहले अमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा था कि उसने अस्थायी रूप से कम प्राथमिकता वाले उत्पादों के ऑर्डर लेने बंद कर दिए हैं और वह स्वच्छता तथा अन्य उच्च प्राथमिकता वाले उत्पादों की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कहा जा रहा है कि देश में ई-कॉमर्स कंपनियों को उत्पादों की आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सरकार ने अपनी अधिसूचना में ई-कॉमर्स के माध्यम से खानेपीने, दवा और चिकित्सा उपकरणों सहित सभी आवश्यक सामानों की डिलीवरी की अनुमति दी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

Coronavirus
COVID-19
Lockdown
India Lockdown
Online shopping
Flipkart
Walmart
E-commerce companies
Narendra modi

Trending

क्या फिर से मंदिर मस्जिद के नाम पर टकराव शुरू होगा?
क्या राजनेताओं को केवल चुनाव के समय रिस्पना की गंदगी नज़र आती है?
बंगाल चुनाव: पांचवां चरण भी हिंसा की ख़बरों की बीच संपन्न, 78 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
नौकरी देने से पहले योग्यता से ज़्यादा जेंडर देखना संविधान के ख़िलाफ़ है
भाजपा की विभाजनकारी पहचान वाले एजेंडा के कारण उत्तर बंगाल एक खतरनाक रास्ते पर बढ़ सकता है
लेबर कोड में प्रवासी मज़दूरों के लिए निराशा के सिवाय कुछ नहीं

Related Stories

columbia
पीपल्स डिस्पैच
नवउदारवादी उपायों के विरोध में कोलंबिया में राष्ट्रीय हड़ताल घोषित
21 April 2021
कोलंबिया के ट्रेड यूनियन, सामाजिक आंदोलन और विपक्षी राजनीतिक दलों ने, राष्ट्रपति इवान डुके की दक्षिणपंथी सरकार
महाराष्ट्र : कोरोना ने जेलों में भी दी दस्तक, न्यायलय ने जताई चिंता!
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
महाराष्ट्र : कोरोना ने जेलों में भी दी दस्तक, न्यायलय ने जताई चिंता!
21 April 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले, लगातार पांचवे दिन भी रिकॉर्ड 2,023 मरीज़ों की मौत
न्यूज़क्लिक टीम
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले, लगातार पांचवे दिन भी रिकॉर्ड 2,023 मरीज़ों की मौत
21 April 2021
 दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 21 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रि

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • Cuba
    पीपल्स डिस्पैच
    नए नेतृत्व के चयन के साथ क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की 8वीं पार्टी कांग्रेस का समापन हुआ
    21 Apr 2021
    ऐतिहासिक क्रांतिकारी नेता राउल कास्त्रो रूज़ के पद छोड़ने के बाद मगेल डिआज़-कैनेल को पार्टी का पहला सचिव चुना गया
  • कोविड-19: लौट आए लॉकडाउन, क्या हुआ हमारी ‘V-आकार’ वाली रिकवरी का
    शिंजानी जैन
    कोविड-19: लौट आए लॉकडाउन, क्या हुआ हमारी ‘V-आकार’ वाली रिकवरी का
    21 Apr 2021
    चूंकि कोविड-19 ज़्यादा भयावहता के साथ वापस लौट आया है, इसलिए लॉकडाउन फिर से लगाये जा रहे हैं। अर्थव्यवस्था की पटरी पर आने की जो सुस्त रफ़्तार दिखायी पड़ रही है, उससे स्थिति एक बार फिर देश की…
  • columbia
    पीपल्स डिस्पैच
    नवउदारवादी उपायों के विरोध में कोलंबिया में राष्ट्रीय हड़ताल घोषित
    21 Apr 2021
    राष्ट्रपति इवान डूके की सरकार "एकजुटता" के नाम पर एक नया कर सुधार पारित करना चाहती है, जो मुख्य वस्तुओं, ईंधन और विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं पर वैट बढ़ा देगी।
  • रामनवमी पर हरिद्वार के घाट का दृश्य।
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    महामारी के दौर में भारतः राजनीति का धर्म और धर्म की राजनीति
    21 Apr 2021
    सूचना प्रौद्योगिकी व जैव प्रौद्योगिकी जैसे आधुनिक विज्ञान का प्रयोग करते हुए भी भारत मध्ययुग में रह रहा है और प्राचीन युग में जाने को आतुर है।
  • महाराष्ट्र : कोरोना ने जेलों में भी दी दस्तक, न्यायलय ने जताई चिंता!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    महाराष्ट्र : कोरोना ने जेलों में भी दी दस्तक, न्यायलय ने जताई चिंता!
    21 Apr 2021
    अदालत ने पूछा कि क्या जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए बड़ी संख्या में कैदियों को आपातकालीन पैरोल दी जा सकती है और क्या 45 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को टीका लगाया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें