NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन, बड़ी देर तक स्ट्रेचर पर पड़ा रहा पार्थिव शरीर
बर्कले के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से वर्ष 1969 में गणित में पीएचडी तथा ‘साइकिल वेक्टर स्पेस थ्योरी' पर शोध करने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह लंबे समय से सिजोफ्रेनिया रोग से पीड़ित थे और पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा था।
भाषा
14 Nov 2019
Mathematician Vasistha Narayan Singh passed away
Image courtesy: TwistArticle

पटना: अपनी मेधा से भारत को गौरवान्वित करने वाले महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का पार्थिव शरीर पटना स्थित उनके आवास ले जाने के लिए समय पर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाए जाने की वजह से बड़ी देर तक स्ट्रेचर पर पड़ा रहा।

74 वर्षीय सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में निधन हो गया। सिंह के भाई अयोध्या प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई के पार्थिव शरीर को पटना स्थित उनके आवास ले जाने के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई जिसके कारण शव को काफी देर तक स्ट्रेचर पर रखना पड़ा।

इस आरोप के बारे में पीएमसीएच के अधीक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने दावा किया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली, तुरंत एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव के निवासी सिंह ने पूरे विश्व में भारत एवं बिहार का नाम रौशन किया।

उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कुमार ने सिंह के परिजन के प्रति संवेदना जताई और कहा कि सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। कुमार ने पटना के कुल्हड़िया कॉम्पलेक्स पहुंचकर सिंह की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘वशिष्ठ बाबू की मृत्यु हम सबलोगों के लिये दुखद है। वह कम उम्र में ही अस्वस्थ हो गये थे। आज वे नहीं रहे इससे पूरे प्रदेश के लोग दुखी हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। हम लोग इस बारे में भी सोचेंगे कि उनका नाम सदैव लोग याद रख सकें।’

बर्कले के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से वर्ष 1969 में गणित में पीएचडी तथा ‘साइकिल वेक्टर स्पेस थ्योरी' पर शोध करने वाले सिंह लंबे समय से सिजोफ्रेनिया रोग से पीड़ित थे और पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा था।

वाशिंगटन में गणित के प्रोफेसर रहे सिंह वर्ष 1972 में भारत लौट आये थे। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और भारतीय सांख्यकीय संस्थान, कलकत्ता में अध्यापन का कार्य किया। वे बिहार के मधेपुरा जिला स्थित भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर भी रहे थे।

Mathematician Vasistha Narayan Singh
Narayan Singh died
Professor of Mathematics in Washington

Trending

जिंदगी की जंग हार गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता, सफदरजंग अस्पताल में मौत
भूख से होने वाली मौतें झारखंड विधानसभा चुनाव को कितना प्रभावित कर रही हैं?
क्या है बाबरी विध्वंस केस की मौज़ूदा स्थिति
प्याज़ रुलाए, अच्छे दिन भुलाए
झारखंड : पत्थलगड़ी आंदोलन से चुनाव कितना प्रभावित होगा?
"प्रदर्शन नहीं ठोस कदम उठाने होंगे"

Related Stories

narayan singh
उमेश कुमार राय
वशिष्ठ नारायण सिंह: गणित के फॉर्मूले में लिख गए जिंदगी के अनकहे किस्से
15 November 2019
सन् 1963 के आसपास का कोई वक्त रहा होगा। एक 21 साल का नौजवान पटना साइंस कॉलेज में चर्चा का केंद्र बन गया था, क्यों?

बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हैदराबाद के बाद उन्नाव को लेकर ग़म और गुस्सा, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा
    07 Dec 2019
    उन्नाव कांड की पीड़िता की बीती रात दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में मौत हो गई। उसके बाद पहले सी ही बलात्कार और हत्या को लेकर परेशान और गुस्सा देश, और आक्रोष में है।
  • डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल
    इंद्रेश मैखुरी
    दून विवि के कुलपति की बर्ख़ास्तगी : उत्कृष्टता के केंद्र का दावा और घपले-घोटालों की निकृष्टता!
    07 Dec 2019
    उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से यहाँ के विश्वविद्यालय और उनके कुलपति विवादों के केंद्र बनते रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड राज्य बनने के बाद डॉ. नौटियाल ऐसे पहले कुलपति हैं,जिनकी बर्ख़ास्तगी का आदेश, उच्च…
  • Suleman Bakery case
    मीना मेनन
    1993 की वो नौ मौतें जिन्होंने मुंबई को दहला दिया था
    07 Dec 2019
    सुलेमान बेकरी केस की पिछले 27 साल से सुनवाई जारी है।
  • telecom
    प्रबीर पुरकायस्थ
    टेलीकॉम सेक्टर: लाइसेंस-परमिट राज से लाइसेंस की लूट राज तक की गाथा
    07 Dec 2019
    जनता और नई टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के बीच एकमात्र रक्षात्मक कवच एमटीएनएल और बीएसएनएल है।
  • jharkhand elections
    अमित सिंह
    भूख से होने वाली मौतें झारखंड विधानसभा चुनाव को कितना प्रभावित कर रही हैं?
    07 Dec 2019
    चर्चित सोशल एक्टिविस्ट रितिका खेड़ा की अगुआई वाली एक फैक्ट फाइडिंग टीम का दावा है कि पिछले पांच साल में झारखंड में भूख से करीब 22 लोगों की मौत हुई है, हालांकि राज्य सरकार इस दावे को ख़ारिज करती है,…
  • Load More
सदस्यता लें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें