NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का देशव्यापी प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने अपना विरोध दर्ज कराया। इसके लिए ट्विटर पर #PromoteStudentsWithoutExams हैशटैग के साथ छात्रों ने अपनी बात कही।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Jun 2020
PromoteStudentsWithoutExams

दिल्ली: सभी परीक्षाओं को रद्द करने तथा छात्रों को प्रमोट करने की मांग को लेकर सोमवार को पूरे देश में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने अपना विरोध दर्ज कराया। इसके लिए ट्विटर पर #PromoteStudentsWithoutExams हैशटैग के साथ छात्रों ने अपनी बात कही।

इस प्रदर्शन में आइसा, एसएफआई, केवाईएस, पछास, डीएसयू, बीएससीइएम सहित तमाम छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश में भी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया।  

दिल्ली यूनिवर्सिटी के उप कुलपति ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और उनके समर्थन में आए शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने अपने प्रदर्शन के दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा था। सभी दूर दूर खड़े होकर अपने हाथों में पोस्टर और नारे लगाकर अपना विरोध जता रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया। हालांकि कुछ देर बाद सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया।

delhi  1.PNG

इसी तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गई। इस घटना के बाद सभी छात्र संगठनों ने इसकी निंदा की और कहा सरकार छात्रों के विरोध के अधिकार को भी छीन रही हैं।  सभी छात्रों ने साफतौर पर कहा कि इस वैश्विक महामारी में ऑनलाइन या ऑफलाइन एग्जाम लेना गलत है और वो इसका विरोध करते है।

up.jpg
 
सोमवार को हुए इस देशव्यापी प्रदर्शन में छात्र संगठनों की प्रमुख तीन मांगे हैं-

1.  इस महामारी के बीच हो रही ऑनलाइन परीक्षाएं रद्द करो। सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों की जान खतरे में डाल कैंपस में होने वाली परीक्षाओं पर रोक लगाओ।

2. सभी विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाए।
 
3. अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उनसे परामर्श लेकर उचित उपाय निकाले जाए।

आपको बता दें कि इस कोरोना महामारी के कारण देश के कई शिक्षण संस्थानों के एग्जाम नहीं हो पाए या पूरे नहीं हो पाए हैं। इसलिए कई राज्यों में और केंद्रीय विश्विद्यालयों में ऑनलाइन एग्जाम की बात कही जा रही है। इसको भेदभाव पूर्ण बताते हुए शिक्षक और छात्र दोनों ही इसका विरोध कर रहे है।
 
दिल्ली एएसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटारिया ने कहा कि विश्वविद्यालयों का यह फैसला  भेदभाव पूर्ण ही नहीं बल्कि अव्यवहारिक भी है। आज भी जहाँ हमारे देश के कई जगह नेटवर्क इतना ख़राब है कि आप फ़ोन पर बात नहीं कर सकते वहां आप ऑनलाइन एग्जाम कैसे करा सकते हैं। इसके साथ छात्रों का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा है जिनके पास ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने या एग्जाम देने के लिए जो साधन चहिए जैसे स्मार्ट मोबाईल या लैपटॉप वो नहीं है,तो वो छात्र कैसे एग्जाम देंगे।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस महामारी और लॉकडाउन से लोगों के दिमाग पर गहरा असर पड़ा है। इस दौरान छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर सके। इसके साथ ही कई विषयों का सेलब्स भी पूरा नहीं हुआ हैं। छात्र अभी एग्जाम देने के मानसिक हालत में नहीं है। इसलिए सभी छात्रों को प्रमोट किया जाना चाहिए।

सुमित ने बताया कि इसको लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में भी इसको लेकर कई विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हैशटैग के माध्यम से छात्रों ने विरोध जताया लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। वो लगातार छात्र विरोधी अधिसूचनाएँ जारी कर रहा।
 
उन्होंने कहा कि हम सरकार को साफतौर पर कहना चाहते हैं कि वो अपने छात्र विरोधी रवैये को रोके, नहीं तो छात्र अपना आंदोलन और तेज़ करेंगे। इसके लिए केवल सरकार जिम्मेदार होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (DUTA) द्वारा ऑनलाइन ओपन बुक एग्ज़ाम पर एक ऑनलाइन जनमत संग्रह किया गया। इस जनमत में भाग लेने वाले 90% छात्रों का कहना है कि वो किसी भी तरह की परीक्षा के लिए अभी तैयार नहीं है। इस सर्वेक्षण में 51,452 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था।  

इस सर्वेक्षण में यह भी कहा गया कि 74% छात्र स्मार्टफोन पर निर्भर हैं और स्मार्टफोन पर परीक्षा आयोजित करना कोई अच्छा विकल्प नहीं है। इसी तरह, 46.6% छात्र 4 जी इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठाते हैं, जबकि 10.9 % छात्र पुराने 2 जी सेवाओं पर निर्भर हैं।

जम्मू और कश्मीर के छात्रों ने कहा कि परीक्षा देने के लिए अशांत क्षेत्र में अस्थिर परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। जबकि लगभग 7% छात्र इंटरनेट का इस्तेमाल ही नहीं करते है। 80.5% छात्रों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान वो घर पर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं।

हालंकि अधिकतर विश्वविद्यालयों ने फाइनल ईयर को छोड़कर बाकि सभी एग्जाम कैंसिल कर दिए हैं। कई राज्यों ने अपने विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर के भी एग्जाम रद्द कर दिए हैं। पुडुचेरी, महाराष्ट्र के सोमवार को तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भी सभी छात्रों के लिए एग्जाम कैंसिल कर दिए हैं।

notioce.jpg

छात्र संगठनों का कहना है कि जब ये कैंसल कर सकते है तो बाकि संस्थान ऐसा क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय इसको लेकर एक अधिसूचना निकाले, जिसके बाद जिसके बाद सभी राज्यों में इसे लागू किया जाए।

आइसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन साईं बालाजी ने कहा एग्जाम का आधार यह होता है कि आपने अपनी क्लास में कितना सीखा लेकिन जब छात्र क्लास ले ही नहीं पाए खासतौर पर ऑनलाइन क्लास तो इस एग्जाम का क्या औचित्य है? आगे उन्होंने कहा कि सरकार को यह छात्र विरोधी कदम को वापस लेना चाहिए।

#PromoteStudentsWithoutExams
Student Protests
Exam cancel
Delhi University
UttarPradesh
SFI
AISA
kys
Samajwadi Student Assembly
AIDSO
DUTA
delhi police
UP police

Trending

अश्विनी उपाध्याय और 5 अन्य गिरफ़्तार, किसान संसद में मोदी भारत छोड़ो का ऐलान और अन्य ख़बरें
बस, समझिए दंगा फैलाने की क्रोनोलॉजी
मुस्लिम विरोधी नारे: पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया लेकिन उठ रहे है गंभीर सवाल- पुलिस क्यों बनी रही मूकदर्शक!
सीटू ने बंगाल में प्रवासी श्रमिकों की यूनियन बनाने की पहल की 
कोविड-19 से पैदा हुआ दर्द : निजी क्षेत्र और नीति आयोग के लिए एक 'मौक़ा'?
किसान संसद : महिला किसानों की ललकार, गद्दी छोड़े मोदी सरकार

Related Stories

सोनिया यादव
गोरखपुर: बच्चों की मौत के चार साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ़, शायद डॉक्टर कफ़ील ख़ान को मिल जाए!
11 August 2021
डॉक्टर कफ़ील ख़ान एक ऐसा नाम, जो योगी सरकार से लगातार अपने हक़ के लिए लड़ता-भिड़ता सुर्खियों में रहा। कई बार गिरफ्तारी और फिर रासुका का केस भी उसे
 मुस्लिम विरोधी नारेबाजी: छात्र-नौजवानों का विरोध प्रदर्शन; अदालत ने भाजपा नेता सहित 6 को न्यायिक हिरासत में भेजा
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
मुस्लिम विरोधी नारेबाजी: छात्र-नौजवानों का विरोध प्रदर्शन; अदालत ने भाजपा नेता सहित 6 को न्यायिक हिरासत में भेजा
11 August 2021
नयी दिल्ली<
EXCLUSIVE: "बनारस में बाढ़ नहीं, ये कराहती गंगा के आंसू हैं"
विजय विनीत
EXCLUSIVE: "बनारस में बाढ़ नहीं, ये कराहती गंगा के आंसू हैं"
10 August 2021
"बनारस में बाढ़ नहीं आई, बल्कि ये उस कराहती गंगा के आंसू हैं, जिसके प्रवाह, गहराई और दिशा के साथ भाजपा सरकार लगातार मनमानी कर रही है। इसी सरकार के

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  •   कपिल सिब्बल और प्रशांत किशोर जैसों से क्या सुसंगत विपक्षी-एकता संभव होगी?
    न्यूज़क्लिक टीम
    कपिल सिब्बल और प्रशांत किशोर जैसों से क्या सुसंगत विपक्षी-एकता संभव होगी?
    11 Aug 2021
    बीते सोमवार को कांग्रेस के कथित G-23 के असंतुष्ट नेता और नामी वकील कपिल सिब्बल ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विपक्षी नेताओं का जबरदस्त जमावड़ा किया. #AajKiBaat के नये एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार…
  • MP विधानसभा में 'शब्दों' पर रोक, ट्रिब्यूनल सुधार बिल और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    MP विधानसभा में 'शब्दों' पर रोक, ट्रिब्यूनल सुधार बिल और अन्य ख़बरें
    11 Aug 2021
    आज के डेली राउंडअप में हम बात करेंगे मध्य प्रदेश विधानसभा में 1,161 शब्दों और मुहावरों के इस्तेमाल पर लगी रोक के बारे में. साथ ही हमारी नज़र होगी ट्रिब्यूनल सुधार बिल और अन्य मुद्दों पर
  • सोनिया यादव
    हरियाणा: आए दिन सामने आ रहे पेपर लीक घोटाले सरकार पर सवाल क्यों खड़े करते हैं?
    11 Aug 2021
    अगर परीक्षाओं की गोपनीयता पर करोड़ोें होने के बावजूद पेपर लीक हो जाता है तो ऐसे में सरकार पर सवाल उठता लाजमी है। विपक्ष का आरोप है कि अब तक हरियाणा में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं से जुड़े 28 पेपर लीक हो…
  • मध्य प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ बढ़ता आशा कर्मियों का रोष
    न्यूज़क्लिक टीम
    मध्य प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ बढ़ता आशा कर्मियों का रोष
    11 Aug 2021
    मध्य प्रदेश में आशा कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पेश है भोपाल से न्यूज़क्लिक की ग्राउंड रिपोर्ट।
  • climate
    अजय कुमार
    अगर अब भी नहीं जगे तो अगले 20 साल बाद जलवायु परिवर्तन से तबाही की संभावना : रिपोर्ट
    11 Aug 2021
    इस रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग में बढ़ोतरी की वजह से खूब अधिक बारिश होगी। सूखे की संभावना भी बढ़ेगी। हीटवेव का दंश भी झेलना पड़ेगा। हिमखंड पिघलेंगे। चक्रवाती तूफानों में बढ़ोतरी होगी। समुद्र…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें