Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबल पर हमला, 10 जवानों समेत 11 शहीद

इस घटना पर भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि –“माओवादियों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा।...”
Dantewada
प्रतीकात्मक तस्वीर साभार : PTI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवान शहीद हो गए हैं तथा एक वाहन चालक की भी मृत्यु हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। .

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाडा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड(डीआरजी) के 10 जवान शहीद हो गए हैं तथा एक वाहन चालक की मृत्यु हुई है। 

न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार राज्य पुलिस की तरफ  से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़ 26 अप्रैल को दंतेवाडा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी । इसलिए डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। अभियान के बाद यह बल वापस लौट रहा था। उसी दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर IED विस्फोट किया गया। जिसमे 10 डीआरजी जवान और एक ड्राईवर सहित 11 शहीद हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और नक्सलियों बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस का पिकअप वाहन बम से उड़ा दिया। कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है पर अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

इस घटना पर भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि –“माओवादियों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नक्सलवाद का जड़ से सफाया किया जाएगा। यह बेहद दुखद है। शहीद हुए जवानो के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

घटना के बाद से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली मे भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest