Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

नव-उदारवादी नीतियां कृषि क्षेत्र में संकट का कारण बनती हैं : विजयन

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कृषि क्षेत्र की समृद्धि के लिए बदलते समय के अनुरूप नई परियोजनाएं विकसित करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।
Pinarayi Vijayan

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृषि क्षेत्र और कृषक समुदाय कठिन समय से गुजर रहे हैं और उन्होंने इस संकट के लिए देश में लागू की जा रही नव-उदारवादी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम दिक्कतों के बावजूद वामपंथी लोकतांत्रिक पार्टी (एलडीएफ) राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विविध उपाय अपना रही है।

उन्होंने आज मलयालम नव वर्ष ‘चिंगम’ के अवसर पर अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए और प्रयास किए जाने चाहिए।

मलयालम कैलेंडर के 'चिंगम 1' को दक्षिणी राज्य में समाज के प्रति किसानों की सेवाओं को सम्मान देने के लिए ‘किसान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि मलयालम महीने की शुरूआत राज्य की समृद्ध कृषि विरासत को याद करने का एक अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र की समृद्धि के लिए बदलते समय के अनुरूप नई परियोजनाएं विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विजयन ने कहा कि हमारा कृषि क्षेत्र और कृषक समुदाय गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है और नव-उदारवादी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

'किसान दिवस' हमें इन संघर्षों में शामिल होने की भी याद दिलाता है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest