Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

पंजाब:  रोडवेज, पीआरटीसी के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर

पीआरटीसी निविदा कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह के मुताबिक लगभग सात हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।  
Bus Strike
Photo : PTI

पंजाब परिवहन (Punjab Transport) और पेप्सू सड़क परिवहन निगम (PRTC) में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर दो द‍िन की हड़ताल पर हैं। 

हड़ताल के कारण संगरूर, लुधियाना और पटियाला समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर खड़े दिखे। पंजाब परिवहन, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन’ के सचिव गुरविंदर सिंह ने बताया कि राज्य में सभी 27 बस स्टैंडों पर धरना दिया जा रहा है।  

पंजाब रोडवेज और पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) के संविदा कर्मचारी वेतन में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को हड़ताल पर चले गए।

हड़ताल के कारण राज्य के फाजिल्का और लुधियाना समेत विभिन्न बस अड्डों पर कई यात्रियों को परेशानी हुई।

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी निविदा कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि वे वेतन में पांच प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के वादे को लागू नहीं करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि हड़ताल के मद्देनजर पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की लगभग 2,500 बसें सड़कों से नदारद रहीं।

सिंह के मुताबिक, लगभग सात हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं और राज्य के स्वामित्व वाले परिवहन उपक्रम के केवल नियमित कर्मचारी ही काम पर पहुंचे हैं।
 हड़ताल के आह्वान से अनभिज्ञ यात्रियों को राज्य के कई हिस्सों में असुविधा का सामना करना पड़ा।

अमृतसर जाने के लिए लुधियाना बस स्टैंड पर इंतजार कर रही एक महिला ने कहा, "मैं आधे घंटे से अधिक समय से सरकारी स्वामित्व वाली बस का इंतजार कर रही हूं।"

राज्य के सभी 27 बस डिपो पर कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

(न्‍यूज एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest