Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

महात्मा गांधी के पास किसी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं होने का सिन्हा का दावा ग़लत: तुषार गांधी

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के इस दावे को खारिज किया है कि राष्ट्रपिता के पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी।
Tushar Gandhi

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के इस दावे को खारिज किया है कि राष्ट्रपिता के पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एम. के. गांधी ने दो जगह से 10वीं की परीक्षा पास की। उन्होंने अल्फ्रेड हाई स्कूल राजकोट से 10वीं की। उन्होंने लंदन में 10वीं के समकक्ष ब्रिटिश मैट्रिकुलेशन की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से संबद्ध विधि महाविद्यालय ‘इनर टेंपल’ से कानून की डिग्री के लिए पढ़ाई की और परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा उन्होंने लातिन और फ्रेंच में दो डिप्लोमा प्राप्त किए।’’

सिन्हा ने बृहस्पतिवार को आईटीएम ग्वालियर में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान में भाषण देते हुए महात्मा गांधी की शैक्षिक योग्यता पर बात की थी।

उन्होंने कहा था, ‘‘क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी। हम में से कई लोग सोचते हैं कि महात्मा गांधी के पास कानून की डिग्री थी। नहीं, ऐसा नहीं था। उनके पास केवल हाई स्कूल का एक डिप्लोमा था। उन्होंने वकालत करने के लिए अर्हता प्राप्त की थी और उनके पास कानून की डिग्री नहीं थी।’’

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने बापू की आत्मकथा की एक प्रति राजभवन जम्मू को इस उम्मीद के साथ भेजी है कि यदि उपराज्यपाल इसे पढ़ सकें तो इससे उनकी स्वयं की जानकारी बढ़ेगी।’’

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest