NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
वसंत, वैलेंटाइन, दिल्ली चुनाव और तुम प्रिये!
तिरछी नज़र : प्रिये, वसंत में सब कुछ मदमस्त हो जाता है। पेड़ों पर तरह तरह के रंग बिरंगे फूल लहलहाने लगते हैं। इस मामले में सरकार की नहीं चलती है इसलिए हर रंग के फूल खिलते हैं।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
16 Feb 2020
Delhi Election

वसंत ऋतु आई हुई है प्रिये। वसंत पंचमी को बीते एक पखवाड़े से अधिक बीत चुका है और वैलेंटाइन डे भी अभी हाल में ही गया है। अब वैलेंटाइन डे वसंत पंचमी से बडा़ त्योहार बन गया है। और इस बार तो वैलेंटाइन वीक लोकतंत्र का भी बहुत बडा़ त्योहार बन कर आया है।

logo tirchhi nazar_18.PNG

प्रिये, वसंत में सब कुछ मदमस्त हो जाता है। पेड़ों पर तरह तरह के रंग बिरंगे फूल लहलहाने लगते हैं। इस मामले में सरकार की नहीं चलती है इसलिए हर रंग के फूल खिलते हैं। सरकार की चलती होती तो एक ही रंग के, एक ही जैसे फूल खिलते। इधर फूलों पर भंवरे मंडरा रहे होते हैं उधर मानव मन भी चंचल होने लगता है। मानव मन का चंचल होना हिन्दू संस्कृति के आलमदारों को रास नहीं आता है। इसलिए चंचल मन को कंट्रोल करने के लिए वसंत ऋतु में बजरंग दल और श्री राम सेना भी अधिक सक्रिय हो जाते हैं। 

वैलेंटाइन डे भी वसंत ऋतु में ही मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे से हफ्ते भर पहले ही वैलेंटाइन वीक रोज डे से शुरू हो जाता है। इस बार वसंत ऋतु में ही दिल्ली में चुनाव थे और रोज डे पर चुनाव का शोर शराबा भी बंद हो चुका था। लाउडस्पीकर बंद हो चुके थे। जो भी नफ़रत फैलाने वाले, गोली मारने वाले बयान आने थे, आ चुके थे। रोज डे (सात फरवरी) वाले दिन सिर्फ आपस में मिलने जुलने का दिन था, फूल देने का दिन था।

कमल का नहीं, गुलाब का फूल देने का दिन था। प्यार फैलाने का दिन था। चुनाव आयोग के कानून के हिसाब से भी, चुनाव प्रचार बंद हो गया था इसलिए नफ़रत फैलाना मना हो गया था। अब जब नफ़रत नहीं फैला सकते थे तो भाजपाइयों के पास करने के लिए कुछ भी नहीं था। इसलिए सात फरवरी को वे बस आराम फरमा रहे थे।

अगला दिन आठ फरवरी था वोट देने का दिन। प्रपोज डे यानी प्रपोज करने का दिन। जनता को, वोटरों को अपना प्रपोजल (वोट) ईवीएम में डालना था। प्रिये, तुमने बिना डरे अपना प्रपोजल ईवीएम में डाल दिया और बिना शर्माये वीवीपैट में देख भी लिया। तुम बहादुर हो प्रिये, तुम्हें बजरंग दल और श्री राम सेना से जरा भी डर नहीं लगा। 

बीच में दो दिन इंतजार में बीत गये, प्रिये। चाकलेट डे और टैडी डे। ये दोनों दिन सारी निगरानी और उत्सुकता में बीत गये। आखिर तुमने जो प्रपोजल ईवीएम में डाले थे, उनकी रक्षा भी तो करनी थी। सबको इंतजार था प्रोमिस डे यानी ग्यारह फरवरी का। प्रिये, उसी दिन पता चलना था कि तुम्हारे प्रपोजल का क्या अंजाम होना है। पता चलना था कि कौन सा सूरमा प्रपोज डे के दिन सबसे अधिक प्रपोजल पाया है। प्रिये, तुमने बिना डरे, बिना किसी की भी धमकियों में आये, जो निर्भीक प्रपोजल प्रपोज डे को ईवीएम में डाला था, उसका परिणाम प्रोमिस डे को ही पता चला।

प्रिये, जब भी मैं तुम्हारी मधुर यादों में खो जाता हूँ तो मुझे सन पंद्रह का वसंत भी याद आता है। 2015 में भी तब वसंत ही था जब तुमने एक नये नवेले को चुना था। बजरंग दल और श्री राम सेना का आतंक तब भी था पर तुम्हें उस नये नवेले को चुनने में जरा सी भी झिझक नहीं हुई थी। बिना झिझके, बिना डरे तब तुमने उसे प्रपोज किया था।

प्रिये, तुमने उसे पिछली बार 2015 में भी प्रपोज किया था और आज भी किया है। पर इस बार यह अधिक साहस का काम है। इस बार बजरंग दल और श्री राम सेना के साथ साथ और तरह का आतंक भी मौजूद है। इस बार गोली मारने की धमकियां हैं, करंट लगाने की बातें हैं, आतंकवादी और पाकिस्तानी शब्द  हैं, अधिक नफरत फैलाने का काम है। प्रिये, तुम्हारे साहस से मैं अभीभूत हूँ।

महाकवि निराला के शब्दों में:

अभी न होगा मेरा अंत,

अभी–अभी ही तो आया है,
मेरे वन में  मृदुल वसंत,
अभी न होगा मेरा अंत

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Delhi Election 2020
valentines day
religion
politics

Trending

मोदी राज में सूचना-पारदर्शिता पर तीखा हमला ः अंजलि भारद्वाज
आइए, बंगाल के चुनाव से पहले बंगाल की चुनावी ज़मीन के बारे में जानते हैं!
एक बेटी की रुदाली
बंगाल ब्रिगेड रैली, रसोई गैस के बढ़ते दाम और अन्य
उत्तराखंड: गैरसैंण विधानसभा का घेराव करने पहुंचे घाट आंदोलनकारियों पर पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज
रसोई गैस के फिर बढ़े दाम, ‘उज्ज्वला’ से मिले महिलाओं के सम्मान का अब क्या होगा?

Related Stories

cartoon
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
तिरछी नज़र: बढ़ती महंगाई का मतलब है कि देश में बहुत ही अधिक विकास हो रहा है
28 February 2021
देश में बहुत ही अधिक विकास हो रहा है। विकास के अजेंडे पर बनी सरकार बहुत ह
न्यूनतम मज़दूरी
रिचर्ड डी. वोल्फ़
न्यूनतम मज़दूरी: छोटे व्यवसायों की व्यवहार्यता पर एक नकली बहस 
24 February 2021
पूँजीवाद के “रुढ़िवादी” समर्थक एक बार फिर से न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। अतीत में भी उन्होंने इसके खिलाफ संघर्ष किया था
आई हैव बिकम द टाइड
अजय सिंह
गीता हरिहरन का उपन्यास : हिंदुत्व-विरोधी दलित आख्यान के कई रंग
23 February 2021
भारत में जो लेखक अंगरेज़ी में लिखती/लिखते हैं, उनमें उपन्यासकार व गद्यकार गीता हरिहरन (जन्म 1954) का नाम प्रमुख है। पिछले दिनों उनका एक महत्वपूर्ण औ

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • Writers' Building
    अजय कुमार
    आइए, बंगाल के चुनाव से पहले बंगाल की चुनावी ज़मीन के बारे में जानते हैं!
    02 Mar 2021
    हार जीत के अलावा थोड़ा इस पहलू पर नजर डालते हैं कि चुनाव के लिहाज से पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि क्या है?
  • एक बेटी की रुदाली
    न्यूज़क्लिक टीम
    एक बेटी की रुदाली
    02 Mar 2021
    उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया हैI एक लड़की के रुदाली का वीडियो. मुद्दा यह है कि उसके पिता की हत्या कर दी गई और वह भी उस शख्स द्वारा जिसने आज से करीब ढाई साल पहले उसकी बेटी के साथ…
  • ईरान की तरफ़ से इन प्रतिबंधों के हटाये जाने तक अमेरिका के साथ बातचीत का प्रस्ताव खारिज।
    एम. के. भद्रकुमार
    ईरान ने परमाणु मुद्दे पर अमेरिकी फ़रेब को किया ख़ारिज
    02 Mar 2021
    जो बाइडेन के लिए यह तय कर पाना मुश्किल होता जा रहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंधों में से कुछ प्रतिबंधों के हटाये जाने को लेकर उन्हें दरअसल क्या करना चाहिए। 
  • अंजली भारद्वाज
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी राज में सूचना-पारदर्शिता पर तीखा हमला ः अंजलि भारद्वाज
    02 Mar 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने एंटी करप्शन अंतर्राष्ट्रीय  पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज से की बेबाक बातचीत। अंजलि ने बताया कि एक तरफ जहां आम भारतीय नागरिक जानकारी हासिल करने औऱ…
  • ख़ालिदा ज़रार
    पीपल्स डिस्पैच
    मशहूर फ़िलिस्तीनी नेता व कार्यकर्ता ख़ालिदा ज़रार को एक इज़रायली सैन्य अदालत ने 2 साल की सज़ा सुनाई
    02 Mar 2021
    पीएफ़एलपी के प्रमुख सदस्य जरार को अक्टूबर 2019 से अवैध इज़रायली प्रशासनिक हिरासत में होने के कारण अब आठ महीने की जेल की सज़ा काटनी होगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें